Responsive Scrollable Menu

जापान में 6.0 तीव्रता का दूसरा भूकंप:टोक्यो के पास आए झटकों में 40+ लोग घायल हुए थे; अगले 7 दिन तक फिर भूकंप की चेतावनी

जापान के उत्तरी होक्काइडो प्रांत में रविवार रात 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक, भूकंप लोकल टाइम रात 10:45 बजे आया और इसका केंद्र होक्काइडो के पास समुद्र में 40 किमी की गहराई पर था। JMA ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की। इससे पहले शनिवार देर रात लोकल टाइम 2 बजे जापान के पूर्वी हिस्से में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था। क्योदो न्यूज के मुताबिक, टोक्यो और आसपास के इलाकों में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जापान टाइम्स के मुताबिक, सरकार ने लोगों को अगले एक हफ्ते तक इसी तरह के तेज भूकंप के लिए सतर्क रहने को कहा है। भूकंप से जुड़ी 5 तस्वीरें… भूकंप के बाद ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई भूकंप के कारण टोक्यो और नारिता एयरपोर्ट जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में देरी हुई। उत्तर-पूर्वी इलाकों में चलने वाली कुछ स्थानीय ट्रेन सेवाओं पर भी असर पड़ा। हालांकि, ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के मुताबिक शिंकानसेन बुलेट ट्रेनें सामान्य रूप से चलती रहीं। भूकंप के बाद मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट जारी हुए और टोक्यो में भी तेज झटके महसूस किए गए। एनएचके पब्लिक टेलीविजन पर मिटो और साइतामा समेत आसपास के शहरों की सड़कों पर ट्रैफिक सामान्य दिखाई दिया। टोक्यो के पूर्वी वार्ड कोतो में जमीन के नीचे पानी की पाइपलाइन टूट गई। लेकिन बाद में पाइपलाइन की मरम्मत कर दी गई और पानी का रिसाव बंद हो गया। सोते समय घबराए लोग, घर में फर्नीचर गिरने से भी घायल हुए प्रांतीय अधिकारियों और फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के मुताबिक, पांच प्रांतों में लोग घायल हुए। टोक्यो में 15, साइतामा में 9, कानागावा में 8, चिबा में 4 और इबाराकी में 1 शख्स घायल हुआ। सराकार ने टास्क फोर्स बनाई, लोगों से सतर्क रहने को कहा प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने सोशल मीडिया पर बताया कि सरकार ने संभावित नुकसान का जायजा लेने के लिए टास्क फोर्स बनाई है।पीएम ने उन इलाकों के लोगों से खास तौर पर सतर्क रहने को कहा, जहां भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इलाके के लोगों से करीब एक हफ्ते तक एक और भूकंप की संभावना को लेकर भी सावधान रहने को कहा है। परमाणु नियमन प्राधिकरण के मुताबिक, करीब 12 परमाणु बिजली संयंत्रों और परमाणु सामग्री संभालने वाली अन्य जगहों से किसी तरह की असामान्य स्थिति की जानकारी नहीं मिली। पिछले महीने जापान के सबसे दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोतो इलाके में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 38 लोगों की मौत हुई थी और 364 लोग घायल हुए थे। ---------------- जापान भूकंप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… जापान में 6.8 तीव्रता का भूकंप, शॉपिंग मॉल गिरा:50 से ज्यादा लोग फंसे, 1.5 लाख लोगों को हटाया गया; टोक्यो से 900km दूर था केंद्र जापान के दक्षिणी कुमामोटो प्रांत में मंगलवार को 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। तेज झटकों के बाद काशिमा शहर स्थित एक शॉपिंग मॉल की दूसरी मंजिल ढह गई। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Kartik Aaryan Health Update: घुटने की सर्जरी के बाद अब कैसी है कार्तिक आर्यन की तबीयत? जल्द शुरू करेंगे शूटिंग

Kartik Aaryan Health Update: कार्तिक आर्यन फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे. कबीर खान के साथ एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे जिस दौरान वो घायल हो गए. कार्तिक की मुंबई के फोर्टिस रहेजा अस्पताल में सर्जरी हुई थी जिसके बाद अब उनकी हालत में सुधार है. एक्टर की टीम ने बताया कि वो जल्द ही शूटिंग पर लौटेंगे.

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने कसा शिकंजा, पाकिस्तान को 110 पर ढेर करने के बाद बनाई 261 रन की बढ़त

pak vs eng lord's test score: दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं, जिससे उसकी मेजबानों की बढ़त 261 रन हो गई है. इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 110 रन पर समेट दिया था. अब पाकिस्तान के सामने इस टेस्ट मैच को बचाने की बड़ी चुनौती है. Sat, 29 Aug 2026 00:20:23 +0530

  Videos
See all

Shankaracharya on Rahul Gandhi : लाइव डिबेट में सपा प्रवक्ता Manoj Yadav और रोहित क्यों भिड़े ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T19:37:17+00:00

Nepal Flash Flood | नेपाल में फिर बढ़ा नदी का जलस्तर, मंडराया खतरा | #viral #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T19:33:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers