Responsive Scrollable Menu

अस्पताल के बाहर दिखे गोविंदा:दूसरी शादी के दावे पर मैनेजर ने दिया रिएक्शन; झूठी खबरों को लेकर एक्टर ने जारी किया नोटिस

एक्टर गोविंदा को शनिवार को मुंबई के जुहू में अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। हालांकि, गोविंदा अस्पताल क्यों गए थे, इसकी वजह सामने नहीं आई। वह सफेद शर्ट, नीली जींस और चेहरे पर मास्क लगाए नजर आए। पैपराजी ने जब उनसे उनकी सेहत के बारे में पूछा, तो गोविंदा ने सिर्फ ठीक हूं कहा। दूसरी ओर, पर्सनल लाइफ को लेकर फैली अफवाहों पर एक्टर की ओर से पब्लिक नोटिस जारी किया गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, नोटिस में मीडिया ऑर्गनाइजेशन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कंटेंट क्रिएटर्स को गोविंदा या उनके परिवार से जुड़ा झूठा, बदनाम करने वाला, गलत इरादे वाला, मनगढ़ंत या बिना वेरिफाई किया हुआ कंटेंट बनाने और फैलाने से चेतावनी दी गई है। गोविंदा ने ऐसे लोगों के खिलाफ 100 करोड़ रुपए तक के सिविल दावे की चेतावनी दी है। कोर्ट मैरिज और तलाक की अफवाहों पर नोटिस नोटिस तब जारी किया गया, जब ऑनलाइन दावा किया गया कि गोविंदा ने रानी स्वर्णकार से गुपचुप कोर्ट मैरिज की है। इससे पहले गोविंदा के कथित तलाक को लेकर भी सोशल मीडिया पर खबरें फैली थीं। AI और डिजिटल कंटेंट के इस्तेमाल पर चेतावनी नोटिस में डिजिटल रूप से बदले गए कंटेंट का भी जिक्र है। इसमें फोटो, वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग, मॉर्फ्ड इमेज, डीपफेक और AI से बना कंटेंट शामिल है। मानहानि और साइबर क्राइम के तहत कार्रवाई नोटिस में मानहानि, प्राइवेसी वायलेशन, पहचान के गलत इस्तेमाल और साइबर क्राइम से जुड़े लागू कानूनों के तहत कार्रवाई की बात कही गई है। इसमें भारतीय न्याय संहिता, 2023 और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 का हवाला दिया गया है। इन कार्रवाइयों में बैंक अकाउंट फ्रीज करना, प्रॉपर्टी की बिक्री या खरीद पर रोक लगाना और पासपोर्ट जब्त करना शामिल हो सकता है। गोविंदा बोले- ऐसी गतिविधियों से नुकसान हो सकता है गोविंदा ने चिंता जताई कि उनकी पब्लिक इमेज खराब करने के लिए जानबूझकर कैंपेन चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी एक्टिविटीज से उन्हें मानसिक और सामाजिक नुकसान हो सकता है। बता दें कि गोविंदा से अनबन के बीच पत्नी सुनीता आहूजा ने 19 अगस्त को बांद्रा फैमिली कोर्ट से तलाक का केस वापस ले लिया। वहीं 20 अगस्त को सुनीता ने दावा किया था कि गोविंदा कथित गर्लफ्रेंड रानी स्वर्णकार से दूसरी शादी की तैयारी में थे। इसी वजह से उन्होंने तलाक की अर्जी वापस ली। यह बात सुनीता ने राखी सावंत के साथ फोन पर बातचीत में कही थी। पूरी खबर यहां पढ़ें.... गोविंदा के मैनेजर ने सुनीता के दावे को बताया गलत वहीं, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने सुनीता आहूजा के उस दावे पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक्टर अपनी को-एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार से शादी करने वाले थे। शशि ने इस दावे को गलत बताया। इंडिया टुडे से बातचीत में शशि ने कहा कि सुनीता की बात सुनकर उन्हें हैरानी हुई। उन्होंने साफ कहा कि गोविंदा की दूसरी शादी का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा, मैं यह बात आपसे सुन रहा हूं। ऐसा कुछ नहीं है और न ही ऐसा होगा। दूसरी शादी नहीं हो रही है। वह उनकी पत्नी हैं और शायद उनके मन में कुछ चल रहा होगा, इसलिए उन्होंने ऐसा कहा। शशि ने कहा कि अगर गोविंदा सच में शादी खत्म करके दूसरी शादी करना चाहते, तो वह खुद तलाक की अर्जी देते। उनके मुताबिक, तलाक की प्रक्रिया सुनीता ने शुरू की थी और बाद में उन्होंने ही याचिका वापस ले ली। उन्होंने कहा कि दोनों समझदार लोग हैं। गोविंदा ने कभी सार्वजनिक रूप से सुनीता के खिलाफ कुछ नहीं कहा। शशि के मुताबिक, सुनीता ही निजी बातें सार्वजनिक करती रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों के बीच चीजें ठीक होंगी, क्योंकि उनके बच्चों पर भी इन विवादों का असर पड़ता है। …………… गोविंदा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भांजी आरती सिंह बोलीं:परिवार से बात करूंगी, दुनिया को बताने की जरूरत नहीं; फुटेज लेने वालों पर कसा तंज गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनकी भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक कार्यक्रम में पैपराजी ने उनसे मामा गोविंदा और मामी सुनीता के रिश्ते को लेकर सवाल किया। आरती ने कहा कि वह अपने से बड़ों के मामले में नहीं बोलतीं और यह परिवार का निजी मामला है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर मोहसिन ने सगाई की:मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर की; बोले- पहली नजर में लगा हमसफर मिल गई

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक का किरदार निभा चुके एक्टर मोहसिन खान ने सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर कर इस बात का ऐलान किया। सगाई के दौरान मोहसिन काले रंग के कोट-पैंट में नजर आए, जबकि तमन्ना ने लाल रंग का गाउन पहना था। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर मोहसिन ने बताया कि पहली बार मिलते ही उन्हें अहसास हो गया था कि तमन्ना ही उनकी हमसफर हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की सगाई की तस्वीरें मोहसिन खान ने इंस्टाग्राम पर सगाई की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे की सगाई की अंगूठी दिखाते नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में मोहसिन और तमन्ना एक-दूसरे का हाथ थामकर चल रहे हैं, जबकि उनके आसपास मौजूद रिश्तेदार उन पर नोट उड़ाते दिख रहे हैं। मोहसिन की मंगेतर तमन्ना के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। देखें सगाई की चुनिंदा तस्वीरें… पहली मुलाकात में लगा हमसफर मिल गया अपनी पोस्ट में मोहसिन खान ने तमन्ना के लिए एक मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा कि तमन्ना एक बेहद खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और हंसमुख इंसान हैं, जिन्हें ऊपर वाले ने उनके लिए चुना है। मोहसिन ने पहली मुलाकात को याद करते हुए लिखा कि जब उन्होंने पहली बार तमन्ना का हाथ थामा था और उन्होंने गाना गाया था, तभी उन्हें महसूस हुआ कि उनकी तलाश पूरी हो चुकी है और किस्मत में दोनों का मिलना तय था। मंगेतर की पसंदीदा फिल्म का डायलॉग लिखा मोहसिन ने अपनी पोस्ट के आखिर में मंगेतर की पसंदीदा फिल्म की एक लाइन भी शेयर की। उन्होंने लिखा, "मोहब्बत क्या होती है यह तो मैं नहीं जानता, लेकिन इसके लिए दिल से दुआ जरूर निकलती है कि इसकी आंखों में कभी आंसू न आएं। यह हमेशा हंसती रहे।" उन्होंने कहा कि वे दोनों मिलकर प्यार, दोस्ती और यादों से भरी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं। 2021 में हुआ था शिवांगी जोशी से ब्रेकअप मोहसिन खान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम करने के दौरान उनका नाम अपनी को-स्टार शिवांगी जोशी के साथ जुड़ा था। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें काफी चर्चा में रही थीं, हालांकि दोनों ने इसे सार्वजनिक तौर पर कभी स्वीकार नहीं किया था। फैंस उन्हें 'शिविन' कहते थे। 2021 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ये खबर भी पढ़ें 53 साल के अर्जुन रामपाल ने दूसरी शादी की:14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से शादी रजिस्टर कराई, रिलेशनशिप से दो बेटे बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से शादी कर ली है। गोवा में शुक्रवार को यह शादी रजिस्टर्ड कराई गई। दोनों ने उत्तरी गोवा के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup 2026 में टीम इंडिया के शेड्यूल समेत 5 बड़ी बातें, जानिए कब और कहां देख सकते हैं Live?

पिछला एशिया कप 2 साल पहले 2024 में खेला गया था, जिसमें फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराकर पहली बार खिताब जीता था. इस बार टीम इंडिया वो हिसाब बराबर करने के इरादे से उतरेगी. Fri, 28 Aug 2026 00:02:51 +0530

  Videos
See all

महंगा होटल, घटिया सफाई! FSSAI ने दिया फाइव स्टार होटलों को नोटिस | Satya Aur Tathya | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T18:39:39+00:00

Nepal Flood Disaster:पानी ने मचाई तबाही, सैकड़ों की मौत! भारतीयों को बचाने उतरा भारत! Nepal Disaster #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T18:45:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers