BJP नेता Amar Pal Maurya का Lucknow में जोरदार स्वागत, गिनाए सरकार के काम
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्य के पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचने पर बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और नारों के साथ मौर्य का स्वागत किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, राजधानी के विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह में मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन लाने के संकल्प के साथ काम करने वाला संगठन है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग के हितों को केवल चुनावी मुद्दा नहीं बनाया, बल्कि उन्हें विकास और शासन की मुख्यधारा में सम्मानजनक भागीदारी देने का काम किया है। मौर्य ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देना, शिक्षा और रोजगार के अवसरों का विस्तार करना तथा गरीब परिवारों को आवास, शौचालय, उज्ज्वला गैस, आयुष्मान भारत, नल से जल और जनधन जैसी योजनाओं से जोड़ना सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद इन दलों ने पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए कोई ठोस और स्थायी काम नहीं किया।
Indore के राऊ में तेज रफ्तार SUV ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के राऊ कस्बे में बुधवार को तेज रफ्तार एसयूवी ने दोपहिया वाहनों और एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे में कम से कम दो लोग करीब 200 फुट तक घसीटते गए।
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोपहर में श्रमिक कॉलोनी के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में तेज गति से वाहन चला रहा एसयूवी चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। पुलिस के मुताबिक, चालक ने पहले एक पैदल यात्री को टक्कर मारी। इसके बाद घबराकर मौके से भागने की कोशिश में उसने चार दोपहिया वाहनों और विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद ट्रैक्टर पलट गया। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) निधि सक्सेना ने बताया कि घायलों की पहचान राजपाल सिंह, भगत सिंह, पवन, मुस्तफा और एक अज्ञात बुजुर्ग के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल पर आपातकालीन एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल (एफआरवी) की मदद से घायलों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
राऊ पुलिस ने पुष्टि की कि हादसे में दो लोगों को करीब 200 फुट तक घसीटा गया। पुलिस ने एसयूवी जब्त कर चालक अमन को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने राऊ थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









