Responsive Scrollable Menu

सोना एक हफ्ते में ₹8,257 बढ़कर ₹1.61 लाख पर पहुंचा:चांदी ₹12,788 महंगी होकर ₹2.47 लाख किलो हुई; पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। इस हफ्ते सोने का दाम 8,257 रुपए बढ़कर 1.61 लाख रुपए हो गया है। वहीं चांदी की कीमत 12,788 रुपए बढ़ी है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही: सोना ₹8,257 बढ़कर ₹1.61 लाख पर पहुंचा, चांदी ₹12,788 महंगी होकर ₹2.47 लाख किलो हुई सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 8,257 रुपए बढ़कर 1.61 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 14 अगस्त को 1.52 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.34 लाख रुपए किलो से बढ़कर 2.47 लाख रुपए पर पहुंच गई है, इसकी कीमत 12,788 रुपए बढ़ी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. 1 सितंबर से इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए नियम बदले: अब बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन की स्टैम्पिंग जरूरी नहीं होगी; ई-बोर्डिंग पास से ट्रैवल कर सकेंगे भारत के बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स से विदेश यात्रा करने वाले भारतीय और विदेशी नागरिकों के लिए 1 सितंबर से हवाई यात्रा से जुड़े नियम आसान होने जा रहे हैं। गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (BoI) ने फैसला लिया है कि अब इमिग्रेशन काउंटरों पर फिजिकल बोर्डिंग पास पर मुहर यानी स्टैम्प लगाने की अनिवार्यता खत्म की जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. चीन में ऑटो कंपनियों ने 40 लाख कारें वापस मंगवाईं: इसमें टेस्ला की 30 लाख कारें, डोर हैंडल में दिक्कतों के कारण फैसला लिया चीन के रेग्युलेटर ने सेफ्टी चिंताओं को देखते हुए टेस्ला और कई प्रमुख चीनी इलेक्ट्रिक गाड़ी बनाने वाली कंपनियों को 40 लाख से ज्यादा गाड़ियां वापस मंगाने को कहा है। यह इस साल का सबसे बड़ा ऑटो रिकॉल है, जो मुख्य रूप से गाड़ियों के फ्लश या हिडन छिपे हुए डोर हैंडल में आ रही दिक्कतों से जुड़ा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. इंसान जैसे रोबोट्स फैक्ट्रियों और घरों में काम करेंगे: रोबोट शेफ खाना और ड्रिंक्स बना रहे, इमरजेंसी रेस्क्यू के लिए भी तैयार अब वो दिन दूर नहीं जब घरों और फैक्ट्रियों और घरों में इंसानों जैसे दिखने वाले ह्यूमनॉइड्स रोबोट्स काम करेंगे। चीन के बीजिंग में चल रहे वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस में 300 से ज्यादा कंपनियों ने 2000 से ज्यादा रोबोट्स पेश किए हैं। 23 अगस्त तक चलने वाले इवेंट में रोबोट शेफ खाना और ड्रिंक्स बना रहे हैं, डांस, बॉक्सिंग करने वाले रोबोट्स और इंडस्ट्रियल मशीनें तो पूरे इवेंट का सेंटर पाइंट बने हुए हैं। यही नहीं ये रोबोट रेस्क्यू के लिए भी तैयार हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. BMW की सस्ती X1 कार लॉन्च, ₹49.90 लाख शुरुआती कीमत: SUV में पैनोरमिक सनरूफ और ADAS सेफ्टी फीचर्स, मर्सिडीज GLA को टक्कर देगी जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने भारत में अपनी सबसे पॉपुलर SUV X1 का नया लॉन्ग-व्हीलबेस वैरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने भारत में BMW X1 LWB को 49.90 लाख रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उतारा है। खास बात यह है कि यह नया मॉडल अपने स्टैंडर्ड पेट्रोल मॉडल से 1 लाख रुपए सस्ता है। कार को खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो पीछे की सीट पर ज्यादा स्पेस और आराम चाहते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

जरूरत की खबर- राखी से हो सकती है स्किन एलर्जी:ये सिंथेटिक मटेरियल त्वचा के लिए नुकसानदायक, खरीदते हुए बरतें 9 सावधानियां

रक्षाबंधन पर बाजार में हर साल नई-नई डिजाइन और रंगों वाली राखियां आती हैं। लेकिन यही राखी कुछ लोगों के लिए कलाई में खुजली, रेडनेस या रैशेज की वजह बन सकती है। इसमें इस्तेमाल होने वाले सिंथेटिक धागे, कलर, प्लास्टिक या मेटल ये एलर्जी हो सकती है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में स्किन-फ्रेंडली राखी पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. डिंपल कोठारी, कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजी, नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर सवाल- क्या राखी पहनने से स्किन एलर्जी हो सकती है? जवाब- हां, जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, उनमें इसका रिस्क ज्यादा होता है। इसलिए राखी पहनने के बाद स्किन में होने वाले किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सवाल- क्या राखी बांधने के बाद कलाई में खुजली होना कॉमन है? जवाब- यह इस बात पर निर्भर करता है कि- अगर खुजली थोड़ी देर में अपने-आप ठीक हो जाए तो चिंता की बात नहीं होती। अगर यह देर तक बनी रहे या बढ़ती जाए तो वजह समझना जरूरी है। सवाल- राखी से स्किन एलर्जी क्यों होती है? जवाब- इसका मुख्य कारण राखी में इस्तेमाल होने वाले कुछ मटेरियल और केमिकल होते हैं। कई राखियों में सिंथेटिक धागे, केमिकल रंग, गोंद, ग्लिटर, प्लास्टिक और सस्ता मेटल यूज किया जाता है। कुछ मेटल वाली राखियों में निकेल, कोबाल्ट या क्रोमियम जैसे तत्व भी हो सकते हैं। यह स्किन के संपर्क में आने पर एलर्जिक रिएक्शन पैदा कर सकते हैं। सवाल- किन लोगों को राखी से एलर्जी का रिस्क ज्यादा होता है? जवाब- जिनका स्किन बैरियर पहले से कमजोर होता है, उनमें रिस्क ज्यादा होता है। ऐसे लोगों की स्किन बाहरी चीजों के प्रति ज्यादा सेंसिटिव होती है। ग्राफिक में देखिए, किन्हें ज्यादा रिस्क है- सवाल- कैसे समझें कि यह स्किन एलर्जी है या सामान्य इरिटेशन? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सामान्य इरिटेशन स्किन एलर्जी कई मामलों में डॉक्टर की सलाह और इलाज की जरूरत पड़ सकती है। सवाल- राखी से एलर्जी होने पर कौन-से शुरुआती लक्षण दिखते हैं? जवाब- शुरुआत में लक्षण हल्के हो सकते हैं, लेकिन इसे इग्नोर करने पर समस्या बढ़ सकती है। इसलिए शुरुआती संकेतों को पहचानना जरूरी है। ग्राफिक में सभी संकेत देखिए- सवाल- किन मटेरियल से बनी राखियों से एलर्जी हो सकती है? जवाब- राखी में इस्तेमाल होने वाले कुछ मटेरियल (जैसे सिंथेटिक धागे, केमिकल, सस्ते मेटल्स और डेकाेरेटिव आइटम्स) सेंसिटिव स्किन में एलर्जी पैदा कर सकते हैं। ग्राफिक में देखिए, किन चीजों से एलर्जी हो सकती है- सवाल- कौन–सी राखी सबसे सुरक्षित होती है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- छोटे बच्चों के लिए कैसी राखी खरीदें? जवाब- इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें- सवाल- अमूमन कौन-सी राखी नहीं खरीदनी चाहिए? जवाब- ऐसी राखी नहीं खरीदनी चाहिए, जो स्किन पर रगड़ पैदा करे। ग्राफिक में डिटेल देखिए- सवाल- राखी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? जवाब- राखी खरीदते समय डिजाइन और कीमत के साथ क्वालिटी पर भी ध्यान दें। साथ ही राखी का मटेरियल, फिनिशिंग और धागे की बनावट जरूर चेक करें। ग्राफिक में सभी जरूरी सावधानियां देखिए- सवाल- ऑनलाइन राखी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? जवाब- प्रोडक्ट की पूरी जानकारी पढ़ें। अगर मटेरियल या क्वालिटी की जानकारी स्पष्ट न दी गई हो, तो ऐसी राखी न खरीदें। डिटेल ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या पुरानी राखी दोबारा पहन सकते हैं? जवाब- अगर पुरानी राखी साफ-सुथरी, सूखी और अच्छी स्थिति में है तो उसे दोबारा पहन सकते हैं। हालांकि, दोबारा इस्तेमाल करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें- सवाल- अगर राखी से स्किन एलर्जी हो जाए तो कब डॉक्टर के पास जाएं? जवाब- इन स्थितियों में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं- सवाल- किन लोगों को राखी नहीं पहननी चाहिए? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- ……………………….. ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- बारिश में कपड़ों से आती स्मेल:हो सकती है स्किन एलर्जी, एक्सपर्ट से जानें- बैड स्मेल कैसे भगाएं, कपड़े कैसे रखें फ्रेश बारिश के मौसम में कपड़े ठीक से नहीं सूखते हैं। धूप की कमी और हवा में ज्यादा नमी की वजह से कपड़ों से अजीब स्मेल आने लगती है। कई बार अलमारी में रखे कपड़ों से भी सीलन की स्मेल आती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

सालभर में दूसरी बार... नामीबिया ने फिर किया उलटफेर, टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को हराया, 164 रन नहीं बना पाई टीम

Namibia vs South Africa T20I: पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने जान फ्राइलिंक की 60 रन की दमदार पारी से साउथ अफ्रीका के सामने 164 रन का लक्ष्य रखा था. जवाब में डेवाल्ड ब्रेविस की 75 रन की पारी भी साउथ अफ्रीका को जीत नहीं दिला सकी. साउथ अफ्रीकी टीम 9 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी. यह साउथ अफ्रीका की नामीबिया के खिलाफ टी20 में दूसरी हार है. Fri, 28 Aug 2026 21:23:07 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Updates: भूकंप के बाद तिब्बत में एक और झील टूटी? नेपाल में फिर जलप्रलय! Tibet Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T16:15:27+00:00

₹22 हजार करोड़ कर्ज विवाद का सच! डॉ. सुभाष चंद्रा का पूरा पक्ष सुनिए! ESSEL Group #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T16:11:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers