Responsive Scrollable Menu

Independence Day 2026: 15 अगस्त पर AI से बनाएं देशभक्ति वाली धांसू Photos, जेमिनी-Nano Banana के लिए ये Prompts है बेस्ट

Independence Day 2026: 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां चल रही हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर तिरंगे और देशभक्ति से जुड़ी तस्वीरें शेयर करने का ट्रेंड भी बढ़ रहा है। ऐसे में ChatGPT, Gemini, Nano Banana, Canva, Adobe Express समेत कई AI फोटो एडिटिंग टूल्स की मदद से यूजर्स अपनी सामान्य तस्वीरों को आकर्षक Independence Day थीम वाली तस्वीरों में बदल सकते हैं।

यह ट्रेंड खासतौर पर छात्रों, प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यूजर अपनी फोटो अपलोड करके एक डिटेल्ड AI Prompt डाल सकते हैं और कुछ ही सेकंड में अपनी पसंद के मुताबिक प्रोफाइल फोटो, पोस्टर या डिजिटल ग्रीटिंग तैयार कर सकते हैं। इसके लिए किसी खास डिजाइनिंग स्किल की जरूरत भी नहीं होती। यहां दिए गए AI prompts को आप अपनी फोटो के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं।

1. Red Fort Celebration

Prompt: “दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले को बैकग्राउंड में रखते हुए एक व्यक्ति का सिनेमैटिक पोर्ट्रेट बनाएं। आसमान में केसरिया, सफेद और हरे रंग के तिरंगे गुब्बारे नजर आएं। सॉफ्ट गोल्डन-आवर लाइटिंग, बेहद डिटेल्ड और 8K फोटो क्वालिटी रखें।”

2. India Gate Sunset

Prompt: “सूर्यास्त के समय इंडिया गेट के पास खड़े व्यक्ति की शानदार तस्वीर बनाएं। साफ नीले आसमान में तीन फाइटर जेट उड़ते हुए दिखें और उनके पीछे केसरिया, सफेद और हरे रंग की धुएं की लकीरें नजर आएं।”

3. Ashok Chakra Glow

Prompt: “पारंपरिक भारतीय परिधान पहने एक युवा व्यक्ति का स्टूडियो पोर्ट्रेट बनाएं। उसके पीछे हल्का चमकता हुआ और सेमी-ट्रांसपेरेंट नीले रंग का अशोक चक्र दिखाई दे। बैकग्राउंड में सॉफ्ट बोकेह इफेक्ट रखें।”

4. Aerial Flag Parade

Prompt: “पहाड़ी की चोटी पर सफेद कुर्ता पहने एक व्यक्ति के हाथ में बड़ा भारतीय तिरंगा दिखाते हुए एरियल ड्रोन-स्टाइल फोटो बनाएं। बैकग्राउंड में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह का दृश्य नजर आए।”

Traditional Attire और Fashion वाले Prompts
5. Classic Khadi Elegance

Prompt: “साफ-सुथरी सफेद नेहरू जैकेट पहने एक व्यक्ति का शानदार पोर्ट्रेट बनाएं। जैकेट के लैपल पर छोटा भारतीय तिरंगा पिन लगा हो। पीछे से आती गर्म और सॉफ्ट सनलाइट के साथ तस्वीर को एलिगेंट और नेचुरल रखें।”

6. Tricolour Saree Portrait

Prompt: “एक महिला का खूबसूरत पोर्ट्रेट बनाएं, जिसमें वह elegant सफेद साड़ी पहने हो और उसके साथ केसरिया और हरे रंग का हल्का दुपट्टा हो। तस्वीर को नेचुरल आउटडोर लाइटिंग में शूट किया हुआ दिखाएं।”

7. Patriotic Royal Style

Prompt: “पारंपरिक शाही भारतीय परिधान में एक व्यक्ति का रॉयल पोर्ट्रेट बनाएं। आउटफिट में केसरिया, सफेद और नेवी ब्लू रंग के हल्के एक्सेंट हों। तस्वीर को हाइपर-रियलिस्टिक स्टूडियो लाइटिंग और प्रीमियम लुक दें।”

Creative Lighting और Color Effects वाले Prompts

8. Tricolour Light Leak

Prompt: “एक सामान्य पोर्ट्रेट फोटो को subtle तिरंगा लाइट-लीक इफेक्ट के साथ एडिट करें। ऊपर बाईं ओर से गर्म केसरिया रोशनी और नीचे दाईं ओर से हल्की हरी रोशनी आती हुई दिखाई दे। फोटो का लुक नेचुरल और प्रीमियम रखें।”

9. Neon Cyberpunk Delhi

Prompt: “एक व्यक्ति को आधुनिक भारतीय शहर की सड़क पर चलते हुए दिखाएं। आसपास अगस्त 15 के लिए केसरिया, सफेद और हरे रंग की नियोन लाइट स्ट्रिप्स से सजावट हो। तस्वीर को फ्यूचरिस्टिक साइबरपंक दिल्ली स्टाइल में बनाएं।”

10. Golden Hour Glow

Prompt: “गोल्डन आवर के दौरान एक व्यक्ति का सिनेमैटिक पोर्ट्रेट बनाएं। बैकग्राउंड में ड्रामेटिक सनरेज और सॉफ्ट लाइट रे दिखाई दें। आसपास की लाइटिंग में भारतीय तिरंगे के केसरिया, सफेद और हरे रंगों का हल्का रिफ्लेक्शन नजर आए।”

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने कसा शिकंजा, पाकिस्तान को 110 पर ढेर करने के बाद बनाई 261 रन की बढ़त

pak vs eng lord's test score: दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं, जिससे उसकी मेजबानों की बढ़त 261 रन हो गई है. इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 110 रन पर समेट दिया था. अब पाकिस्तान के सामने इस टेस्ट मैच को बचाने की बड़ी चुनौती है. Sat, 29 Aug 2026 00:20:23 +0530

  Videos
See all

Karnataka Politics: मंत्री पद छोड़ने के बाद B Nagendra का बयान! #shorts #ytshorts #viral #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T00:15:52+00:00

CM Yogi Viral | Raksha Bandhan पर योगी नेनन्हीं बच्ची को दिया ऑटोग्राफ! #shorts #cmyogi #upnews #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T00:12:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers