Responsive Scrollable Menu

न AC का भारी बिल, न मशीन की जरूरत!, मिट्टी-पानी से ठंडा हो रहा आरा का कैफेटेरिया

Ara Natural AC Cafeteria: आरा के एक पार्क में गर्मी से राहत देने के लिए अनोखा प्रयोग किया गया है, जहां बिना पारंपरिक एयर कंडीशनर के मिट्टी, पानी और हवा की मदद से कैफेटेरिया को ठंडा रखने की कोशिश की जा रही है. मिट्टी के ग्लासों पर लगातार पानी गिराया जाता है और पीछे लगे कूलर की मदद से वाष्पीकरण से ठंडी हुई हवा कैफेटेरिया के अंदर पहुंचती है. युवा इंजीनियर प्रशांत की इस पहल को स्थानीय और प्राकृतिक संसाधनों के इस्तेमाल से कम ऊर्जा में ठंडक देने के एक प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है.

Continue reading on the app

'पड़ोसियों से सिर्फ अपने हित की उम्मीद नहीं कर सकते': हसीना प्रत्यर्पण विवाद के बीच बांग्लादेश संबंधों पर बोले जयशंकर

S Jaishankar on India Bangladesh ties: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बांग्लादेश और भारत के बीच रिश्तों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध तभी सुचारु रूप से चल सकते हैं, जब वे "आपसी हित" की कसौटी पर खरे उतरें। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी देश से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह हमेशा "सिर्फ वही" करे जो उसके पड़ोसी देश के हित में हो। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की संभावित भारत यात्रा को लेकर अटकलें तेज हैं।

जयशंकर ने यह बयान शनिवार को इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम में दिया, जब उनसे पदच्युत प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर बांग्लादेश की बार-बार की जा रही मांग के बारे में सवाल पूछा गया।

उन्होंने कहा, "मैं आपको यह बता सकता हूं कि किसी भी रिश्ते के काम करने के लिए, उसे आपसी हित की कसौटी पर खरा उतरना होगा। इसे हमारे लिए भी काम करना होगा।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं यह उम्मीद नहीं करता कि पड़ोसी देश केवल वही करें जो मेरे हित में है। मुझे भी एक उचित हद तक यह पहचानना और सम्मान करना होगा कि उनके हित में क्या है, ठीक वैसे ही जैसे मैं उनसे भी यही अपेक्षा रखता हूं।" उन्होंने कहा, "जब आप इस साझा जमीन, इस साझा आधार तक पहुंचते हैं, तभी रिश्ते सुचारु रूप से काम करते हैं।"

आखिर क्यों अहम है जयशंकर का यह बयान?
विदेश मंत्री की यह टिप्पणी इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि भारत और बांग्लादेश हसीना के सत्ता से हटने के बाद बुरी तरह प्रभावित हुए अपने रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के कार्यकाल के दौरान, ढाका द्वारा बार-बार हसीना के प्रत्यर्पण की मांग दोहराए जाने के बाद दोनों देशों के संबंधों को गहरा झटका लगा था।

अगस्त 2024 में एक छात्र आंदोलन के बाद हसीना को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। तभी से बांग्लादेश छोड़कर वे भारत में रह रही हैं, जिसके चलते नई दिल्ली और ढाका के बीच संबंधों में तनाव बना हुआ है।

हालांकि तारिक रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के सत्ता में आने के बाद तनावपूर्ण रिश्ते धीरे-धीरे सुधरने लगे हैं। रहमान जल्द ही भारत का दौरा भी कर सकते हैं, हालांकि इसे लेकर अभी थोड़ी अनिश्चितता बनी हुई है। शुक्रवार को उनके कार्यालय ने बताया कि ढाका ने अभी तक नई दिल्ली के निमंत्रण पर जवाब नहीं दिया है।

भारतीय उच्चायुक्त ने की बांग्लादेशी नेताओं से मुलाकात
हाल के हफ्तों में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के शीर्ष राजनीतिक नेताओं के साथ, जिनमें प्रधानमंत्री रहमान भी शामिल हैं, कई दौर की बैठकें कीं, जिनमें द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत पर जोर दिया गया। त्रिवेदी ने कहा है कि "हमारे मतभेदों" के बावजूद रहमान की भारत यात्रा जल्द से जल्द होनी चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

Great Khali Birthday: कितने नंबर का जूता पहनते हैं खली? जानिए उनकी बॉडी से जुड़ी हैरतअंगेज बातें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में दलीप सिंह राणा के रूप में जन्मा ये शख्स अपने लंबे कद और वजन के कारण अलग ही पहचाना जाता था और इसके दम पर ही उन्होंने दुनियाभर में अपनी और भारत की एक खास पहचान बनाई. Thu, 27 Aug 2026 00:35:55 +0530

  Videos
See all

The six skills employers actually want | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T21:45:39+00:00

UP News: घर के बंटवारे से नाराज युवक परिवार संग पानी की टंकी पर चढ़ा, मचा हड़कंप! Jalaun News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T22:00:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers