Responsive Scrollable Menu

Bone Health: Menopause के बाद महिलाओं में बढ़ जाता है Osteoporosis का खतरा, ये उपाय बचाएंगे आपकी Bone Health

महिलाओं के जीवन में मेनोपॉज एक नेचुरल प्रोसेस है। आमतौर 45 से 55 वर्ष की उम्र के बीच से मेनोपॉज शुरू होता है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल तेजी से कम होने लगता है। एस्ट्रोजन सिर्फ फर्टिलिटी के लिए जरूरी नहीं है। बल्कि यह हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब इसका लेवल घटता है, तो बोन डेंसिटी भी कम होने लगती है और हड्डियों में खोखले होने का जोखिम बढ़ जाता है।

मेनोपॉज के शुरू होने के बाद 5 से 10 सालों में महिलाओं की बोन मिनरल डेंसिटी तेजी से कम हो सकती है। जिससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि महिलाओं को इस दौरान क्या लक्षण महसूस हो सकते हैं। साथ ही इससे कैसे बचाव कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Women Health: बार-बार लगने वाली भूख और Weight Gain पर कैसे लगाएं लगाम? जानें Mindful Eating टिप्स


जानिए मेनोपॉज और हड्डियों का संबंध

हमारे शरीर की हड्डियां के टूटने या फ्रैक्चर होने पर वह दोबारा बन सकती हैं। युवावस्था में नई हड्डियां बनने का प्रोसेस ज्यादा एक्टिव होता है। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ और मेनोपॉज के बाद यह प्रोसेस बिगड़ने लगता है। एस्ट्रोजन हड्डियों को टूटने से बचाता है। इसकी कमी होने पर हड्डियों का डैमेज तेजी से होने लगता है। यही वजह है कि मेनोपॉज के बाद महिलाओं को हड्डियों के खोखले और कमजोर होने की समस्या का सामना करना पड़ता है।

जानें कमजोर हड्डियों के शुरुआती संकेत


लगातार कमर दर्द होना

रीढ़ की हड्डियों में कमजोरी आने पर कमर और पीठ में लगातार दर्द हो सकता है। बता दें कि यह हड्डी से जुड़े रोग जैसे ऑस्टियोपोरोसिस का भी संकेत हो सकता है।

कम लंबाई होना

अगर बढ़ती उम्र के साथ ऊंचाई कम होती जा रही है। तो यह रीढ़ की हड्डियों के कमजोर होने या सिकुड़ने का भी संकेत हो सकता है। जब बोन डेंसिटी कम होती है, इसका प्रभाव रीढ़ पर देखने को मिलता है। इस कारण व्यक्ति झुककर चलने लगता है। ऐसे में हाइट कम लगने लगता है।

मामूली चोट में फ्रैक्चर होना

ज्यादा उम्र में मेनोपॉज के बाद हड्डियों के प्रभावित होने से कहीं पर साधारण चोट या हल्का गिरने पर भी कूल्हे, कलाई या रीढ़ की हड्डी टूटने का खतरा होता है।

मेनोपॉज के बाद क्यों कमजोर होती हैं हड्डियां

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों के दोबारा बनने का प्रोसेस स्लो हो जाता है।

विटामिन डी और कैल्शियम की कमी होने पर बोन डेंसिटी कम होने लगती है।

उम्र की वजह से महिलाएं ज्यादा काम नहीं करती हैं, जिस कारण बोन हेल्थ प्रभावित होती है।

शराब और धूम्रपान का सेवन भी महिलाओं में बोन लॉस को तेज कर सकता है।

अगर महिला की फैमिली में किसी को पहले से ऑस्टियोपोरोसिस रोग रहा है, तो खतरा बढ़ सकता है।

मेनोपॉज के बाद कैसे मजबूत करें हड्डियां


कैल्शियम है जरूरी

महिलाओं को अपनी डाइट में दूध, पनीर, रागी, दही, तिल और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए। यह सभी चीजें कैल्शियम का अच्छा सोर्स मानी जाती हैं।

विटामिन डी है जरूरी

सुबह की धूप और विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थ कैल्शियम के अवशोषण में सहायता करते हैं। इससे हड्डियों के डैमेज होने का खतरा कम होता है।

एक्सरसाइज

तेज चलना, योग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और सीढ़ियां चढ़ना आदि हड्डियों को मजबूत बनाता है। वहीं ऐसा करने से मोटापा भी कंट्रोल होता है।

पर्याप्त प्रोटीन लेना जरूरी

प्रोटीन मांसपेशियों और हड्डियों दोनों के लिए जरूरी है। बढ़ती उम्र में मेनोपॉज के बाद हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए विटामिन डी, कैल्शियम के साथ प्रोटीन लेना जरूरी होता है।

नियमित हेल्थ चेकअप

समय-समय पर बोन मिनरल डेंसिटी टेस्ट और डॉक्टर की सलाह से हड्डियों की स्थिति का पता किया जा सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक 65 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं और जोखिम वाले मामलों में BMD टेस्ट कराना फायदेमंद हो सकता है। इस जांच से हड्डियों के कमजोर, हेल्दी और ऑस्टियोपोरोसिस की स्थिति का पता चलता है।

मेनोपॉज के बाद महिलाओं की हड्डियों के कमजोर होने का जोखिम अधिक बढ़ जाता है। लेकिन सही समय पर पहचान होने और सही लाइफस्टाइल अपनाकर इस खतरे को कम किया जा सकता है। झुकी हुई पीठ, कमर दर्द या बार-बार फ्रैक्चर जैसे संकेतों को इग्नोर नहीं करना चाहिए। विटामिन डी और कैल्शियम से भरपूर डाइट, एक्सरसाइज और बोन मिनरल डेंसिटी की जांच हेल्थ और मजबूत हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है।

Continue reading on the app

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम Mohsin Khan ने Tamanna संग की सगाई, Instagram पर साझा किया भावुक नोट

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रर मोहसिन खान की सगाई हो चुकी है। मोहसिन अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरु करने जा रहे हैं, जल्द ही वह अपने लाइफ पार्टनर के साथ निकाह करेंगे। सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। 
गौरतलब है कि मोहसिन खान को टीवी का चॉकलेटी ब्वॉय कहा जाता है। उन्होंने 22 अगस्त को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने मंगेतर के साथ सगाई की फोटोज शेयर की है।

मोहसिन खान की हुई सगाई
टीवी एक्टर ने अपनी प्रेमिका तमन्ना से सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर एक्टर नए ग्रैंड इंगेजमेंट सेरेमनी की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो इस समय काफी वायरल हो रही है। आप इन फोटोज में देख सकते हैं कि एक्टर ब्लैक सूट-बूट में अपने पार्टनर तमन्ना के साथ नजर आ रहे हैं, जो रैड कलर की ड्रेस पहनीं है, जिसमें वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। तस्वीरों में एक्टर अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की है।

मंगेतर के लिए प्यार भरा नोट
सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए मोहसिन खान ने अपनी लव स्टोरी भी बताई है। एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "या अल्लाह, तो यह कमाल की खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और सेंसिटिव लड़की जो हमेशा हंसती-मुस्कुराती और छेड़ती रहती है, उम्मीदें रखती और दुआएं मांगती है, हमेशा नाचती-गाती रहती है- वह मेरे लिए ऊपर वाले ने पहले ही तय कर दी थी।"

पहली बार ही हो गया था इश्क
इतना ही नहीं, मोहसिन ने आगे लिखा, " जब हमने पहली बार एक-दूसरो के देखा, तो मैंने पहली बार तुम्हारा हाथ थामा और जब तुमने पहली बार गाया 'हम तो भाई जैसे हैं वैसे रहेंगे', तभी मुझे एहसास हो गया कि मेरे दिल को अपना ठिकाना मिल गया है। मुझे मेरा हमसफर मिल गया था।"

तमन्ना को पाकर एक्टर फूले नहीं समा रहे
मोहसिन ने कहा, "मुझे हमेशा बताया गया था कि जब आपका हमसफर मिलता है, तो उसके साथ रहने का फैसला करना सबसे आसान और साथ ही सबसे जरुरी फैसला बन जाता है। शायद हमारी कहानी सितारों में पहले से ही लिखी हुई थी। या हो सकता है कि जिंदगी में कभी-कभी दो लोग ठीक उसी पल एक-दूसरे से मिलते हैं, जब उनका मिलना तय होता है।"

इतना ही नहीं, मोहसिन ने लिखा कि वह और तमन्ना प्यार, दोस्ती और जिंदगी भर की यादों के साथ एक नया सफर शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "तो मैं तुम्हारी पसंदीदा फिल्म का एक डायलॉग कहना चाहूंगा, मेरे प्यार- 'मोहब्बत क्या होती है ये तो मैं नहीं जानता, लेकिन इसके लिए दिल से एक दुआ जरूर निकलती है कि इसकी आंखों में कभी आंसू न आएं, हमेशा हंसती रहे, अब इसे मोहब्बत कहें तो मोहब्बत सही'।"

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Nepal Flood Crisis: Bihar - Nepal Border पहुंचे Samrat Choudhary #nepalflood #biharflood #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T10:43:21+00:00

राहुल कभी तो प्रियंका गांधी से राखी बंधवाते..बहन की रक्षा का वचन देकर दिखाएं - Avimukteshwaranand ji #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T10:46:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers