Responsive Scrollable Menu

रविंद्र जडेजा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, भारत-श्रीलंका टेस्ट में कुछ ऐसा कर डाला जो देश-विदेश का कोई बॉलर नहीं कर पाया

Ravindra Jadeja Record : भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. 23 अगस्त से शुरू हुए इस मैच का आज चौथा दिन समाप्त हो चुका है. इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के 37 वर्षीय ऑर्थोडोक्स स्पिनर रविंद्र जडेजा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा के नाम भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में एक ऐसा उपलब्धि हासिल कर ली है, जो कोई भी गेंदबाज अपने नाम दर्ज कराना नहीं चाहेगा. 

इस मकुाबले में रविंद्र जडेजा ने पहली पारी में बल्ले के साथ 43 बॉल का सामना किया और 4 चौकों की मदद से 43 रनों की पारी खेली. वो 7 रनों से अपना अर्धशतक लगाने से चूक गए. जडेजा ने पहली पारी में भारत के लिए बॉल के साथ 20 ओवर में 51 रन देकर 1 विकेट भी हासिल किया. इसके अलावा वो अब तक दूसरी पारी में बॉलिंग करते हुए 18 ओवर में 48 रन देकर 1 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

रविंद जडेजा के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

दरअसल, रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा नो बॉल डालने की उपलब्धि अपने नाम दर्ज करा चुके हैं. रविंद्र जडेजा ने 2021 से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं. उन्होंने 2021 से लेकर अब तक कुल 88 नो बॉल डाली है. इसमें से कुछ नो बॉल उन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी डाली हैं. 

भारत-श्रीलंका मैच में जडेजा ने डालीं इतनी नो बॉल

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा ने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 1 बॉल डाली है. उन्होंने इस मैच में अब तक चौथे दिन की समाप्ति तक कुल 4 नो बॉल डाली हैं. इसके साथ ही उन्होंने 2021 से अब तक कुल 88 नो बॉल टेस्ट क्रिकेट में डालने का अनचाहा रिकॉर्ड बना डाला है.

टेस्ट में 2021 से सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने वाले गेंदबाज 

88* - रवींद्र जडेजा
40 - नोमान अली
33 - लसिथ एम्बुलडेनिया
19 - जैक लीच
17 - जोमेल वारिकन
17 - जहीर खान

भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच का अब तक का हाल

भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 138 ओवर में 9 विकेट पर 503 रन पर इनिंग्स घोषित की थी. श्रीलंका को पहली पारी में 89.4 ओवर में 10 विकेट लेकर 290 रनों पर भारत ने ऑलआउट कर दिया. इसके बाद श्रीलंका फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ गया. श्रीलंका दूसरी पारी में 72.4 ओवर में 6 विकेट खोकर कुल 229 रन बना लिए हैं.

इस समय श्रीलंका ने भारत पर 16 रनों की बढ़त बना ली है. चौथे दिन के अंत तक श्रीलंका के लिए सोनल दिनुषा 37 बॉल में 7 और केशर नुवांथा 29 बॉल में 3 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर बने हुए हैं. अब पांचवें दिन इस मैच का नतीजा आने की उम्मीद है. इस मैच को यहां से टीम इंडिया आसानी से अपने नाम करती हुई नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें : IND vs SL 2nd Test : कोलंबो में भारी बारिश के चलते रुका मैच, श्रीलंका ने बनाई भारत पर 16 रनों की बढ़त, सुथार ने चटकाए 2 विकेट

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: 26 राज्यों में गरज-चमक के साथ आएगी बारिश, 85 kmph की रफ्तार से आंधी का भी अलर्ट; आया IMD अपडेट

कल का मौसम, 27 अगस्त: देशभर में मानसून अपने रौद्र रूप में आ चुका है और कई इलाकों में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित होने लगा है. मौसम विभाग ने 27 अगस्त के लिए एक बहुत बड़ा अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत देश के 26 राज्यों में भीषण बारिश और आंधी का तांडव देखने को मिल सकता है. इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी से उठने वाली मानसूनी हवाओं और असम के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों में मौसम बेहद आक्रामक बना हुआ है. यह वेदर सिस्टम झारखंड के रास्ते आगे बढ़ रहा है, जिसके असर से भारी वज्रपात, आकाशीय बिजली गिरने और ओले पड़ने का खतरा कई गुना बढ़ गया है. मैदानी इलाकों में किसानों की फसलों को भारी नुकसान होने का डर है, वहीं तेज अंधड़ के चलते कई जगहों पर भारी पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ सकते हैं.

इन 26 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग ने 26 अगस्त को देश के 26 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, असम, केरल, तमिलनाडु, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, तेलंगाना और सिक्किम शामिल हैं। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए किसानों के लिए भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का बड़ा खतरा

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश से हालात बेहद नाजुक हो सकते हैं. उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश के चलते पहाड़ों से मलबा गिरने और रास्ते बंद होने की चेतावनी है. यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और देहरादून का तापमान 24 से 28 डिग्री के बीच रहेगा. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, चंबा, किन्नौर, सोलन और मंडी में मूसलाधार पानी बरसने के साथ 60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलेगी. मनाली में पारा लुढ़ककर 9 डिग्री तक आ सकता है. इसके अलावा जम्मू, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और कुपवाड़ा में भी भारी बारिश और आंधी के चलते भूस्खलन का बड़ा जोखिम बना हुआ है. ऐसे में इन इलाकों में जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

शहर अधिकतम तापमान (27 अगस्त) न्यूनतम तापमान (27 अगस्त)
दिल्ली 35°C 29°C
मुंबई 30°C 28°C
चेन्नई 36°C 28°C
कोलकाता 33°C 28°C
लखनऊ 29°C 27°C
पटना 33°C 27°C
रांची 29°C 24°C
भोपाल 27°C 24°C
जयपुर 34°C 26°C
शिमला 26°C 20°C
नैनीताल 24°C 21°C

दिल्ली-एनसीआर और पंजाब-हरियाणा में मौसम का मिजाज

राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 27 अगस्त को तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अनुमान है. दिल्ली में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी, जिससे दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, बठिंडा, फरीदकोट और चंडीगढ़ में भी मौसम करवट लेगा और 60 से 65 किलोमीटर की गति से तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश दर्ज की जाएगी. हरियाणा के कई जिलों में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज होगी और जलभराव की स्थिति बन सकती है.

यूपी और बिहार में वज्रपात के साथ मूसलाधार बारिश

उत्तर प्रदेश के लगभग तीन दर्जन जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज, झांसी, गोरखपुर और आजमगढ़ जैसे इलाकों में बादलों की भयंकर गड़गड़ाहट के साथ पानी बरसेगा. राजधानी लखनऊ में तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. बिहार में भी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. पटना, गया, भागलपुर, दरभंगा, पूर्णिया, मुंगेर, रोहतास और कटिहार समेत कई जिलों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है. पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा. खुले खेतों में काम करने वाले किसानों और ग्रामीणों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े होने की हिदायत दी गई है.

राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड में आंधी-तूफान का साया

मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर और सीधी में 60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान है, जिससे भोपाल का पारा 24 से 27 डिग्री तक सिमट जाएगा. राजस्थान के जयपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर और जैसलमेर में भी तेज हवाओं के साथ बादलों के जमकर बरसने की संभावना है. जयपुर में तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच बना रहेगा. वहीं झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और देवघर में चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है.

पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी तबाही की आशंका

पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, मालदा, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और बांकुड़ा में 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है. कोलकाता का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा. असम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम और सिक्किम के साथ-साथ दक्षिण के केरल और तमिलनाडु में भी मौसम काफी बिगड़ा रहेगा. मौसम विभाग ने सभी संवेदनशील इलाकों में प्रशासन को सतर्क रहने और आम जनता को अनावश्यक यात्रा से बचने की सख्त हिदायत दी है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से गर्मी छू मंतर! सड़कों पर लगा भारी जाम

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: ध्रुव जुरेल ने लपका ऐसा कैच, बल्लेबाज के उड़ गए होश, पकड़ लिया अपना सिर, VIDEO

ध्रुव जुरेल ने कोलंबो टेस्ट मैच में पहले तो अपने बल्ले से कमाल दिखाया और एक बेहतरीन शतक ठोका. फिर फील्डिंग में भी दम दिखाते हुए 2 दिन में दो जबरदस्त कैच लपके. Thu, 27 Aug 2026 14:56:22 +0530

  Videos
See all

नेपाल में सैलाब के बाद यूपी में अलर्ट! गांवों में बजा सायरन | Uttar Pradesh | Flood Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T09:44:07+00:00

गणपति बाप्पा के चित्र रौंदे गए पैरों के नीचे, बारावफात के जुलूस में उन्मादी भीड़ का धर्मद्रोह #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T09:46:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers