Responsive Scrollable Menu

ईरान बोला- होर्मुज तभी खुलेगा, जब अमेरिका अपना रवैया सुधारेगा:उसने बातचीत में धोखा दिया; ट्रम्प ने एक बार फिर होर्मुज को अमेरिकी इलाका बताया

ईरान ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट तभी खोला जाएगा, जब अमेरिका अपना रवैया सुधारेगा और किए गए वादे पूरे करेगा। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के चीफ मोहसिन रेजाई ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने बातचीत में धोखा दिया है। रेजाई ने कहा कि अमेरिका पहले अपनी जिम्मेदारियां पूरी करे, उसके बाद ही होर्मुज खोलने पर बात होगी। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान अमेरिकी आर्थिक दबाव के आगे नहीं झुकेगा। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट को ‘न्यू यूएस टेरिटरी’ यानी नया अमेरिकी इलाका बताया गया है। ट्रम्प इससे पहले 18 अगस्त को भी होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र घोषित करने की बात कह चुके हैं। ईरान ने ट्रम्प के इस दावे को खारिज किया है। रेजाई बोले- ट्रम्प के हमले से परमाणु हथियारों की होड़ बढ़ सकती है रेजाई ने कहा कि ट्रम्प के ईरान पर हमले से दुनिया में परमाणु हथियारों को लेकर डर और बढ़ गया है। उनका कहना है कि अब दूसरे देशों को भी लग सकता है कि बिना परमाणु हथियार के वे सुरक्षित नहीं हैं। रेजाई ने कहा कि ईरान परमाणु अप्रसार संधि (NPT) का सदस्य है और अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक अपने परमाणु कार्यक्रम की जांच भी कराता रहा है। इसके बावजूद अमेरिका ने उस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इससे दुनिया के दूसरे देशों में परमाणु हथियार हासिल करने की इच्छा बढ़ सकती है। रेजाई के मुताबिक, अमेरिका की कार्रवाई ने परमाणु सुरक्षा मजबूत करने के बजाय उल्टा खतरा बढ़ा दिया है। होर्मुज स्ट्रेट पर किसका अधिकार है? होर्मुज स्ट्रेट का उत्तरी हिस्सा ईरान के पास है, जबकि दक्षिणी हिस्सा ओमान के मुसंदम क्षेत्र से लगता है। फारस की खाड़ी से निकलने वाले जहाज इसी रास्ते से अरब सागर और फिर हिंद महासागर की ओर जाते हैं। इसी वजह से होर्मुज स्ट्रेट सिर्फ एक देश का नहीं, बल्कि कई देशों के लिए अहम समुद्री मार्ग है। अमेरिका यहां अपने युद्धपोत और नौसैनिक बल तैनात रखता है ताकि समुद्री व्यापार और अपने सहयोगी देशों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सके। खाड़ी देशों से दुनिया को भेजे जाने वाले करीब 20% कच्चे तेल और बड़ी मात्रा में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति होर्मुज स्ट्रेट से होती है। फरवरी में अमेरिका-ईरान जंग शुरू होने से पहले हर दिन करीब 2 करोड़ बैरल तेल इस रास्ते से होकर गुजरता था। भारत, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों की एनर्जी सप्लाई काफी हद तक इसी रास्ते पर निर्भर है। ईरानी राष्ट्रपति बोले- युद्ध नहीं बातचीत से समाधान चाहते हैं ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता। वह बातचीत के जरिए समस्या का हल निकालना चाहता है। पजशकियान ने कहा कि ईरान किसी के दबाव में नहीं आएगा, लेकिन ताकत और समझदारी से बातचीत कर समाधान निकाला जा सकता है। अमेरिका और इजराइल के साथ तनाव के बीच हुए समझौते में ईरान ने एक भी शर्त नहीं छोड़ी है। उनके मुताबिक, ईरान की सुरक्षा परिषद में सभी पक्षों ने इस समझौते को सही रास्ता माना था। ------------------------------- होर्मुज से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प बोले- होर्मुज पर जल्द अमेरिका का फुल कंट्रोल होगा:ईरान की नेवी और एयरफोर्स खत्म, उसके पास सिर्फ कुछ मिसाइल और ड्रोन बचे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट पर पूरी तरह कंट्रोल कर लेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी हमलों में ईरान की नेवी, एयरफोर्स और मिलिट्री लीडरशिप को बहुत नुकसान हुआ है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

ऋषभ पंत क्या दूसरे दिन करेंगे बल्लेबाजी? चोट को लेकर बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दी बड़ी जानकारी

कोलंबो टेस्ट के पहले दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। लाहिरू कुमारा की गेंद उनके हाथ पर लगी, जिसके बाद फिजियो ने मैदान पर जांच की, लेकिन दर्द ज्यादा होने के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। मैच के बाद बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि की कि पंत अगले दिन बल्लेबाजी करेंगे।

दरअसल भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आई, लेकिन ऋषभ पंत की चोट ने कुछ देर के लिए चिंता बढ़ा दी। पंत जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तब श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंद उनके हाथ पर लगी। गेंद लगते ही वह दर्द में दिखाई दिए और तुरंत फिजियो मैदान पर पहुंचे। शुरुआती इलाज के बाद भी असहज महसूस होने पर पंत को रिटायर्ड हर्ट होकर ड्रेसिंग रूम लौटना पड़ा।

ऋषभ पंत की चोट पर टीम इंडिया ने क्या कहा?

मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने मीडिया से बातचीत में पंत की फिटनेस पर अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए तैयार रहेंगे। इससे यह साफ हो गया कि टीम को उनकी उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई बड़ी चिंता नहीं है। हालांकि कोच ने चोट की गंभीरता को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। दूसरी ओर बीसीसीआई की तरफ से भी अभी तक कोई अलग मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। ऐसे में फिलहाल टीम की आधिकारिक स्थिति यही है कि पंत अगले दिन बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे। पहले दिन वह सिर्फ 3 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे। उनकी मौजूदगी भारत की पारी के लिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि वह मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं।

पहले दिन भारत का प्रदर्शन कैसा रहा?

दरअसल कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 300 रन बना लिए। पहले दिन सबसे बड़ी पारी देवदत्त पडिक्कल ने खेली। उन्होंने 193 गेंदों में 117 रन बनाए और लगातार दूसरे टेस्ट में शतक लगाने का कारनामा किया। कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 45 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने भी 43 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाने में योगदान दिया। केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट हुए। दिन के अंत तक ध्रुव जुरेल 7 रन और सारांश जैन 4 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Continue reading on the app

  Sports

110 पर ढेर पाकिस्तान, माइकल वॉन को आया गुस्सा ,'-यह टेस्ट बैटिंग लाइनअप है या सेकंड डिवीजन काउंटी?

Michael Vaughan trolls Pakistan batting: लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान की बल्लेबाजी महज 110 रनों पर ढेर हो गई. इस शर्मनाक प्रदर्शन पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने तीखा हमला बोला. वॉन ने कहा कि इंग्लैंड के गेंदबाज बिना किसी डर के गेंदबाजी कर रहे हैं और यह बैटिंग लाइनअप सेकंड डिवीजन काउंटी क्रिकेट जैसा दिख रहा है. इमाम-उल-हक की चोट ने पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ा दीं. दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 261 रनों की विशाल बढ़त बना ली है. Sat, 29 Aug 2026 14:03:47 +0530

  Videos
See all

Ankit Baliyan Shamli News : अंकित बालियान की पत्नी ने CM Yogi को भेजा संदेश #ankitbaliyan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T08:44:58+00:00

Ankit Baliyan Shamli News : अंकित बालियान केस पर क्या बोली UP Police ? | Shamli Crime News | Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T08:41:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers