Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 27 August 2026: आज तुला राशि को करियर में बड़ा टर्न देखने को मिलेगा, धनु-कर्क वालों को मिलेगी गुड न्यूज, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 August 2026: आज यानी 27 अगस्त 2026 को गुरुवार के दिन श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगा. चतुर्दश तिथि का समापन आज 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठ के अनुसार, आज के दिन सभी जातकों को नए अवसर मिलने वाले हैं. आज राशियों को ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से लाभ मिलने वाला है. आज धनिष्ठा नक्षत्र देर रात 2 बजकर 16 मिनट तक रहेगी. आज योगों की बात करें तो सुबह 7 बजकर 55 मिनट तक शोभन योग और फिर अतिगण्ड योग लगेगा. गुरुवार का दिन अत्यंत पावन दिन है, आज भगवान विष्णु की पूजा करें और केले के वृक्ष पर जल अर्पित करें. पढ़ें आज का राशिफल विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 27 अगस्त 2026 (Today Horoscope 27 August 2026)

1.मेष राशि 

आज मेष राशि के जातकों को नई आर्थिक नीति बनाने का अवसर मिलेगा. आज इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा और इनकी इच्छाओं के पूर्ण होने का समय है. आज आपको चतुर्दिक लाभ होगा. धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज नए व्यापार का योग बन रहा है और  विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.

सावधानी- अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें
उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें
शुभ अंक- 5
लक रंग- लाल
लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि 

इस राशि के जातकों का आज कोई पुराना रोग उभर सकता है. आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है. आज के दिन क्रोध करने से बचें. वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन नौकरी, व्यापार को लेकर दिक्कत आ सकती है. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और यात्रा, तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा. 

सावधानी- नकारात्मक विचारों से दूर रहें
उपाय- ॐ सोम सोमाय नम: का जप करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7

3.मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन रुका हुआ धन प्राप्त होगा. आज प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और आपके परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है. आज इन्हें चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. आज के दिन आपकी व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. घर और बाहर से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और आज के दिन सुख के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है.

सावधानी- खर्च पर नियंत्रण रखें
उपाय- हरा चारा गौशाला में दान करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Katha: राखी क्यों बांधी जाती है? कृष्ण-द्रौपदी से लेकर इंद्राणी तक... जानें रक्षाबंधन से जुड़ी पौराणिक कथाएं 

4.कर्क राशि

आज कर्क राशि के जातकों का स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें. आज इन लोगों का किसी के साथ बेवजह विवाद हो सकता है. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और बड़ी सफलता मिलने का योग है. आज छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आज के दिन भवन और वाहन खरीदने का योग है.

सावधानी- कार्यों में लापरवाही न बरतें
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

5.सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को आज के दिन भूमि, भवन और वाहन सुख मिलेगा. आज संतान का सुख प्राप्त होगा. नए व्यापार, व्यवसाय से लाभ मिलेगा और परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज के दिन इन्हें विदेश से लाभ मिल सकता है और नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है. 

सावधानी- आलस्य का परित्याग करें 
उपाय- गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 6

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा. आज मान-सम्मान प्राप्त होने का योग है. जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज आपको संतान सुख मिल सकता है. आज विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है. 

सावधानी- ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8

7.तुला राशि

आज तुला राशि के लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी. रोजगार से लाभ मिलेगा और आयात निर्यात का योग बन रहा है. आज नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. आज आपके परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी. आज के दिन नई नौकरी मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज आप लोग विदेश यात्रा कर सकते हैं.

सावधानी- विवादों से बचें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि 

आज के दिन वृश्चिक राशि के लोगों को चारों तरफ से धन लाभ होगा और परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा. आज आपको भाई बहन का सुख प्राप्त होगा. आज नए कार्य संपन्न होंगे और खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है. आज विदेश यात्रा हो सकती है.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
लाल वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

9.धनु राशि

आज धनु राशि के लोगों को अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज इन्हें संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा. आज ये लोग देश-विदेश की यात्रा कर सकते हैं. आज इन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए. आज के दिन सरकारी नौकरी मिलने का योग है. आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं. आज समय आपके अनुकूल चल रहा है. 

सावधानी- सेहत का ख्याल रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8

10.मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज के दिन गुस्से में निर्णय लेने से बचना चाहिए. आज इन्हें नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे और शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज इनके रोग और शत्रु परास्त होंगे.

सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

11.कुंभ राशि

आज कुंभ राशि के लोगों का अध्ययन में मन लगेगा. आज इन्हें धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज काम होने से प्रसन्नता रहेगी. मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा.

सावधानी- अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

12.मीन राशि 

मीन राशि के लोगों को आज के दिन अपनी आय में वृद्धि देखने को मिलेगी. आज पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. आज कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. मेहनत से आर्थिक लाभ होगा औरसरकार से लाभ का योग बन रहा है. आज से आय के नए स्रोत बनेंगे.

सावधानी - भावुकता में न आएं
उपाय- ऊं श्री गुरवे नमः मंत्र का जप करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्दी
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर क्यों बदला जाता है जनेऊ? जानें इस पौराणिक परंपरा का महत्व

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 27 August 2026: आज गुरुवार के दिन पूर्णिमा तिथि कब शुरू होगी? नोट करें भद्राकाल कब लगेगा

Aaj Ka Panchang 27 August 2026: आज यानी 27 अगस्त 2026 को श्रावण माह की चतुर्दश और पूर्णिमा तिथि रहेगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन चतुर्दशी तिथि सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक रहेगी. इसके बाद 9 बजकर 48 मिनट पर पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी. जो लोग सावन पूर्णिमा का व्रत रखते हैं उन्हें आज के दिन व्रत करना होगा. मगर स्नान-दान और राखी का त्योहार अगले दिन यानी 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा. आज रात 2 बजकर 16 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा. पढ़ें आज का पंचांग.

पढ़ें आज का पंचांग 27 अगस्त 2026 

आज की तिथि, नक्षत्र व करण

  • तारीख- 28.07.2026
  • दिन- गुरुवार
  • तिथि- चतुर्दशी
  • नक्षत्र- धनिष्ठा
  • सूर्योदय- सुबह 5:56 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 6:48 बजे 
  • करण- वणिज, विष्टी
  • चंद्रमा- मकर राशि 
  • शुभ मुहूर्त- 11:56 से दोपहर 12:48 तक
  • राहुकाल- 1:59 से दोपहर 3:35 तक
  • दिशा शूल- दक्षिण 
  • दिशा शूल उपाय- घर से दही या जीरा खाकर निकलें

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन कब है? भाई न हो तो किसे बांधे राखी? जानें सही मंत्र

आज का महामंत्र

ऊं बृं बृहस्पतये नम:

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर मकर राशि में दोपहर 01 बजकर 35 मिनट तक उसके बाद कुंभ राशि में गोचर होगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 5:56 पर हुआ है

सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 48 मिनट पर होगा

चंद्रोदय- 27 अगस्त शाम 06:22 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 28 अगस्त को सुबह 06:02 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:35 मिनट से सुबह 05:23 मिनट तक

अमृत काल- दोपहर 03:12 मिनट से शाम 04:54 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:56 मिनट से दोपहर 12:48 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- दोपहर 1:59 से दोपहर 3 बजकर 35 मिनट तक

यम गण्डक- सुबह 05:56 बजे से सुबह 07:33 मिनट तक रहेगा 

गुलिक काल- सुबह 09:09 बजे से सुबह 10:46 बजे तक रहेगा

आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 10:14 मिनट से सुबह 11:05 मिनट तक और दोपहर 03:24 मिनट से शाम 04:14 मिनट तक

आज भद्राकाल कब लगेगा?

इस वर्ष रक्षाबंधन से पहले ही श्रावण पूर्णिमा पर भद्राकाल समाप्त हो जाएगा. आज भद्रा सुबह 9 बजकर 8 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 32 मिनट तक रहने वाला है. ऐसे में आप रक्षाबंधन पर बिना भद्रा के आराम से राखी बांध सकते हैं.

व्रत

पूर्णिमा व्रत, चंद्र अर्घ्य

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Katha: राखी क्यों बांधी जाती है? कृष्ण-द्रौपदी से लेकर इंद्राणी तक... जानें रक्षाबंधन से जुड़ी पौराणिक कथाएं 

Continue reading on the app

  Sports

लॉर्ड्स में गूंजी इमरान खान की गूंज, बेटों के 18 मिनट के इंटरव्यू से भड़का पीसीबी, टेस्ट मैच रोकने की दी धमकी

Sky Sports vs PCB: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू दिखाए जाने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया. सुलेमान और कासिम खान ने अपने पिता की गिरती सेहत और सुरक्षा पर गहरी चिंता जताई. इस प्रसारण से नाराज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लंच के बाद मैच का बहिष्कार करने की कड़ी धमकी दे डाली. भारी कूटनीतिक खींचतान और 18 मिनट के इस बहुचर्चित इंटरव्यू के बाद आखिरकार पाकिस्तानी टीम मैदान पर वापस लौटी, जिसने खेल और राजनीति के जटिल रिश्तों को फिर बेनकाब कर दिया. Fri, 28 Aug 2026 01:40:59 +0530

  Videos
See all

Bengal News | Abhishek Banerjee के ऑफिस पहुंची KMC और Kolkata Police ने कौन सा बड़ा एक्शन लिया ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T22:39:15+00:00

Viral Video: तेरी औकात क्या है महिला ने गार्ड को दीं गालियां | #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T22:30:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers