Responsive Scrollable Menu

पत्नी सुनीता से विवाद के बीच गोविंदा ने जारी किया लीगल नोटिस, 100 करोड़ के मानहानि केस की दी चेतावनी

गोविंदा और सुनीता लंबे समय से सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं. दोनों के तलाक को लेकर काफी समय से अटकलें लग रही हैं. हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने तलाक की याचिका वापस ले ली. अब इन सब चर्चाओं के बीच गोविंदा ने उनके और उनके परिवार के बारे में फेक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की चेतावनी दी है.

Continue reading on the app

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या:ड्रग लेने का विरोध करने पर मारा, फिर उसी घर में आरोपी भाइयों ने खाना खाया

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें रिटायर्ड स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी, बेटी और बेटा शामिल हैं। बांग्लादेशी मीडिया डेली स्टार के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने कजिन ब्रदर्स मुग्धो और सिद्धार्थ को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक घर की छत पर बैठकर याबा नाम की नशीली ड्रग ले रहे थे। परिवार ने उन्हें देख लिया और रोकने की कोशिश की। इसके बाद दोनों ने परिवार की हत्या कर दी। फिर आरोपियों ने घर में खाना खाया और नहाया। परिवार के चारों लोगों के शव शनिवार रात बंद घर से मिले। मृतकों की पहचान गणपति चक्रवर्ती (65), पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती (50), बेटी आगमी चक्रवर्ती प्रार्थी (23) और बेटे प्रियम चक्रवर्ती (12) के रूप में हुई है। गणपति रंगपुर जिला स्कूल में शिक्षक थे और पिछले साल 31 दिसंबर को रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वे होम्योपैथी का काम भी कर रहे थे। पड़ोसी की छत से घर में पहुंचे थे आरोपी चारों के शव घर में अलग-अलग जगह मिले रंगपुर मेट्रोपॉलिटन CID के अधिकारी सुबीर चौधरी के मुताबिक, गणपति का शव छत पर, उनकी पत्नी और बेटी के शव सीढ़ियों के पास मिले। वहीं 12 साल के बेटे प्रियम का शव बिस्तर के नीचे मिला। परिजनों ने बताया कि परिवार का किसी से विवाद या दुश्मनी नहीं थी। परिवार ने दासपाड़ा में नया घर बनाया था और वहीं रह रहा था। गणपति की बेटी आगमी ने इसी साल अंग्रेजी में मास्टर्स की डिग्री पूरी की थी। उनका 12 साल का बेटा प्रियम 5वीं कक्षा में पढ़ता था। गुरुवार से परिवार से संपर्क नहीं हुआ, फोन बंद थे परिजन के मुताबिक, प्रीतिलता की छोटी बहन पूजा चक्रवर्ती ने उनसे गुरुवार दोपहर आखिरी बार बात की थी। इसके बाद गुरुवार रात से परिवार के चारों मोबाइल फोन बंद हो गए। शनिवार रात परिजन रंगपुर के दासपाड़ा इलाके में उनके घर पहुंचे। घर का मुख्य गेट बंद था और अंदर की सभी लाइटें भी बंद थीं इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चारों के शव बरामद किए। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश बोला- हमारे PM को भारत दौरे की जल्दबाजी नहीं:मंत्री ने कहा- भारत से अच्छे रिश्ते चाहते हैं, लेकिन राष्ट्रीय हित से समझौता नहीं करेंगे बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा है कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान के भारत दौरे को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है, लेकिन अपने राष्ट्रीय हितों से समझौता नहीं करेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

सालभर में दूसरी बार... नामीबिया ने फिर किया उलटफेर, टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को हराया, 164 रन नहीं बना पाई टीम

Namibia vs South Africa T20I: पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने जान फ्राइलिंक की 60 रन की दमदार पारी से साउथ अफ्रीका के सामने 164 रन का लक्ष्य रखा था. जवाब में डेवाल्ड ब्रेविस की 75 रन की पारी भी साउथ अफ्रीका को जीत नहीं दिला सकी. साउथ अफ्रीकी टीम 9 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी. यह साउथ अफ्रीका की नामीबिया के खिलाफ टी20 में दूसरी हार है. Fri, 28 Aug 2026 21:23:07 +0530

  Videos
See all

Indian Army के जवानों को कश्मीरी महिलाओं ने बांधी राखी | #Kashmiri #rakshabandhan #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T17:44:37+00:00

UP Election 2027: 2017 का जिक्र कर Yogi ने घेरा, Rajbhar ने Akhilesh पर साधा निशाना | UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T17:45:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers