‘सस्ती कॉपी क्यों पैदा की? तरस आता है...': Taapsee Pannu के पैरेंट्स से Kangana Ranaut का सवाल; बाद में डिलीट कर दिया पोस्ट
Kangana Ranaut On Taapsee Pannu: कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। तापसी के हालिया बयान के बाद कंगना ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ कहा और उनकी आने वाली फिल्म ‘गांधारी’ को ‘बी-ग्रेड फिल्म’ बताया। हालांकि, बाद में कंगना ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया।
तापसी ने क्या कहा था?
हाल ही में एक इंटरव्यू में तापसी से कंगना के साथ उनके पुराने विवाद को लेकर सवाल पूछा गया था। तापसी ने कहा कि जब यह विवाद शुरू हुआ था, तब भी वह कंगना से नहीं मिली थीं और अब तक भी उनकी मुलाकात नहीं हुई है। तापसी ने कहा कि कंगना की सोच उनकी-अपनी परवरिश और चीजों को देखने के तरीके से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि कंगना अपने नजरिए पर कायम हैं और वह अपने नजरिए पर, इसलिए लोगों को खुद तय करना चाहिए कि कौन किस तरह सोचता है।
कंगना ने परवरिश पर सवाल उठाने वालो को दिया जवाब
कंगना ने तापसी से जुड़ी खबर का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए एक नोट लिखा कि तापसी पहली ऐसी शख्स नहीं हैं, जिन्होंने उनकी परवरिश पर सवाल उठाया है। उन्होंने दावा किया कि कई लोग उनके माता-पिता और परिवार को लेकर टिप्पणी करते रहे हैं। कंगना ने अपने परिवार का जिक्र करते हुए कहा कि उनके माता-पिता एक प्रतिष्ठित राजपूत जमींदार परिवार से आते हैं और उन्हें पढ़े-लिखे और सम्मानित माता-पिता ने पाला है।
करियर को लेकर भी बोली कंगना
कंगना ने कहा कि अपने करियर की शुरुआत बिल्कुल शुरुआत से करना उनका निजी फैसला था। उन्होंने सवाल किया कि उनके इस फैसले के लिए उनके माता-पिता को निशाना क्यों बनाया जा रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि आखिर ऐसा घमंड कहां से आ रहा है। कंगना ने अपने पोस्ट के अंत में तापसी की अंग्रेजी को लेकर भी तंज कसा।
तापसी पर भड़कीं कंगना
कंगना ने तापसी पर निशाना साधते हुए उन्हें अपनी ‘सस्ती कॉपी’ कहा और उनकी आने वाली फिल्म ‘गांधारी’ को ‘बी-ग्रेड फिल्म’ बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तापसी ने उनकी परवरिश और माता-पिता का मजाक उड़ाया है।
कंगना ने तापसी के माता-पिता पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि तापसी के माता-पिता ने उनके माता-पिता की तरह किसी ‘ओरिजिनल’ इंसान को क्यों नहीं जन्म दिया बल्कि सस्ती कॉपी क्यों पैदा की, इसपर उन्हें तरस आता है।
बाद में डिलीट कर दिया पोस्ट
कंगना ने तापसी को लेकर शेयर की गई अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी बाद में डिलीट कर दी। हालांकि, पोस्ट हटाने की वजह अभी सामने नहीं आई है। वहीं, तापसी ने कंगना के इस बयान पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
2019 से चल रहा है विवाद
कंगना और तापसी के बीच विवाद की शुरुआत 2019 में हुई थी। उस समय कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी पर कंगना की नकल करने का आरोप लगाया था और उन्हें ‘सस्ती कॉपी’ कहा था। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर कई बार बयानबाजी हुई। 2020 में नेपोटिज्म और बॉलीवुड में आउटसाइडर्स को लेकर बहस के दौरान भी दोनों के बीच विवाद सामने आया था।
यह भी पढ़े- दीपिका पादुकोण ने खाई कसम, संदीप रेड्डी वांगा के साथ कभी नहीं करेंगी काम! 'व्यवहार' बना कारण?
90's में करिश्मा कपूर पर फिदा थीं कंगना रनौत: फैशन स्टाइल को करती थीं फॉलो; शेयर की बचपन की खास Photo
Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। इस बार उन्होंने 90 के दशक की अपनी एक खास याद साझा की है। कंगना ने दिग्गज अभिनेत्री करिश्मा कपूर की तारीफ करते हुए बताया कि बचपन के दिनों में वह उनकी फैशन स्टाइल से काफी इन्स्पायर थीं।
कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बचपन की एक तस्वीर शेयर की और करिश्मा को 90s की ‘ओरिजनल फैशनिस्टा’ बताया। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
बचपन की तस्वीर शेयर कर करिश्मा को किया याद
कंगना द्वारा शेयर की गई तस्वीर में वह काफी छोटी नजर आ रही हैं। फोटो में उन्होंने पीले रंग की टी-शर्ट के साथ ब्लैक डंगरी पहनी हुई है और कमर पर एक स्वेटशर्ट बांधी हुई है।
इस तस्वीर के साथ कंगना ने करिश्मा कपूर के लिए अपनी पुरानी दीवानगी का जिक्र किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा- “90 के दशक की असली फैशनिस्टा... करिश्मा कपूर को कौन-कौन फॉलो करता था? हा हा! मैंने तो ज़रूर किया था।”
Gen Alpha की भी कंगना ने की तारीफ
करिश्मा कपूर की तारीफ के अलावा कंगना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर Gen Alpha को लेकर भी अपनी राय साझा की। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें Gen Alpha के लोग Gen Z के ‘इन्फ्लुएंसर’ कल्चर का मजाक उड़ाते नजर आ रहे थे।
कंगना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि अब वह आधिकारिक तौर पर खुद को Gen Alpha से जोड़ती हैं। उनके मुताबिक, इस पीढ़ी का अंदाज सीधे मुद्दे पर आने और बिना बेवजह की बातों के रहने वाला है।
‘क्वीन 2’ में दिखेंगी कंगना
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत हाल ही में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आई थीं। मनोज तपाड़िया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा हॉस्पिटल के मरीजों की जान बचाने में जुटे नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों की वास्तविक घटनाओं से प्रेरित थी।
इन दिनों कंगना आगामी फिल्म क्वीन 2 की शूटिंग कर रही हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
