Responsive Scrollable Menu

Poonch में अनियंत्रित कार खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत, 3 घायल हुए

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को एक कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक जताया है।

उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों को तुरंत हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सुरनकोट के शेलधर इलाके में हुई। घायलों में शामिल एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुंछ के उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने पीटीआई-को बताया, आज शाम एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ, जब एक कार (मारुति ईको) सेरी चौहाना गांव की ओर जा रही थी।

रास्ते में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी, जिससे छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहम्मद शफीक (32), नजाकत हुसैन (34), शिराज अहमद (30), मोहम्मद फरीद (21), मुसर्रत नाज (19) और जुल्फत बी (25) के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, हादसे में पांच वर्षीय इरशान अहमद, मोहम्मद अमीन (30) और ताहिर अहमद (25) घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल पुंछ ले जाया गया।

गंभीर रूप से घायल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। पुंछ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. परवेज खान ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा, अतिरिक्त एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन संसाधनों को तुरंत मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि चार पुरुषों और दो महिलाओं के शवों को जिला अस्पताल लाया गया है।

उपराज्यपाल (एलजी) सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, पुंछ में हुए दुखद सड़क हादसे में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

जिला प्रशासन को प्रभावितों को तुरंत सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने भी एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि उमर अब्दुल्ला ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है, पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। पोस्ट में कहा गया कि सीएमओ हर संभव मदद पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों के लगातार संपर्क में है।

Continue reading on the app

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी से पूछा- SIR में नाम कटने के आधार पर बंगाल में फिर से चुनाव का दे सकते हैं आदेश?

Supreme Court On West Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने तीखी टिप्पणी की है. 31 सीटों पर फिर से चुनाव कराने की मांग करने वाली TMC की दलील पर चीफ जस्टिस ने पूछा- क्या अदालत दे सकती है दोबारा चुनाव का आदेश? और कोर्ट में क्या-क्या हुआ, यहां पढ़ें.

The post सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी से पूछा- SIR में नाम कटने के आधार पर बंगाल में फिर से चुनाव का दे सकते हैं आदेश? appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया पर कसा तंज, बिना नाम लिए शुभमन गिल और गौतम गंभीर का उड़ाया मजाक!

भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया कोलंबो टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. टीम इंडिया के पास इस मैच को जीतने का एक बेहतरीन मौका था, लेकिन फॉलोऑन देने की उसकी रणनीति कारगार साबित नहीं हुई. खास तौर पर सोनल दिनुशा की दमदार बल्लेबाजी के आगे भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आए. ऐसे में अब कोलंबो टेस्ट नहीं जीतने पर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया पर तंज कसा है. Fri, 28 Aug 2026 07:06:38 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Ground Report | जहां दिखी सबसे भयानक तबाही.. वहां अब क्या हालात हैं? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T02:42:50+00:00

Nepal Flood News: नेपाल में बाढ़ से तबाही के बाद कैसे हालात|Ground Report। Flood 2026 |Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T02:45:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers