Responsive Scrollable Menu

जूनियर स्तर पर अच्छे स्पिन गेंदबाज उभर रहे, बल्लेबाजों को पावर हिटिंग पर करना होगा काम : नीतू डेविड

जूनियर स्तर पर अच्छे स्पिन गेंदबाज उभर रहे, बल्लेबाजों को पावर हिटिंग पर करना होगा काम : नीतू डेविड

Continue reading on the app

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 31 रुपए करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश के ग्राम सभा भुट्टोवाला के वार्ड नं0-3, में बंगला नाला के ऊपर 30 मीटर स्पान पी०एस०सी० गर्डर पुल निर्माण किये जाने के लिए  3.16 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी है. इसके साथ ही जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत चंडाक बांस आंवलाघाट गंगोलीहाट मोटर मार्ग व रामगंगा नदी में 60 मी स्पान 1.50 मी० लेन स्टील गर्डर मोटर सेतु निर्माण किये जाने के लिए भी 15.30 करोड़ की योजना को हरि झंडी दिखाई. 

विकास योजनाओं को मिली मंजूरी

सीएम धामी ने प्रदेश के विकास को ध्यान में रखते हुए राज्य योजना अन्तर्गत जनपद उधमसिंहनगर के विधान सभा क्षेत्र खटीमा में मेलाघाट मेन रोड से बग्घा कालोनी होते हुए मयूर विहार सेक्टर-2, 3 वार्ड नं0-09 शीर्ष मार्ग का इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा पुर्ननिर्माण किये जाने के लिए  3.05 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है. 

महाकुम्भ मेला-2025 के पुरस्कार की राशि मंजूर

मुख्यमंत्री की ओर से एस०डी०आर०एफ० के 108 कार्मिकों को महाकुम्भ मेला-2025 के सकुशल निष्पादन हेतु पुरुस्कार स्वरूप ₹ 05 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद चम्पावत के देवीपूरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देचमार तहसील पाटी में मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण हेतु ₹ 9.80 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए पेयजल निगम को कार्यदायी संस्था नामित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री ने प्रदान किया केन्द्रीय वेतनमान में पेंशन प्राप्त कर रहे सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों के पेंशनरों को मंहगाई भत्ते की मौजूदा दर को बढाये जाने का अनुमोदन किया है. 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा छठवें केन्द्रीय वेतनमान में पेंशन प्राप्त कर रहे सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों के सिविल/पारिवारिक पेंशनरों को इस शर्त के अधीन मंहगाई राहत की दर दिनांक 01.01.2025 से 252 प्रतिशत, दिनांक 01.07.2025 से महंगाई राहत दर 257 प्रतिशत, तथा दिनांक 01.01.2026 से 262 प्रतिशत प्रतिमाह किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है. 

यह भी पढ़ें - नेपाल की बाढ़ से तबाही के बीच CM योगी ने सीमावर्ती जिलों को किया अलर्ट; गंडक-नारायणी के बढ़ते जलस्तर पर नजर

Continue reading on the app

  Sports

PM मोदी ने बताई भारतीय खेलों की कड़वी सच्चाई, कैसे ज्यादा ओलंपिक पदक जीतेगा भारत?

पीएम नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया डायलॉग में सैकड़ों एथलीट्स को संबोधित करते हुए बताया कि कैसे भारत ओलंपिक में कामयाबी हासिल कर सकता है? Thu, 27 Aug 2026 13:00:44 +0530

  Videos
See all

Ankit Baliyan पर कैसे हुआ हमला चश्मदीद ने बताया आँखो देखा हाल बोला - बिना नकाब वो आए और...| Haryana #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T07:46:11+00:00

Alert In UP-Bihar After Nepal Flood LIVE Updates: नेपाल में तबाही के बाद यूपी-बिहार में हाई अलर्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T07:45:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers