Responsive Scrollable Menu

पंजाबी युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या:डिलीवरी देने जा रहा था; पिता बोले- 10 साल पहले ₹30 लाख कर्ज लेकर भेजा था

पंजाब में कपूरथला के रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस समय युवक पर हमला हुआ, वह पिज्जा डिलीवरी देने जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए हमलावरों ने उसपर फायरिंग कर दी। युवक को घायल अवस्था में अस्पताल भी पहुंचाया गया था, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। युवक की पहचान गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। वह कपूरथला में बेगोवाल कस्बे में जब्बोवाल गांव का रहने वाला था और करीब 10 साल पहले काम करने के लिए अमेरिका गया था। शनिवार, 22 अगस्त को उसकी मौत की सूचना मिलने के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिवार ने केंद्र और पंजाब सरकार से मांग की है कि उनके बेटे का शव भारत लाया जाए और अमेरिका में उसकी हत्या करने वालों को सजा दी जाए। मृतक के पिता ने ये जानकारियां दीं अविवाहित था गुरदीप सिंह मृतक के चाचा दलेर चंद ने बताया कि वारदात की सूचना पिज्जा कंपनी के अधिकारियों ने साहिल को दी थी। फिर साहिल ने यहां कपूरथला में फोन कर जानकारी दी। दलेर चंद ने बताया कि गुरदीप सिंह अविवाहित था। हालांकि, अगले साल जनवरी-फरवरी में ही उसकी शादी होने वाली थी। दलेर चंद का कहना है कि गुरदीप के लिए लड़की देखी थी। अगली बार जब वह आता तो उसे भी लड़की से मिलवाने वाले थे, लेकिन उससे पहले यह वारदात हो गई। उन्होंने कहा कि उसका एक भाई है जो गांव में ही रहकर परिवार को संभालता है। गुरदीप की मौत के बाद अब माता-पिता का यह भाई ही इकलौता सहारा बचा है। परिवार ने शव वापस लाने की लगाई गुहार गुरदीप सिंह के परिवार ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से अपील की है कि उनके बेटे का शव जल्द से जल्द भारत लाने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की जाए। परिवार ने अमेरिकी प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और हत्या के जिम्मेदार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की भी मांग की है। गांव के लोगों ने भी सरकार से परिवार की मदद करने और गुरदीप सिंह का शव भारत लाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आग्रह किया है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… जालंधर में महिला को पति-सास ने हार्पिक पिलाया:फोर्टिस अस्पताल में छोड़कर भागे; पत्नी को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का पता चल गया था जालंधर के करतारपुर थाने में महिला को हार्पिक पिलाकर मारने की कोशिश करने का मामला दर्ज हुआ है। केस महिला के पति और सास के खिलाफ है। महिला को गंभीर हालत में जालंधर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

Sunday Box Office Collections: 'आवारापन 2' की कमाई में 9वें दिन 43% उछाल, ऑडियंस के लिए तरस रही 'बंटवारा 1947'

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने दूसरे वीकेंड में एक बार फिर जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है और 9वें दिन फिल्म की कमाई में 43 फीसदी का शानदार उछाल दर्ज किया गया. दर्शक सिनेमाघरों में पुराने गानों के खुमार और कहानी का लुत्फ उठा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ, पीरियड ड्रामा 'बंटवारा 1947' का जादू नहीं चल रहा है. सनी देओल की फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए स्ट्रगल कर रही है.

Continue reading on the app

  Sports

21 पूर्व कप्तानों के बाद अब पैट कमिंस भी आए साथ, जेल में बंद इमरान खान के लिए उठाई आवाज, की ये अपील

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान पिछले कुछ सालों से जेल में बंद हैं, जहां उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाया है. ऐसे में पैट कमिंस ने उनके लिए अच्छी मेडिकल देखभाल की मांग उठाई है. Sat, 29 Aug 2026 06:54:28 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | BULANDSHAHR में पति ने की शराब पीकर मारपीट, पत्नी ने गला घोटकर की हत्या! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T02:15:38+00:00

Breaking News: West Bengal में दुर्गा पूजा को लेकर VHP की नई गाइडलाइन, पंडालों के पास ना बिके नॉनवेज #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T02:14:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers