Responsive Scrollable Menu

Diet and Lifestyle: सिर्फ 2 रोटी खाने से नहीं होगा Weight Loss, इन छोटी गलतियों से बढ़ रही आपके शरीर की चर्बी

वजन बढ़ आसानी से जाता है लेकिन इसे कम करना काफी मुश्किल होता है। लोग वजन कम करने के लिए कई प्रयास करते हैं, लेकिन फिर वजन कम नहीं होता है। आप भी वजन कम कर रहे होंगे और कम खाना खाते होंगे, फिर भी बढ़ रहा है वजन। 
वजन बढ़ने का मुख्य कारण आपकी पूरी दिनचर्या भी हो सकती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे किस वजन कम करने सिर्फ रोटी कम खाना नहीं, बल्कि आपको क्या करना चाहिए यह काफी जरुरी है। 

सिर्फ 2 रोटी खाने पर भी वजन क्यों बढ़ सकता है?
अक्सर लोगों को लगता है कि उन्होंने सिर्फ दो रोटी खाई हैं, इसलिए उनका खाना कम है। हालांकि रोटी के साथ सब्जी में कितना तेल, दाल में कितना घी, दही, अचार, मिठाई या दूसरी चीजें ली गई, यह भी वजन पर असर दिखाता है। इसलिए वजन बढ़ने या घटने में पूरे दिन में ली गई कुल कैलोरी और शरीर द्वारा खर्च की गई कैलोरी महत्वपूर्ण होती है। 

चाय-बिस्किट और छोटे स्नैक्स
हम सभी सुबह की चाय पीते हैं उसमें चीनी जरुर होती है, ऑफिस में बिस्किट, शाम की नमकीन, जूस या सॉफ्ट ड्रिंक जैसी चीजें छोटी लग सकती हैं, हालांकि बार-बार लेने से दिनभर की कुल कैलोरी आपकी बढ़ ही जाती है। इसलिए बजन बढ़ने पर अपनी डाइट को नोट जरुर करें। 

दिनभर बैठे रहना
कम खाने का मतलब यह नहीं है कि वजन कम हो जाएगा। अगर आप खाना कम खा रहे हैं, लेकिन दिनभर बैठे रहते हैं और कोई भी गातिविधि नहीं करते हैं, तो शरीर की रोजाना कैलोरी खर्च भी कम हो हो सकती है। लगातार ऑफिस में बैठे रहना, लंबे समय तक मोबाइल या टीवी देखना और रोजाना कम चलना वजन बढ़ने की समस्या को बढ़ा सकता है।

नींद पूरी न होना
अगर आप पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेते हैं, तो आपके हार्मोन प्रभावित हो सकते हैं। जिससे आपको ज्यादा खाने की इच्छा होगी और मीठे या हाई-कैलोरी फूड की क्रेविंग बढ़ सकती है। इसलिए वजन कम करने के लिए डाइट के साथ पर्याप्त नींद भी जरुरी है।

स्ट्रेस लेना
अगर आप तनाव में रहते हैं, तो आपकी ज्यादा खाने की आदत बढ़ जाती है। तनाव के समय मीठा, तला-भुना या जंक फूड खाने की इच्छा अधिक बढ़ जाती है। स्ट्रेस लेने से वजन पर असर दिखाई देता है।

थायरॉयड की समस्या
यदि आपका लगाताक थकान, ठंड ज्यादा लगती है, कब्ज, त्वचा का रुखा होना या बाल झड़ने की समस्याएं भी हो सकती हैं, तो थायरॉइड की जांच के लिए डॉक्टर की सलाह ली जा सकती है। थायरॉइड के समय मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है।

Continue reading on the app

Kuku Kohli Passed Away | दिग्गज फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 वर्ष की उम्र में निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक कुकू कोहली का 77 वर्ष की आयु में दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि उनके करीबी मित्र और फिल्ममेकर अशोक पंडित ने मीडिया से बातचीत के दौरान की। कुकू कोहली का अंतिम संस्कार 26 अगस्त को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर संपन्न हुआ, जहाँ उनकी पत्नी व दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी और परिवार के सदस्यों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियां भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। 'फूल और कांटे', 'कोहराम' और 'सुहाग' जैसी फ़िल्मों के लिए मशहूर कुकू कोहली ने दो शादियाँ की थीं। उनके परिवार में उनकी दूसरी पत्नी अरुणा ईरानी और पहली शादी से हुई दो बेटियाँ हैं।

अरुणा ईरानी कौन हैं?
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि अरुणा ईरानी हिंदी सिनेमा के सबसे जाने-पहचाने चेहरों में से एक हैं। कई दशकों के करियर में उन्होंने फ़िल्मों और टेलीविज़न में काम किया है और कई यादगार सपोर्टिंग रोल निभाए हैं।

अरुणा और कुकू कोहली ने तब शादी की थी जब वे अपनी पहली पत्नी से अलग हो गए थे। इस जोड़े ने अपनी निजी ज़िंदगी को ज़्यादातर लाइमलाइट से दूर रखा। एक ही इंडस्ट्री का हिस्सा होने के बावजूद, उन्होंने अपने रिश्ते को काफ़ी हद तक निजी बनाए रखा।

कुकू के अंतिम संस्कार के दौरान, अरुणा ईरानी अपने पति को विदाई देते हुए काफ़ी भावुक नज़र आईं।

अरुणा ईरानी को 'देश में निकला होगा चाँद', 'दिल तो पागल है', 'कारवां', 'बेटा' और अन्य टीवी शो और फ़िल्मों में उनके किरदारों के लिए सबसे ज़्यादा जाना जाता है।

कुकू कोहली की पहली शादी और बेटियाँ
अरुणा ईरानी से शादी करने से पहले, कुकू कोहली की शादी नीता कोहली से हुई थी। इस जोड़े की दो बेटियाँ थीं - पूजा कोहली और करिश्मा कोहली। अपने माता-पिता के उलट, कुकू की बेटियाँ ज़्यादातर लोगों की नज़रों से दूर रही हैं और उन्होंने लो-प्रोफ़ाइल बनाए रखा है।

कुकू कोहली के बारे में और जानकारी
फ़िल्ममेकर कुकू कोहली मुख्य रूप से कैमरे के पीछे अपने काम के लिए जाने जाते थे। उन्होंने 'फूल और कांटे' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया, जिसमें अजय देवगन और मधु मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फ़िल्म अजय देवगन के लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू भी थी। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही।

सालों तक उन्होंने कई फ़िल्मों को डायरेक्ट किया और बॉलीवुड के कुछ सबसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया। उनकी मशहूर फिल्मों में सुहाग, हकीकत, जुल्मी, अनाड़ी नंबर 1, ये दिल आशिकाना और वो तेरा नाम था शामिल हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup: उम्र सिर्फ 22 साल, दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट, अब टीम इंडिया से टकराएगी ये बॉलर

UAE में होने जा रहे महिला एशिया कप में 30 अगस्त को भारत की टक्कर जिस टीम से होगी, उसमें कोई कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद नहीं है. मगर दो खिलाड़ियों के बीच विकेट के मामले में नंबर-1 बनने की रेस होगी. Wed, 26 Aug 2026 23:30:39 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala : Zohran Mamdani ने RSS चीफ Mohan Bhagwat के इवेंट पर क्यों उठाया सवाल? | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T22:45:08+00:00

US President Donald Trump believes Iran's Supreme Leader is still alive | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T22:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers