22,000 फीट की ऊंचाई, -15°C तापमान और फिर हुआ बड़ा टेस्ट, भारत ने दिखाई अपनी ताकत
लद्दाख के न्योमा में -15°C तापमान के बीच 22,000 फीट की ऊंचाई से स्वदेशी मिलिट्री कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम (MCPS) का सफल परीक्षण हुआ। DRDO की इस उपलब्धि से भारतीय सेना की उच्च ऊंचाई वाली क्षमता और आत्मनिर्भर रक्षा तकनीक को मजबूती मिलेगी।
यूपी TET का रिजल्ट जारी, 13 लाख अभ्यर्थी पास:नौकरी बचाने के लिए एग्जाम में बैठे 62 हजार टीचर फेल; सरकार विशेष परीक्षा कराएगी
यूपी TET एग्जाम-2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने बुधवार रात 9 बजे आंकड़े जारी किए। प्राइमरी (कक्षा 1 से 5 तक) और जूनियर (कक्षा 6 से 8) लेवल के एग्जाम में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी पास हुए हैं। प्राइमरी का रिजल्ट 80.07 प्रतिशत और जूनियर का 71.85 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। TET एग्जाम में 2,06,771 शिक्षक पास हुए। अपनी नौकरी बचाने के लिए 2,68,799 शिक्षक इस परीक्षा में बैठे थे। 62,028 शिक्षक फेल हो गए। अब राज्य सरकार इन शिक्षकों के लिए विशेष TET परीक्षा कराने की तैयारी में है। TET परीक्षा इसी साल 2, 3 और 4 जुलाई को प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 955 केंद्रों पर कराई गई थी। परीक्षा कुल पांच पालियों में हुई, जिसमें दो पालियां प्राइमरी स्तर और तीन पालियां उच्च प्राथमिक स्तर यानी जूनियर के लिए आयोजित की गई थीं। इस साल कुल 19 लाख 94 हजार 661 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। अभ्यर्थी अपना परिणाम, स्कोरकार्ड और कटऑफ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UPESSC पर जाकर देख सकते हैं। आयोग ने तकनीकी सहायता और अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन एवं ई-मेल सुविधा भी उपलब्ध कराई है। अब जरूरी बातें जानिए… प्राइमरी के लिए अभ्यर्थियों का प्रदर्शन सबसे अच्छा नॉर्मलाइजेशन सिस्टम से तैयार हुआ रिजल्ट आयोग के उपसचिव मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा कई पालियों में हुई थी और अभ्यर्थियों की संख्या भी ज्यादा थी। अलग-अलग पालियों के प्रश्नपत्रों के कठिनाई स्तर में अंतर को बराबर करने के लिए नॉर्मलाइजेशन (समानीकरण) प्रक्रिया अपनाई गई। इसी प्रक्रिया के आधार पर सभी अभ्यर्थियों के अंकों को बराबर स्तर पर लाकर अंतिम परिणाम तैयार किया गया। CTET की तारीख टली, यूपी TET फेल शिक्षक भी दे सकेंगे परीक्षा CTET परीक्षा की तारीख टल गई है। CBSE अब यह परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित करेगा। इसमें यूपी TET में फेल होने वाले शिक्षक भी शामिल हो सकेंगे। अगर वे CTET पास कर लेते हैं तो उनकी नौकरी पर कोई खतरा नहीं होगा। CTET के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 1 सितंबर है। वहीं, यूपी सरकार इन शिक्षकों के लिए विशेष TET परीक्षा कराने की तैयारी में है। इसमें भी शिक्षकों को TET पास करने का एक और मौका मिल सकता है। इस परीक्षा का नोटिफिकेशन सितंबर में जारी होने की उम्मीद है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. यूपी में बुजुर्ग महिलाओं के लिए आज से रोडवेज-यात्रा फ्री:योगी से महिला रोते हुए बोली- अब परिवार वालों के सहारे नहीं रहना पड़ेगा यूपी में 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाएं आज से रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। सीएम योगी ने बुधवार को ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ की शुरुआत की। उन्होंने बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। पढ़ें पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews








