Responsive Scrollable Menu

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल गए कई श्रद्धालुओं समेत 130 से अधिक भारतीय वहां अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही मचने और प्रभावित इलाकों से संपर्क कटने के बाद से लापता हैं तथा कई अन्य भारतीय वहां फंसे हुए हैं। नेपाल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास और तमिलनाडु, केरलम, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों ने प्रभावित भारतीयों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन शुरू की हैं। ‘सम्राट टूर्स एंड ट्रैवल’ एजेंसी ने बताया कि कम से कम 59 लोग कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए श्रद्धालु हैं। नेपाल में भीषण बाढ़ के कारण संचार संपर्क बाधित होने से प्रभावित भारतीय नागरिकों के बारे में अभी बहुत कम जानकारी उपलब्ध है।

तमिलनाडु: राज्य के अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु से गए 57 पर्यटकों में से 37 का अभी तक पता नहीं चल पाया है जबकि 20 अन्य के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि ये पर्यटक हिमालय में स्थित एक मंदिर जा रहे थे। कोयंबटूर स्थित गैर-लाभकारी संगठन ईशा फाउंडेशन ने दावा किया कि उसके 77 सदस्य लापता हैं जो आव्रजन केंद्र पर थे। फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु ने कहा, ‘‘आव्रजन कार्यालय में मौजूद लोगों में से किसी के बारे में भी अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।’’ उन्होंने बताया कि 495 लोग सुरक्षित लौट आए हैं। नेपाल सरकार ने बाद में बताया कि संबंधित आव्रजन केंद्र के कर्मचारियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के कई लोगों के नेपाल में फंसे होने की आशंका है। किसान नेता राकेश टिकैत अपने सहयोगियों के साथ सड़क मार्ग से नेपाल गए थे और वह पोखरा में फंसे हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन के नेता ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मौजूदा स्थिति के कारण हम कल विमान से काठमांडू पहुंचेंगे और वहां से विमान के जरिए दिल्ली जाएंगे। हमें अपने वाहन वहीं छोड़ने पड़ेंगे क्योंकि सड़क मार्ग से यात्रा करना संभव नहीं है।’’ राहत आयुक्त कार्यालय ने नेपाल में बाढ़ से प्रभावित उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक परामर्श जारी किया है। इसमें उनके परिजनों से कहा गया है कि यदि राज्य का कोई व्यक्ति नेपाल में फंसा है या उसे किसी तरह की सहायता की जरूरत है तो वह राज्य के हेल्पलाइन नंबर 1070 पर तत्काल संपर्क करें।

महाराष्ट्र: अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के दो शहरों के चार पर्यटक नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण फंसे हुए हैं, लेकिन वे सुरक्षित हैं। एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राज्य के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने चारों लोगों से संपर्क स्थापित कर लिया है। इनमें मुंबई और पुणे के दो-दो लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी महाराष्ट्र के उन लोगों की सूची तैयार कर रहे हैं जिनके बाढ़ के कारण नेपाल में फंसे होने की आशंका है।

केरलम: राज्य के अधिकारियों ने बताया कि नेपाल की यात्रा पर गए 36 लोगों का एक समूह सुरक्षित है और अचानक आई भीषण बाढ़ से प्रभावित इलाकों से दूर है। केरलम सरकार ने नेपाल में बाढ़ से प्रभावित राज्य के लोगों को आपात सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्था ‘नॉर्का-रूट्स’ के माध्यम से एक हेल्पडेस्क शुरू किया है। ‘नॉर्का-रूट्स’ राज्य सरकार के अप्रवासी केरलमवासी मामलों के विभाग की कार्यकारी एजेंसी है। बयान में कहा गया कि जिन लोगों को सहायता की आवश्यकता है वे ‘नॉर्का ग्लोबल कॉन्टैक्ट सेंटर’ के टोल-फ्री नंबर 18004253939 पर संपर्क कर सकते हैं या विदेश से +91-8802012345 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने नेपाल की यात्रा कर रहे मलयाली लोगों से संपर्क नहीं कर पा रहे परिवारों से 9447111844 या 9747132147 पर सूचना देने का आग्रह किया है। सिक्किम सरकार ने उन लोगों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की है जिनके परिवार के सदस्य या रिश्तेदार नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण फंसे या प्रभावित हो सकते हैं। सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) ने कहा, ‘‘सिक्किम के जिन लोगों के परिवार के सदस्य या रिश्तेदार इस समय नेपाल में हैं और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, उनसे अनुरोध है कि वे संबंधित जानकारी के साथ हेल्पलाइन नंबर 03592-201145, 03592-202461 और 03592-202256 पर संपर्क करें।’’ काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने अचानक आई बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों से जुड़ी सहायता और जानकारी के लिए आपातकालीन नंबर जारी किए हैं। दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि लोग +977 985 131 6807 या +977 970 910 7500 पर संपर्क कर सकते हैं।

Continue reading on the app

UIDAI का बड़ा अपडेट: Aadhaar App के Offline Mode से बिना Internet होगा वेरिफिकेशन

आज के समय में आधार कार्ड देश के हर नागरिक की पहचान का सबसे बड़ा जरिया बना हुआ है। UIDAI यानी के भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा इस इस साल की शुरुआत में नया 'आधार एप' लॉन्च किया था। जब इस एप को लॉन्च किया गया है तो कुछ दिनों के बाद पुराने 'एमआधार' एप को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।
अब इस नए आधार एप को ऑफलाइन मोड में भी इस्तेमाल किया जा सकता है और इसके मदद से आप बिना किसी इंटरनेट के भी अपनी पहचान का पुख्ता वेरिफिकेशन आसानी से कर पाएंगे। आइए आपको इस लेख में बताते है यूआईडीएआई  का नया ऑफलाइन फीचर कैसे यूज कर सकते हैं और जानें इसके फायदे।

जानिए क्या नया है ऑफलाइन मोड और कैसे काम करता?
- गौरतलब है कि आधार एप ऐसा बनाया गया है कि अब बिना किसी इंटरनेट के भी इसको इस्तेमाल किया  जा सकता है।

- बिना इंटरनेट के आप आधार एप ओपन करेंगे तो भी आपकी स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड नजर आएगा, जो ऑफलाइन मोड पर भी काम करता है। 

- बता दें कि, इस क्यूआर कोड में आपकी फोटो, नाम और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारियां पहले से ही सुरक्षित रूप से लॉक रहती हैं।

बिना नेटवर्क के कैसे होगा पहचान का पूरा सत्यापन
- खासकर, जब आप किसी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या सरकारी ऑफिस जाएंगे, तो वहां स्थित अधिकारी अपने मोबाइल से आपके इस ऑफलाइन क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे।

- कोड स्कैन करने पर अधिकृत QR स्कैनर या UIDAI के आधार एप के तहत आपकी पहचान ऑफलाइन सत्यापित कर पाएंगे।

- इस पूरी प्रक्रिया के लिए आपके फोन में डेटा की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 डेटा की प्राइवेसी और सुरक्षा का रखा गया है खास ध्यान
- हर किसी के मन यह डर जरुर होता है कि इंटरनेट के बिना क्या यह सुरक्षित है?

-  UIDAI के अनुसार, यह ऑफलाइन क्यूआर कोड पूरी तरह सेफ है।

- इस सुविधा में सिर्फ जरुरत की जानकारी ही शेयर की जाती है, ताकि आपकी निजता बेहतर तरीके से सुरक्षित रहे और अनावश्यक डेटा शेयर होने का जोखिम कम हो।

दूर-दराज के क्षेत्रों और आम नागरिकों को मिलने वाले बड़े लाभ

 - इस नए ऑफलाइन मोड का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा जो खराब नेटवर्क वाले क्षेत्रों या गांव में रहते हैं।

- ट्रेन टिकट चेकिंग के दौरान या आपातकालीन स्थिति में मोबाइल डेटा न होने पर भी आपका डिजिटल आधार पूरी तरह से मान्य होगा।

- गौरतलब है कि कुछ जगहों पर नया Aadhaar App पहचान के लिए सुविधाजनक ऑप्शन बन सकता है। लेकिन, कुछ संस्थान पर अपने नियमों के अनुसार फिजिकल आधार या अन्य दस्तावेज भी मांगा जा सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

CPL: 6 छक्के और सिर्फ 1 चौका… सुनील नरेन का विस्फोटक अर्धशतक, गेंदबाजी में भी चमके

Sunil Narine: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में एक बार फिर स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन का जादू देखने को मिला. उन्होंने बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ एक तूफानी अर्धशतक जड़ा. वहीं, विकेट भी चटकाए. Sat, 29 Aug 2026 09:25:04 +0530

  Videos
See all

Nepal Flash Flood News Updates: नेपाल रेस्क्यू ऑपरेशन में बढ़ी मुश्किलें | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T03:38:48+00:00

Breaking News : नेपाल में त्रासदी के 70 घंटे बाद भी खौफ बाकी! | Nepal Flash Flood | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T03:39:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers