Responsive Scrollable Menu

नेपाल में भयानक बाढ़: पीएम मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह से की बात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Nepal flash flood: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (26 अगस्त) को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने पड़ोसी देश नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के कारण हुई जनहानि पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। बातचीत में उन्होंने नेपाल को इस भारी संकट से उबारने के लिए भारत की ओर से पूर्ण समर्थन और हरसंभव मानवीय सहायता देने का आश्वासन दिया है।

पीएम मोदी ने 'एक्स' पर साझा की जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपने संदेश में लिखा, "नेपाल में बाढ़ के कारण हुई जानमाल की हानि पर प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बातचीत कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल में रह रहे अपने सभी भाइयों और बहनों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "भारत नेपाल को हरसंभव मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमारे राहत और बचाव दल इस दिशा में आपसी तालमेल के साथ तेजी से काम कर रहे हैं।" सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पड़ोसी देश में आई इस भयंकर आपदा के मद्देनजर भारत जल्द से जल्द राहत सामग्री भेजने की तैयारी में जुटा हुआ है।

रसुवा की भोटे कोशी नदी में बाढ़, 105 भारतीय नागरिक लापता
दूसरी ओर, नेपाल के पर्यटन बोर्ड ने बुधवार को एक चिंताजनक आंकड़े साझा करते हुए बताया कि नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटे कोशी नदी में अचानक आए भयंकर सैलाब (फ्लैश फ्लड) के बाद विदेशी नागरिकों में से लगभग 105 भारतीय लापता बताए जा रहे हैं। पर्यटन बोर्ड के मुताबिक, यह शुरुआती आंकड़े ट्रैवल और टूरिज्म कंपनियों से प्राप्त एजेंसी-वार प्राथमिक रिपोर्टों पर आधारित हैं।

आंकड़ों के अनुसार, आपदा प्रभावित क्षेत्रों से कुल 384 यात्री लापता हैं, जिनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा, नेपाल पर्यटन बोर्ड की ओर से जारी लापता लोगों की सूची में हिमालयी ग्लेशियर क्षेत्र से 37 एनआरआई (गैर-निवासी भारतीय) के भी लापता होने की बात कही गई है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल लापता लोगों की तलाश और उनकी सुरक्षा स्थिति की पुष्टि करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं।

Continue reading on the app

नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 105 भारतीय लापता, बिहार में भी बढ़ा खतरा, अमित शाह ने सीएम सम्राट चौधरी से की बात

तिब्बत की ओर से अचानक आई भीषण बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले के टिमुरे बाजार क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है।लेन्दे खोला (भोटेकोशी) में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, टिमुरे सहित आसपास के दो बाजार बाढ़ से पूरी तरह तहस-नहस हो गए हैं। विनाशकारी बाढ़ में 16 लोगों की मौत की खबर है साथ ही सैकड़ों लोगों के बहने की भी आशंका है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। बाढ़ में 105 भारतीयों सहित कई अन्य विदेशी पर्यटकों के लापता होने की जानकारी सामने आई है, बचाव दल लोगों की मदद में लगे हैं, पीएम बालेंद्र शाह ने हालात को देखते हुए आपात बैठक बुलाई है।

नेपाल में स्थित भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ में लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान जारी है, नदी के किनारे स्थित सड़कें, पुल, बाजार और सुरक्षा चौकियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, राहत और बचाव अभियान में नेपाल सेना, आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) और नेपाल पुलिस के जवान जुटे हुए हैं,  बचाव दल में 14 हेलीकॉप्टरों को भी तैनात किया गया है, ताकि दुर्गम इलाकों में फंसे लोगों तक तेजी से पहुंचा जा सके। सरकार ने नदी के बहाव वाले कई जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं

पीएम बालेंद्र शाह रख रहे हालात पर नजर

हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की आपात बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री शाह सीधे ही प्रभावित क्षेत्रों के प्रमुख जिलाधिकारियों से संपर्क में हैं और हर पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं नेपाल सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए भारत और चीन से भी सहायता मांगी है। सरकार के वरिष्ठ अधिकारी अचानक आई बाढ़ के कारणों की जांच में जुट गए हैं, शुरूआती तौर पर बताया जा रहा है कि पूर्वानुमान प्रभाग को सूचना मिली थी कि  तिब्बत क्षेत्र में भूस्खलन के कारण नदी का प्रवाह बाधित हो गया था संभवतः पानी का दबाव बढ़ने के कारण ही ये  विनाशकारी बाढ़ आई है।  

105 भारतीय पर्यटकों के लापता होने की खबर  

बाढ़ में सैंकड़ों लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है, इसमें 105 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं, लापता होने वाले पर्यटकों में  291 अन्य विदेशी पर्यटक भी शामिल बताये गए हैं  जो ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, अमेरिका, मलेशिया, यूनाइटेड किंग और दक्षिण अफ्रीका के नागरिक बताये जा रहे हैं, ये सब प्रकृति की गोद में बसे खूबसूरत देश नेपाल घूमने आये थे लेकिन बाढ़ की चपेट में आ गये। नेपाल पर्यटन बोर्ड ने इन सभी पर्यटकों की जानकरी साझा की है जिसे न्यूज़ एजेंसी ANI ने X पर शेयर की है

अमित शाह में बिहार के सीएम सम्राट चौधरी से की बात 

उधर नेपाल से लगे भारत के राज्य बिहार में भी इस बाढ़ के कारण खतरा बढ़ गया है, हालाँकि अभी हालात सामान्य हैं, इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बात की, गृह मंत्री ने राज्य सरकार को संभावित संकट से निपटने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) को तैनात किया जा रहा है।

 

Continue reading on the app

  Sports

काइरन पोलार्ड ने 26 गेंदों में मचाया तूफान. सिर्फ 20 दिन में जॉस बटलर को छोड़ा पीछे, फिर बने नंबर 1

काइरन पोलार्ड सिर्फ 20 दिन में फिर से नंबर 1 बन गए हैं. उन्होंने जॉस बटलर को पछाड़ दिया है. पोलार्ड की कामयाबी क्या रही? आइए जानते हैं. Thu, 27 Aug 2026 10:26:54 +0530

  Videos
See all

Delhi Tilak Murder Case | Muskan Murder Case | Delhi Police | Crime News: मुस्कान की हत्य,मचा हड़कंप #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T05:14:04+00:00

Pakistan News: कंगाली से मर रहे पाकिस्तान? #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T05:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers