Responsive Scrollable Menu

Aruna Irani-Kuku Kohli Love Story: शादीशुदा... दो बच्चों के पिता कुकू कोहली के प्यार में पड़ीं अरुणा ईरानी, की सीक्रेट शादी

Aruna Irani-Kuku Kohli Love Story: 'फूल और कांटे', 'हकीकत' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर फिल्ममेकर कूकु कोहली का 25 अगस्त को मुंबई में हार्ट अटैक से 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस अरुणा ईरानी हैं, साथ ही उनकी पहली पत्नी रीटा कोहली से हुई दो बेटियां, पूजा और करिश्मा भी हैं।

कुकू कोहली ने अरुणा से दूसरी शादी की थी। सेट पर मुलाकात, शूटिंग के दौरान प्यार... कैसे अरुणा ईरानी को हुआ कुकू कोहली से प्यार, जानिए उनकी लव स्टोरी।

Aruna Irani Kuku Kohli

अरुणा ईरानी और कुकू कोहली ने 1990 में शादी की थी, जब ईरानी 40 साल की थीं। उन्होंने अपनी शादी को कई सालों तक निजी रखा क्योंकि कोहली पहले से ही शादीशुदा थे। अरुणा एक पुराने इंटरव्यू में अपने और कुकू कोहली के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने साफ कहा था कि उन्हें कुकू की पहली शादी और उनके बच्चों के बारे में पूरी जानकारी थी। उनके मुताबिक, दोनों के बीच प्यार अचानक नहीं हुआ, बल्कि समय के साथ उनके रिश्ते में बदलाव आया।

कभी एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे अरुणा और कुकू
अरुणा ईरानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कुकू कोहली से उनकी पहली मुलाकातों में दोनों के बीच बिल्कुल अच्छे संबंध नहीं थे। काम के दौरान कई बातों को लेकर उनके मतभेद होते थे।

अरुणा के मुताबिक, उस समय उन्हें कुकू बिल्कुल पसंद नहीं थे और कुकू को भी उनसे कुछ शिकायतें थीं। खासकर शूटिंग डेट्स को लेकर दोनों के बीच अक्सर बहस हो जाती थी।

हालांकि, वक्त के साथ उनके रिश्ते में बदलाव आने लगा। कुकू का रवैया नरम हुआ और दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी। काम के दौरान कुकू अरुणा की तारीखों को एडजस्ट करने लगे और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

अरुणा को पता था कि कुकू पहले से शादीशुदा हैं
कुकू कोहली जब अरुणा ईरानी के करीब आए, उस वक्त वह पहले से शादीशुदा थे और दो बेटियों के पिता थे। कई सालों तक उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें कही जाती रहीं।

अरुणा ने इन दावों को खारिज किया था कि उन्हें कुकू की पहली शादी के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया था कि कुकू की पत्नी और बच्चे कई बार शूटिंग सेट पर भी आते थे और वह उनके परिवार के बारे में जानती थीं।

अरुणा ने माना था कि कुकू से शादी करने का फैसला आसान नहीं था। उनके मुताबिक, यह एक कठिन निर्णय था, लेकिन कुकू ने उनसे शादी करने के लिए काफी कुछ झेला और दुनिया के सामने अपने फैसले पर कायम रहे।

‘मैं किसी का घर तोड़ना नहीं चाहती थी’
अरुणा ईरानी ने अपने रिश्ते पर होने वाली आलोचनाओं को लेकर भी बेबाक राय रखी थी। उनका कहना था कि उनका रिश्ता किसी को नुकसान पहुंचाने या किसी का परिवार छीनने के इरादे से नहीं था।

उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया था कि शादीशुदा पुरुष के किसी अन्य महिला के साथ रिश्ते में आने पर अक्सर पूरा दोष दूसरी महिला पर डाल दिया जाता है। अरुणा के मुताबिक, पति-पत्नी के रिश्ते में अगर कोई समस्या है तो सबसे पहले पति की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

उन्होंने रिश्तों को लेकर यह भी कहा था कि शादी सिर्फ एक कानूनी बंधन है, जबकि किसी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्यार ज्यादा मायने रखता है।

क्यों नहीं हुई अरुणा और कुकू के बच्चे?
अरुणा ईरानी ने यह भी बताया था कि उन्होंने और कुकू कोहली ने साथ में बच्चे पैदा न करने का फैसला सोच-समझकर लिया था। इस फैसले के पीछे उनकी सोच यह थी कि बच्चे को ऐसी स्थिति में न पड़ना पड़े, जहां पारिवारिक रिश्तों की जटिलताओं का असर उसकी जिंदगी पर पड़े।

रिश्ते के साथ काम भी किया
अरुणा ईरानी और कुकू कोहली का रिश्ता सिर्फ निजी जिंदगी तक सीमित नहीं रहा। दोनों ने प्रोफेशनल तौर पर भी कई फिल्मों में साथ काम किया।

अरुणा ने कुकू कोहली के निर्देशन में बनी ‘फूल और कांटे’, ‘कोहराम’, ‘सुहाग’, ‘हकीकत’, ‘अनाड़ी नंबर 1’ और ‘जुल्मी’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने कुकू कोहली की 2002 में आई फिल्म ‘ये दिल आशिकाना’ को प्रोड्यूस भी किया था।

Continue reading on the app

यूपी में 30 प्रतिशत हाउस वाइफ…महिलाओं को यूं ही नहीं साधने में जुटे अखिलेश यादव, ये है स्ट्रैटजी

यूपी में 2027 चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने महिलाओं को साधने के लिए बड़ा दांव खेला है. उन्होंने सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को 40 हजार रुपये सालाना मदद और नौकरी में 33% आरक्षण देने का ऐलान किया है.

Continue reading on the app

  Sports

काइरन पोलार्ड ने 26 गेंदों में मचाया तूफान. सिर्फ 20 दिन में जॉस बटलर को छोड़ा पीछे, फिर बने नंबर 1

काइरन पोलार्ड सिर्फ 20 दिन में फिर से नंबर 1 बन गए हैं. उन्होंने जॉस बटलर को पछाड़ दिया है. पोलार्ड की कामयाबी क्या रही? आइए जानते हैं. Thu, 27 Aug 2026 10:26:54 +0530

  Videos
See all

Delhi Tilak Murder Case | Muskan Murder Case | Delhi Police | Crime News: मुस्कान की हत्य,मचा हड़कंप #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T05:14:04+00:00

Pakistan News: कंगाली से मर रहे पाकिस्तान? #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T05:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers