Responsive Scrollable Menu

Delhi में H1N1 के 138 नए मामले मिले, अस्पतालों में बनेंगे फ्लू कॉर्नर और आइसोलेशन वार्ड

राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे में एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) के 138 मामलों की पुष्टि हुई है और सरकार ने सभी अस्पतालों को ‘फ्लू कॉर्नर’ बनाने और आपातकालीन विभागों में वरिष्ठ रेजिडेंट चिकित्सकों को तैनात करने का निर्देश दिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान के मुताबिक, 138 और मामलों के सामने के बाद इस साल एच1एन1 के कुल मामलों की संख्या 2446 हो गई है जबकि दिल्ली में अब तक इन्फ्लूएंजा-ए के कुल 3177 मामले दर्ज किए हैं।

इसके मद्देनजर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली सरकार के विभिन्न अस्पतालों के चिकित्सा निदेशक (एमडी) और चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) के साथ एक ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मकसद एच1एन1, मौसमी इन्फ्लूएंजा और सांस से जुड़ी अन्य बीमारियों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करना था। बैठक में स्वास्थ्य सचिव, विशेष सचिव और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सभी अस्पतालों को निर्देश दिया गया कि वे कम से कम पांच पृथक बिस्तर तैयार रखें, जबकि बड़े अस्पतालों को इन्फ्लूएंजा और वेक्टर-जनित बीमारियों के मामलों के प्रबंधन के लिए 10 या उससे ज़्यादा पृथक बिस्तर सुनिश्चित करने को कहा गया है। बयान के अनुसार, अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं, जांच, दवाओं की उपलब्धता आदि को और अधिक मजबूत करने का भी निर्देश दिया गया। मंत्री ने अस्पतालों को यह भी निर्देश दिए कि वे आपातकालीन विभागों में समर्पित फ्लू कॉर्नर बनाएं और ड्यूटी के लिए वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर को तैनात करें।

उन्होंने कहा कि जिन संदिग्ध मरीज़ों में लक्षण दिखें, उनकी तुरंत जांच होनी चाहिए और जहां जरूरी हो, वहां स्वैब नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएं। बयान में कहा गया है कि बैठक में अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई और अस्पताल प्रशासन को जरूरी दवाओं की उपलब्धता पर नियमित रिपोर्ट देने और पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके मुताबिक, अस्पतालों से कहा गया है कि वह जरूरत होने पर आवश्यक दवाओं की स्थानीय स्तर पर खरीद कर सकते हैं।

मंत्री ने ऐसे बैनर लगाने पर जोर दिया जिनमें इन्फ्लूएंजा के लक्षणों, सावधानियों और सही इलाज के लिए ज़रूरी व्यवहार के बारे में जानकारी हो। उन्होंने विशेष रूप से आपातकालीन विभागों और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर ऐसी सामग्री प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को इन्फ्लुएंजा के लक्षणों, बचाव के उपायों और उचित समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के संबंध में जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि अब तक अस्पतालों में आए अधिकतर मरीजों में हल्का बुखार और दूसरे अन्य सामान्य लक्षण पाए गए हैं और वे एक-दो दिन में ठीक हो गए हैं।

मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इन्फ्लूएंजा के ट्रेंड और अस्पतालों की तैयारियों पर लगातार निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी जांच और इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हैं, इसलिए दिल्ली के नागरिकों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

Continue reading on the app

अहमदाबाद- 300Km/h की स्पीड से कार भगाई, पायलट अरेस्ट:पुलिस ने पोर्शे कार जब्त की, तीन दिनों से वायरल हो रहा था वीडियो

अहमदाबाद के रिहायशी इलाके की सड़क पर 300Km/h की स्पीड से पोर्शे कार दौड़ाने वाले शख्स को पुलिस को अरेस्ट कर लिया है। कार चलाने वाले शख्स की पहचान 24 साल के मोहम्मद अकरान तिरमिजी के रूप में हई है। तिरमिजी पेशे के कमर्शियल पायलट है। पुलिस ने बताया कि कार तिरमिजी के पिता मोहम्मद इलियास तिरमिजी के नाम पर रजिस्टर्ड है। फिलहाल कार भी जब्त कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। 23 अगस्त को वीडियो हुआ था वायरल नवरंगपुरा पुलिस के मुताबिक, यह घटना 22 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे हुई थी। अगले दिन इसका वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सिल्वर रंग की पोर्श कार एचसीजी अस्पताल से लॉ गार्डन के बीच खतरनाक स्पीड से गुजरती नजर आ रही है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 में केस अकरान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। धारा 281 में सार्वजनिक रास्ते पर इस तरह तेज या लापरवाही से वाहन चलाने पर सजा का प्रावधान है, जिससे किसी की जान खतरे में पड़ सकती है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड ने कार पर किए 3400 किस, VIDEO:लिपस्टिक के निशान से बनाई ‘किसिंग कार मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज पाने के लिए युवक ने अपनी कार को ‘किसिंग कार’ बना दिया। युवक की गर्लफ्रेंड ने कार की पूरी बॉडी पर करीब 3400 किस किए, जिससे जगह-जगह लिपस्टिक के निशान बन गए। ट्रैफिक पुलिस ने 5500 रुपए का जुर्माना लगाया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: बाबर आजम की कप्तानी में पहली बार होगा ऐसा, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कर रहे वापसी

लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें बाबर आजम चोट के कारण नहीं खेल पाए थे. अब फिट होने के बाद उनकी वापसी हो रही है Thu, 27 Aug 2026 01:55:12 +0530

  Videos
See all

Nepal Floods: नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही! 95 लोगों की मौत | Nepal Flood News | Rescue | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T22:30:30+00:00

News Ki Pathshala : Zohran Mamdani ने RSS चीफ Mohan Bhagwat के इवेंट पर क्यों उठाया सवाल? | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T22:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers