Responsive Scrollable Menu

NCLT ने Subhash Chandra की दिवाला समाधान योजना को दी मंजूरी, 6.5 करोड़ का होगा भुगतान

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा की व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में करीब 22,006.57 करोड़ रुपये के स्वीकृत कर्ज दावों के निपटान के लिए 6.5 करोड़ रुपये के भुगतान वाली पुनर्भुगतान योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना को मंजूरी मिलने से कर्जदाताओं को करीब 99.97 प्रतिशत बकाया का नुकसान (हेयरकट) स्वीकार करना होगा। एनसीएलटी के न्यायिक सदस्य नीलेश शर्मा ने न्यायाधिकरण के तीसरे सदस्य के रूप में मंगलवार को दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) की धारा 114 के तहत निपटान योजना को मंजूरी दी।

उन्होंने कर्जदाताओं की उन आपत्तियों को खारिज कर दिया, जिनमें प्रस्तावित वसूली को बेहद कम बताते हुए योजना को मंजूरी नहीं देने की मांग की गई थी। इससे पहले एनसीएलटी की दो-सदस्यीय पीठ ने अलग-अलग राय दी थी। इसके बाद मतभेद के निपटारे के लिए न्यायाधिकरण के अध्यक्ष ने शर्मा को तीसरे सदस्य के रूप में नियुक्त किया था।

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की अगुवाई वाले कर्जदाताओं के समूह ने योजना को अव्यावहारिक और गैरकानूनी बताते हुए इसका विरोध किया था। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने कहा था कि करीब 22,006.57 करोड़ रुपये के स्वीकृत दावों के मुकाबले योजना में कर्जदाताओं को केवल 6.25 करोड़ रुपये और प्रक्रिया लागत के लिए 25 लाख रुपये देने का प्रस्ताव है। एनसीएलटी के आदेश के अनुसार, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का स्वीकृत दावा 1,322.39 करोड़ रुपये था, जबकि उसके लिए प्रस्तावित भुगतान केवल 38,09,294 रुपये था।

यह उसके स्वीकृत दावे का करीब 0.028 प्रतिशत ही था। आपत्ति करने वाले कर्जदाताओं ने यह भी कहा था कि पुनर्भुगतान योजना में 6.5 करोड़ रुपये की प्रस्तावित राशि को भी निश्चित नहीं, बल्कि संकेतात्मक बताया गया है। इसलिए यह योजना अस्थायी और गैर-निश्चित है तथा इसे मंजूरी नहीं दी जा सकती।

हालांकि, एनसीएलटी ने कहा कि आपत्ति करने वाले कर्जदाताओं के पास कुल मिलाकर 20 प्रतिशत से कम मताधिकार ही था, जबकि योजना को 80.81 प्रतिशत मतों का समर्थन हासिल था। शर्मा ने 144 पृष्ठ के आदेश में कहा कि समाधान पेशेवर के आकलन के मुताबिक चंद्रा की व्यक्तिगत संपत्ति का मूल्य योजना के तहत प्रस्तावित राशि से भी काफी कम था। ऐसे में योजना को खारिज करने पर असहमत कर्जदाताओं को अधिक राशि मिलने की संभावना नहीं थी।

न्यायाधिकरण ने कहा कि योजना को मंजूरी मिलने से चंद्रा की वित्तीय स्थिति सुधरने और उनके मूल कर्जदाताओं से असहमत कर्जदाताओं को सीधे वसूली की बेहतर संभावना बन सकती है। एनसीएलटी ने यह भी कहा कि उसका काम कर्जदाताओं की व्यावसायिक समझ का स्थान लेना या समझौते की राशि के पर्याप्त होने का आकलन करना नहीं है। उसकी भूमिका निगरानी, सुधारात्मक और न्यायिक है।

न्यायाधिकरण ने स्पष्ट किया कि मंजूर होने के बाद यह योजना आईबीसी की धारा 115 के तहत सभी संबंधित कर्जदाताओं पर बाध्यकारी होगी, चाहे उन्होंने योजना के पक्ष में मतदान किया हो या विरोध में। असहमत कर्जदाताओं को योजना से बाहर जाकर पूरे मूल कर्ज की वसूली की अनुमति देना कानून की व्यवस्था को कमजोर करेगा और कर्जदाताओं के बीच असमान व्यवहार को बढ़ावा देगा। एनसीएलटी ने समाधान पेशेवर को संबंधित कटौतियों के बाद कर्जदाताओं की संशोधित और अंतिम सूची तैयार कर रिकॉर्ड में रखने तथा मंजूर योजना की राशि के पुनर्वितरण के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा।

मामला अब बहुमत की राय के अनुरूप औपचारिक आदेश पारित करने के लिए मूल दो सदस्यीय पीठ के पास वापस जाएगा। यह प्रक्रिया कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 419(5) के तहत होगी।

Continue reading on the app

Nepal Flood में भारी तबाही और Delhi H1N1 मामलों समेत रात नौ बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 26 अगस्त की विभिन्न फाइल से बुधवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

वि47 नेपाल तीसरी लीड बाढ़ नेपाल में अचानक आई बाढ़ से 95 लोगों की मौत, 133 भारतीय समेत करीब 500 लोग लापता काठमांडू, तिब्बत की सीमा से लगे मध्य नेपाल के जिलों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई और कम से कम 95 लोगों की मौत हो गई वहीं 133 भारतीय नागरिक समेत करीब 500 लोग लापता हैं। बाढ़ से शहरों और गांवों में तबाही हुई, पुल बह गए और कम से कम एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं।

प्रादे148 उप्र नेपाल बाढ़ सतर्कता नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद उप्र के महराजगंज और कुशीनगर जिलों में बढ़ाई गयी निगरानी लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ पर चिंता जताई और महराजगंज तथा कुशीनगर के जिला प्रशासन को किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया।

दि60 राहुल महाराष्ट्र परीक्षा महाराष्ट्र में औषधि निरीक्षक भर्ती रद्द होना छात्रों की जीत, न्याय नहीं : राहुल गांधी नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की औषधि निरीक्षक पदों की भर्ती प्रक्रिया रद्द किए जाने को छात्रों की जीत करार देते हुए बुधवार को कहा कि जब तक पेपर लीक कराने वालों को सजा नहीं मिलती, तब तक उनकी लड़ाई अधूरी है।

दि74 दिल्ली एच1एन1 बैठक दिल्ली में पिछले 24 घंटे में एच1एन1 के 138 नए मामले सामने आए: स्वास्थ्य विभाग नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे में एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) के 138 मामलों की पुष्टि हुई है और सरकार ने सभी अस्पतालों को ‘फ्लू कॉर्नर’ बनाने और आपातकालीन विभागों में वरिष्ठ रेजिडेंट चिकित्सकों को तैनात करने का निर्देश दिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

दि63 दिल्ली मुख्यमंत्री लीड लक्ष्मी योजना दिल्ली सरकार ने 4000 से ज्यादा महिलाओं को बांटे लक्ष्मी योजना के स्वीकृति पत्र नयी दिल्ली, दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत चार हजार से ज्यादा महिलाओं को बुधवार को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

प्रादे77 उप्र आदित्यनाथ मातृशक्ति लीड यात्रा उप्र: स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार छात्राओं को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: आदित्यनाथ लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार छात्राओं को अक्टूबर-नवंबर में स्कूटी दी जाएंगी।

प्रादे122 महाराष्ट्र फडणवीस डिजिटल अरेस्ट डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई चीज़ नहीं होती, साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत संपर्क करें: फडणवीस मुंबई, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी कोई चीज नहीं होती और पुलिस या सीबीआई अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करने वाले व्यक्ति से लोगों को घबराना नहीं चाहिए।

प्रादे160 हरियाणा गुरुग्राम इंद्रजीत राव इंद्रजीत मुख्यमंत्री सैनी से मिले,गुरुग्राम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ठोस फैसले लेने को कहा चंडीगढ़, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की और कहा कि गुरुग्राम में भारी मानसूनी बारिश के दौरान जलभराव की “पुरानी” समस्या से निपटने के लिए “ठोस फैसले” लेने होंगे।

दि25 भाजपा कांग्रेस पितृसत्ता राहुल गांधी केवल ‘मीम्स और रील्स’ तक सिमटकर रह गए हैं: भाजपा नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘पितृसत्ता को खत्म करने’ संबंधी बयान के लिए बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आलोचना की और आरोप लगाया कि उन्होंने खुद को ‘मीम और रील’ तक सीमित कर लिया है। इसके अलावा भाजपा ने महिला सशक्तीकरण से जुड़े उनके रिकॉर्ड को लेकर भी सवाल उठाए।

दि39 न्यायालय न्यायाधीश सीजेआई पत्र न्यायमूर्ति मेहता का सीजेआई को राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ पत्र नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश संदीप मेहता ने राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा पर अदालत में गंभीर प्रशासनिक अनियमितताओं और मामलों को चुनिंदा रूप से सूचीबद्ध किए जाने के आरोप लगाए हैं।

वि33 पाकिस्तान तीसरी लीड आग पाकिस्तान के एक अस्पताल में आग लगने से 14 शिशुओं की मौत : प्रशासन इस्लामाबाद, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक प्रमुख अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड में बुधवार को भीषण आग लगने से कम से कम 14 नवजात शिशुओं की मौत हो गयी। संबंधित प्रशासन ने यह जानकारी दी।

अर्थ50 चीनी कीमत खुदरा बाज़ार में चीनी की कीमतें एक रुपये और बढ़कर 65 रुपये प्रति किलोग्राम पर नयी दिल्ली, त्योहारी मौसम की मांग बढ़ने के कारण बुधवार को लगातार दूसरे दिन खुदरा बाज़ार में चीनी की कीमतें एक रुपये प्रति किलो से ज्यादा बढ़ गईं। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

खेल24 खेल भारत समापन श्रीलंका के स्टंप तक दूसरी पारी में छह विकेट 229 रन कोलंबो, श्रीलंका ने बुधवार को यहां भारत के खिलाफ फॉलोऑन खेलते हुए दूसरे और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन स्टंप तक दूसरी पारी में छह विकेट पर 229 रन बनाकर 16 रन की बढ़त हासिल कर ली।

Continue reading on the app

  Sports

Great Khali Birthday: कितने नंबर का जूता पहनते हैं खली? जानिए उनकी बॉडी से जुड़ी हैरतअंगेज बातें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में दलीप सिंह राणा के रूप में जन्मा ये शख्स अपने लंबे कद और वजन के कारण अलग ही पहचाना जाता था और इसके दम पर ही उन्होंने दुनियाभर में अपनी और भारत की एक खास पहचान बनाई. Thu, 27 Aug 2026 00:35:55 +0530

  Videos
See all

Nepal Floods: नेपाल में बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, राहत सामग्री लेकर पहुंचे भारत के विमान #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T18:57:06+00:00

UP Politics |इमरान मसूद की 'कड़वी घूंट'..गठबंधन जाएगा टूट? | SP-Congress Alliance | Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T19:00:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers