Responsive Scrollable Menu

Amazon Sale में ₹1,500 से कम के Best Wireless Earbuds, 94% Discount के साथ ₹699 से शुरू कीमत

अगर आप नए Wireless Earbuds खरीदने की सोच रहे हैं, तो अमेज़न पर ₹1,500 से कम Budget में कई शानदार विकल्प मिल रहे हैं. इस लिस्ट में 94% तक Discount वाले Earbuds शामिल हैं और Sale Price सिर्फ ₹699 से शुरू हो रही है. Open-Ear Design से लेकर 70 घंटे तक के Battery Backup वाले विकल्प यहां मिल रहे हैं.

Continue reading on the app

झारखंड में 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द, 6 स्‍थगित; लिस्ट जारी:चयनित उम्‍मीदवारों पर फिर बेरोजगार होने का खतरा; 17 एग्जाम्स की जांच CID करेगी

झारखंड में भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के चलते सरकार ने बड़ा फैसला किया है। इसके तहत 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इनकी पूरी सूचना कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की तरफ से जारी की गई है। अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में समिति का गठन झारखंड सरकार ने 17 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों की मुख्य मांगों में से एक JSSC CGL परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की थी। साथ ही, आउटसोर्स एजेंसी टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं और उसके द्वारा जारी नतीजों को भी रद्द कर दिया था। इस फैसले के बाद झारखंड सरकार ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सीनियर IAS ऑफिसर अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। यह समिति परीक्षा प्रणाली का अध्ययन कर दो महीने के अंदर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग सरकार का मानना है कि भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों का जल्द निपटारा जरूरी है। इसी को देखते हुए ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए राज्य सरकार हाईकोर्ट से अनुरोध करेगी। रद्द हुई परीक्षाओं को लेकर नया आंदोलन JSSC-CGL में चयनित लगभग 2,950 उम्मीदवार परीक्षा रद्द करने के फैसले से गुस्से में है। ये उम्मीदवार परीक्षा पास करके नियुक्ति की प्रक्रिया तक पहुंच चुके थे, इसलिए सरकार के फैसले के बाद उनकी स्थिति को लेकर विरोध शुरू हुआ। उम्मीदवारों का गुस्सा फूटा उम्मीदवारों का कहना है कि परीक्षा रद्द होने के फैसले के बाद उनके सामने दोबारा बेरोजगार होने का संकट खड़ा हो गया है। एक प्रदर्शनकारी ने भावुक होकर कहा - सरकार के फैसले के बाद वह सड़क पर आ गया है। बता दें कि JSSC-CGL में लगभग 2950 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए थे। उसने अपने माता-पिता से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि वे लोग फिर से जीतेंगे। उन्होंने सरकार से अपना फैसला वापस लेने की मांग की और दावा किया कि इस निर्णय से अदालत के आदेश का निरादर हुआ है। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… बॉम्बे हाईकोर्ट भर्ती एग्जाम दोबारा कराने की मांग:दस मिनट में लॉग आउट, खराब की बोर्ड, छात्रों ने कहा - ये हमारा फेलियर नहीं, सिस्टम की गलती है महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 16 अगस्त को बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती का टाइपिंग एग्जाम आयोजित किया गया था। इस परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों का आरोप है कि एग्जाम के दौरान कई कम्प्यूटर, माउस और की-बोर्ड ने काम करना बंद कर दिया। यह एग्जाम मुंबई के कई परीक्षा केंद्रों पर हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

10 में से 10 अंक... 8 गेंदबाज भी श्रीलंका को नहीं कर सके ऑलआउट, फिर भी कप्तान ने खिलाड़ियों की थपथपाई पीठ

Shubman gill 10 out of 10: श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ होने पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने निराशा जताई, लेकिन खिलाड़ियों के प्रयास और इरादे को '10 में से 10' अंक दिए. पांचवें दिन सोनल दिनुशा की नाबाद 133 रन की पारी ने भारत को जीत से रोक दिया. गिल ने मोहम्मद सिराज की फिटनेस पर सफाई देते हुए प्रसिद्ध कृष्णा के प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने विश्वास जताया कि टीम न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज जीतकर डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह पक्की करेगी. Thu, 27 Aug 2026 21:14:06 +0530

  Videos
See all

Dog Attack | बच्चे को गोद में लिए जा रही थी मां, तभी कुत्ते ने किया Attack! #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T16:12:44+00:00

Mohan Bhagwat के कार्यक्रम पर इमरान मसूद का बयान | #breakingnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T16:14:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers