Responsive Scrollable Menu

Nepal Flood में फंसे लोगों के लिए जारी हुए Helpline Number, Uttarakhand ने शुरू की मदद

नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने वहां फंसे अपने नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने प्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि उत्तराखंड का कोई नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है या किसी व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी साझा करनी है, तो देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

अधिकारियों के अनुसार, एसईओसी के 0135-2710334, 2710335, 2664314, 2664315, 2664316 और 8218867005 नंबरों के अलावा टोल-फ्री नंबर 1070 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस बीच, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा में हुए व्यापक जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है। धामी ने कहा कि इस कठिन समय में उत्तराखंड की जनता और सरकार की संवेदनाएं नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड, विशेष रूप से कुमाऊं क्षेत्र का नेपाल के साथ विशेष और आत्मीय संबंध है। ऐसे में नेपाल में आई आपदा का दुख प्रदेश के लोगों के लिए भी अपने परिवार के किसी सदस्य के संकट में होने जैसा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर है।

Continue reading on the app

Nepal Flash Flood: कुछ ही सेकंड में बह गईं कारें-बस्तियां, CCTV में कैद तबाही के डरावने VIDEO!

Nepal Flash Flood ने मचाई भारी तबाही! Bhote Koshi में सैलाब से अब तक 160 से ज्यादा मौतें, 133 भारतीयों समेत अब तक 844 से ज्यादा लापता। CCTV में कैद हुआ बाढ़ से तबाही का खौफनाक मंजर, देखें वायरल VIDEO और जानें पूरा मामला।

Continue reading on the app

  Sports

Team India: श्रीलंका में नहीं मिली पूरी सफलता, टीम इंडिया कब और कहां खेलेगी अगली टेस्ट सीरीज?

भारतीय टीम की अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड से होगी, जिसके लिए टीम इंडिया दौरे पर रवाना होगी. टीम इंडिया साढ़े 6 साल से भी ज्यादा वक्त के बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलने जाएगी. Thu, 27 Aug 2026 23:21:10 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | नेपाल में तबाही के लिए कौन जिम्मेदार ? #nepalnews #nepalflood #flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T21:05:59+00:00

Nikita Godishala Murder Case : निकिता की हत्या कर भारत भागा अर्जुन, इंटरपोल ने ऐसे दबोचा! Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T21:00:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers