Japan Earthquake: जापान में भूकंप से कांपी धरती, 23 लोग घायल; टोक्यो तक महसूस हुए झटके
जापान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहला दिया। रविवार तड़के पूर्वी जापान और राजधानी टोक्यो के आसपास धरती हिलने लगी। अचानक आए झटकों से उस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे और कई लोग घबराकर अपने बिस्तरों से उठ गए।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 5.9 थी। वहीं अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसकी तीव्रता 5.8 दर्ज की। भूकंप का केंद्र इबाराकी प्रांत के दक्षिणी हिस्से में जमीन से करीब 70 किलोमीटर नीचे बताया गया है।
23 लोगों के घायल होने की सूचना
भूकंप के बाद चार प्रांतों में कुल 23 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। साइतामा और कानागावा में 9-9 लोग घायल हुए, जबकि चिबा में 4 और इबाराकी में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।
अधिकांश लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि कानागावा के योकोहामा में 80 साल से अधिक उम्र की एक महिला बिस्तर से गिर गईं, जिससे उनके कूल्हे में गंभीर चोट आई। भूकंप के झटकों के दौरान कुछ लोग गिर पड़े या घर के फर्नीचर और दरवाजों से टकरा गए।
सुनामी का खतरा नहीं
भूकंप के बाद सबसे बड़ी राहत की खबर यह रही कि सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया गया। प्रशासन ने हालात पर नजर बनाए रखी और संभावित नुकसान का आकलन शुरू किया।
भूकंप की वजह से टोक्यो और नारिता एयरपोर्ट के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों सहित कुछ स्थानीय रेल सेवाओं पर असर पड़ा और कई ट्रेनें देरी से चलीं। हालांकि जापान की तेज रफ्तार शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं।
सड़क पर भर गया पानी
टोक्यो के कोटो वार्ड में भूकंप के झटकों के बाद भूमिगत पानी की एक पाइप फट गई। इससे सड़क पर पानी जमा हो गया था। बाद में पाइप की मरम्मत कर स्थिति सामान्य कर दी गई। भूकंप के बाद करीब 460 घरों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई थी। हालांकि रविवार सुबह तक बिजली की सप्लाई बहाल कर दी गई।
परमाणु संयंत्रों में सब कुछ सामान्य
भूकंप के बाद जापान के परमाणु नियामक प्राधिकरण ने देश के परमाणु संयंत्रों और परमाणु सामग्री से जुड़ी अन्य सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। प्राधिकरण के मुताबिक किसी भी परमाणु संयंत्र में कोई असामान्यता नहीं मिली। प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने भी संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए सरकारी टास्क फोर्स का गठन किया है।
पहले भी बड़े भूकंप से दहला था जापान
जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है। इससे पहले जुलाई में क्यूशू द्वीप के कुमामोतो क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। उस घटना में 38 लोगों की मौत हुई थी और 364 लोग घायल हुए थे। रिपोर्टों के अनुसार उस भूकंप के बाद 1,500 से ज्यादा इमारतें पूरी तरह ढह गई थीं, जबकि करीब 20 हजार इमारतों को नुकसान पहुंचा था।
ताजा भूकंप ने एक बार फिर जापान में भूकंपीय गतिविधियों और प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को सामने ला दिया है। फिलहाल अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कर रहे हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
NEET PG Admit Card 2026: कल जारी होगा नीट पीजी एडमिट कार्ड, 30 अगस्त को परीक्षा
NEET PG Admit Card 2026: नीट पीजी परीक्षा की तैयारी कर रहे मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से NEET PG 2026 का एडमिट कार्ड 24 अगस्त को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 30 अगस्त 2026 को एक ही दिन और एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
NEET PG 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। NBEMS 24 अगस्त 2026 को NEET PG Admit Card जारी करेगा। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय समेत अन्य जरूरी जानकारी ध्यान से जांच लें।
रजिस्टर्ड ईमेल पर भी आएगा लिंक
NBEMS की ओर से उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी भेजा जाएगा। उम्मीदवार ईमेल में मिले लिंक के जरिए भी अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
हालांकि, परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड की सभी डिटेल अच्छी तरह जांच लेना जरूरी होगा। किसी तरह की गलती होने पर उम्मीदवार संबंधित आधिकारिक निर्देशों के अनुसार सुधार की प्रक्रिया पूरी करें।
30 अगस्त को होगी NEET PG परीक्षा
NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में होगी।
परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम और अन्य निर्देश जरूर पढ़ लेने चाहिए।
NEET PG Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर NEET PG से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Admit Card/Login विकल्प चुनें।
- मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करके सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
जरूरी बात: परीक्षा केंद्र पर जाते समय उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं। जरूरी दस्तावेज नहीं होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश को लेकर परेशानी हो सकती है।
NEET PG 2026 Exam Pattern
NEET PG परीक्षा में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








