Responsive Scrollable Menu

जायसवाल की श्रीलंकाई बॉलर से झड़प, सिर से धक्का मारा:कलाई पर चोट के बाद पंत रिटायर्ड हर्ट; गिल के 3 हजार टेस्ट रन

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन 5 विकेट पर 300 रन बनाए। कोलंबो में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच बहस हुई। जायसवाल के आउट होने के बाद दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने अपना सिर फर्नांडो के सिर से टकरा दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कलाई पर चोट लगने के बाद 3 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए। उनकी जगह रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए आए। इससे पहले शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3 हजार रन पूरे किए। पहले दिन बने मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. जायसवाल और असिथा फर्नांडो में बहस पहले दिन असिथा फर्नांडो और यशस्वी जायसवाल के बीच हुई बहस चर्चा में रही। 17वें ओवर में जायसवाल ने तीन चौके लगाए, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद फर्नांडो ने उनसे कुछ कहा। पवेलियन लौट रहे जायसवाल पलटकर फर्नांडो के पास आए। दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इसी दौरान जायसवाल ने अपना हेलमेट फर्नांडो के सिर से टकरा दिया। मामला बढ़ता देख श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डि-सिल्वा ने बीच-बचाव किया और दोनों को अलग किया। जायसवाल पर क्या कार्रवाई हो सकती है? 2. पंत हाथ पर गेंद लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट 58वें ओवर में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की बाउंसर ऋषभ पंत की कलाई पर लगी। इसके बाद पंत दर्द में दिखाई दिए। फिजियो मैदान पर आए और उनकी कलाई पर बर्फ लगाई, लेकिन दर्द कम नहीं हुआ। इसके बाद पंत को 3 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। 3. दिन के आखिरी ओवर में बोल्ड हुए जडेजा रवींद्र जडेजा दिन के खेल के आखिरी ओवर में क्लीन बोल्ड हो गए। 85वें ओवर में असिथा फर्नांडो की पहली गेंद को जडेजा ने छोड़ दिया। उन्हें लगा कि गेंद सीधी निकल जाएगी, लेकिन गेंद अंदर की ओर आई और उनके ऑफ-स्टंप से जा टकराई। जडेजा ने 43 रन बनाए। इसके बाद डेब्यू कर रहे सारांश जैन ने पांच गेंदें खेलीं। यहां से रिकॉर्ड्स… 1. IPL खेले बिना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले तीसरे भारतीय बने सारांश सारांश जैन IPL खेले बिना भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले मुरली विजय ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और मोहम्मद शमी ने 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2. गिल ने कपिल देव को पीछे छोड़ा शुभमन गिल ने 26 साल 349 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में अपने 3 हजार रन पूरे किए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने कपिल देव को पीछे छोड़ दिया। कपिल देव ने 26 साल 356 दिन की उम्र में 3 हजार टेस्ट रन पूरे किए थे। सबसे कम उम्र में 3 हजार टेस्ट रन पूरे करने वाले भारतीयों में सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 23 साल 228 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। 3. पडिक्कल और गिल के बीच 120 रन की शतकीय साझेदारी देवदत्त पडिक्कल और शुभमन गिल ने तीसरे विकेट के लिए 120 रन की शतकीय साझेदारी की। 2019 के बाद से भारत के लिए नंबर-3 और नंबर-4 के बल्लेबाजों के बीच यह सिर्फ तीसरी शतकीय साझेदारी है। इससे पहले 2024 में विराट कोहली और सरफराज खान, जबकि 2022 में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतकीय साझेदारी की थी। 4. पडिक्कल ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक लगाया पडिक्कल विदेशी दौरे पर लगातार दो टेस्ट शतक जड़ने वाले सिर्फ दूसरे नंबर-3 भारतीय बल्लेबाज बने। उनसे पहले पुजारा ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगातार दो शतक लगाए थे। ------------------------------- मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें श्रीलंका के खिलाफ पडिक्कल का लगातार दूसरा टेस्ट शतक:ऋषभ पंत चोटिल होकर पवेलियन लौटे, गिल की फिफ्टी: भारत का स्कोर 300/5 भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन 5 विकेट पर 300 रन बनाए। रविवार का खेल समाप्त होने तक ध्रुव जुरेल 7 और सारांश जैन 4 रन पर नाबाद रहे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

यहां मात्र 200 रुपए में मिलता है हीरा! करोड़पति बन जाते हैं लोग, भारत के इस शहर में खुल सकती है किस्मत

हीरा बेहद कीमती होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसी जगह है, जहां आप मात्र दो सौ रुपए में हीरा अपने घर ले जा सकते हैं? जी हां, ये बिलकुल सच है. हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के पन्ना की, जहां लोग दो सौ रुपए देकर खदान के अंदर हीरा तलाशने जाते हैं. अगर इस दौरान उन्हें कोई हीरा मिल गया, तो वो उसे अपने घर भी ले जा सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तानी कंपनी को दिए मीडिया राइट्स, भारत-अफगानिस्तान टी-20 सीरीज में बवाल तय

IND vs AFG Media Rights: वैसे तो भारत अपने पड़ोसी पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का कोई व्यापारिक संबंध नहीं रखता, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के मीडिया राइट्स ट्रांसग्रुप (TransGroup) को दिए गए हैं. जो पाकिस्तान की कंपनी है और उसका सीधा कनेक्शन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से है. Thu, 27 Aug 2026 11:27:30 +0530

  Videos
See all

नेपाल में भारी तबाही के बीच भारत ने भेजी बड़ी मदद | Glacier Burst | Nepal Flood Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T06:12:56+00:00

धान-मक्का के दानों से बनी ‘स्वदेशी राखी’... Balrampur की बहनों का अनोखा हुनर! Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T06:07:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers