Responsive Scrollable Menu

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का गोरखा एडिशन भारत में लॉन्च:मैट मिलिट्री ग्रीन कलर के साथ टैंक पर स्पेशल स्टीकर, कीमत ₹2.11 लाख

रॉयल एनफील्ड ने 18 अगस्त को भारत में अपनी पॉपुलर रेट्रो रोडस्टर बाइक क्लासिक 350 का नया गोरखा एडिशन लॉन्च किया है। यह नया स्पेशल एडिशन भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट को समर्पित है। कंपनी ने इस बाइक के लुक में खास कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। इस नए एडिशन की कीमत 2.11 लाख रुपए रखी गई है और बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। डिजाइन: कलर ऑप्शन और गोरखा रेजिमेंट के खास बैज लुक और टेक्स्चर: गोरखा एडिशन का ओवरऑल डिजाइन रेगुलर क्लासिक 350 जैसा ही है, लेकिन इसे मिलिट्री थीम पर तैयार किया गया है। बाइक को एक नया 'गोरखा ग्रीन' कलर दिया गया है, जो एक मैट मिलिट्री ग्रीन फिनिश है। यह रंग आमतौर पर सेना की गाड़ियों में इस्तेमाल होता है। रेजिमेंट का लोगो: बाइक के साइड पैनल्स पर गोरखा रेजिमेंट का ऑफिशियल प्रतीक चिन्ह यानी 'क्रॉस्ड खुकरी' का लोगो लगाया गया है। इसके अलावा, फ्यूल टैंक पर खास पहचान के लिए 'गोरखा एडिशन' का एक स्पेशल स्टीकर (डेकल) भी मिलता है। फ्रंट लुक: सामने की तरफ इसमें गोल हैलोजन हेडलाइट दी गई है, जिसके ऊपर छोटे पायलट लैम्प्स (टाइगर आइज) मौजूद हैं। इसके राइडिंग पोस्चर को आरामदायक रखने के लिए चौड़ा हैंडलबार दिया गया है। परफॉर्मेंस: 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मैकेनिकली बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 349cc का सिंगल-सिलेंडर, J-सीरीज एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 6100rpm पर 20 hp की पावर और 4000rpm पर 27Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है। स्मूथ गियर शिफ्टिंग के लिए इसमें असिस्ट एंड स्लिपर क्लच का फीचर भी है। ये इंजन सेटअप रॉयल एनफील्ड की बुलेट 350 और हंटर 350 में भी मिलता है। हार्डवेयर: सस्पेंशन, टायर्स और ब्रेक्स रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 गोरखा एडिशन के हार्डवेयर और साइकल पार्ट्स में कोई बदलाव नहीं है। मोटरसाइकिल 19-इंच के फ्रंट और 18-इंच के रियर स्पोक व्हील पर चलती है। इसके कुछ वैरिएंट में अलॉय व्हील भी मिलते हैं। कंफर्ट राइडिंग के लिए इसके फ्रंट में 41mm के टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में 6-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबल ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। वहीं, बाइक के मिड और टॉप वैरिएंट में डुअल-चैनल ABS के साथ 300mm का फ्रंट और 270mm का रियर डिस्क ब्रेक मिलता है। बेस वैरिएंट में सिंगल-चैनल ABS के साथ रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। डिजिटल फीचर्स और कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो गोरखा एडिशन में नया USB टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है, जिसकी मदद से राइडर सफर के दौरान अपना स्मार्टफोन चार्ज कर सकते हैं। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की बात करें तो इसमें पुराना जाना-पहचाना सेमी-डिजिटल मीटर मिलता है, जिसमें एनालॉग स्पीडोमीटर और एक छोटी एलसीडी स्क्रीन दी गई है। हालांकि, इसमें कंपनी का सिग्नेचर 'ट्रिपर नेविगेशन पॉड' (टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन स्क्रीन) इन-बिल्ट नहीं है। अगर किसी ग्राहक को नेविगेशन की जरूरत है, तो वे इसे रॉयल एनफील्ड की आधिकारिक एक्सेसरी के तौर पर अलग से खरीदकर लगवा सकते हैं।

Continue reading on the app

फोन जल्दी चार्ज करना है? ₹1,000 से कम में मिलेंगे ये Fast Chargers

Amazon Mega deals में Fast Chargers और Charging Accessories पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है. इस लिस्ट में 83% तक की छूट वाले 6 चार्जर शामिल हैं, जिनकी Sale Price सिर्फ ₹529 से शुरू हो रही है. 100W SuperVOOC से लेकर Samsung के 25W Original Charger तक, अलग-अलग जरूरत के हिसाब से विकल्प मौजूद हैं.

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट की सबसे छोटी जीत दर्ज करने वाली 5 टीमें, टॉप की 2 तो 1 रन से जीतीं, 30 साल बाद दोहराया गया विश्व कीर्तिमान

5 teams Smallest margin of victory in Test: क्रिकेट के इतिहास में जब-जब सबसे रोमांचक और सांस रोक देने वाले मुकाबलों की बात होगी, तब-तब रनों के बेहद मामूली अंतर से हार-जीत तय करने वाले ये महामुकाबले सबसे ऊपर गिने जाएंगे. पांच दिनों तक चलने वाले इस लंबे और धैर्य की परीक्षा लेने वाले प्रारूप में कई बार ऐसा चमत्कारिक मोड़ आया है, जहां जीत और हार के बीच का फासला सिर्फ एक, दो या तीन रनों का ही रहा है. Fri, 28 Aug 2026 05:16:03 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Crisis | Abhishek Banerjee Controversy | Mohan Bhagwat In NYC: Headlines देखिए | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T01:10:14+00:00

Reservation Hatao Andolan | JP Nadda से मिले Harsh Dubey! आरक्षण पर बड़ा बयान | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T01:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers