Responsive Scrollable Menu

रियलमी का नया P4s 5G स्मार्टफोन लॉन्च:8,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले मिलेगा; शुरुआती कीमत ₹34,999

टेक ब्रांड रियलमी ने भारत में अपनी मिड-रेंज P4 सीरीज का नया मॉडल रियलमी P4s 5G लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 80W की फास्ट चार्जिंग और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह नया हैंडसेट 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए अवेलेबल होगा। कलर और सेल डिटेल्स रियलमी P4s 5G दो कलर ऑप्शंस- इलेक्ट्रिक सियान और टाइटेनियम ग्रे में पेश किया गया है। भारतीय ग्राहक इसे 3 सितंबर दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकेंगे। डिस्प्ले और बिल्ड क्वालिटी स्मार्टफोन में 6.78-इंच का 1.5K सैमसंग M14 AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,272 x 2,772 पिक्सल है। स्क्रीन स्पेसिफिकेशंस: इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 450ppi पिक्सल डेंसिटी, 3,000Hz इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग रेट, HDR10+ और 6,500 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। ड्युरेबिलिटी: धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP66, IP68 और IP69 की सुरक्षा रेटिंग्स मिली हैं। प्रोसेसर, रैम और कूलिंग सिस्टम यह डुअल-सिम स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट से लैस है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। AI और रैम सपोर्ट: गेमिंग के लिए इसमें हाइपर विजन + AI चिप दी गई है। फोन में 12GB तक की LPDDR4x RAM मिलती है और यह 14GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन को सपोर्ट करता है। स्टोरेज: इसमें UFS 3.1 टेक्नोलॉजी के साथ 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। थर्मल मैनेजमेंट: फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें एयरफ्लो वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें 7,000 sqmm का हीट डिसिपेशन एरिया और 13,624 sq mm का ग्रेफाइट एरिया शामिल है। कैमरा सेटअप फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी रियर कैमरा: 50-मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर। अल्ट्रावाइड कैमरा: 8-मेगापिक्सल का सेंसर। फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग: यह हैंडसेट 30 फ्रेम्स पर सेकंड (fps) पर 4K रिजॉल्यूशन तक की वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। बैटरी, कनेक्टिविटी और OS सपोर्ट फोन का मुख्य आकर्षण इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 80W वायर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी: इसमें 5G, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.4, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स मौजूद हैं। सॉफ्टवेयर और अपडेट्स: यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित रियलमी UI 7.0 पर काम करता है। कंपनी ने इसके साथ 3 साल के OS अपग्रेड्स और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है। क्या होती है IP66, IP68 और IP69 रेटिंग? क्या है रैम एक्सपेंशन? यह एक ऐसा फीचर है जिससे स्मार्टफोन के इंटरनल स्टोरेज (ROM) के खाली हिस्से को वर्चुअली रैम की तरह इस्तेमाल किया जाता है, जिससे हैवी मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है।

Continue reading on the app

Bhagalpur में 22 मजदूरों से भरी नाव डूबी, मंत्री के घर में पानी घुसने के बाद कटाव रोकने में लगे थे

भागलपुर में बुधवार को 22 मजदूरों से भरी नाव पलट गई। सभी मजदूर मंत्री बुलो मंडल के गांव में कटाव के काम में लगे थे। नाव पर बोरियों में रेत रखी गई थी। पानी के कटाव को रोकने के लिए मजदूर रेत की बोरियों को गंगा नदी में डाल रहे थे। बोरियों को नदी में डालने के दौरान अचानक एक हिस्से का वजन कम हुआ। नाव अचानक से दूसरी और पलट गई। एक-एक कर के सभी मजदूर नदी में गिर गए। पूरी नाव भी गंगा में समा गई। SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 21 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं एक मजदूर लापता है, जिसकी तलाश में टीम जुटी है। लापता युवक के भाई ने कहा, “मेरे भाई को ढूंढ दीजिए। अगर वह नहीं मिला तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।” यह कहते हुए वह रोने लगा। भागलपुर जिले में नवगछिया के खरीक प्रखंड के राघोपुर गांव में गंगा का तटबंध टूट गया है। तटबंध टूटने से बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल घर और गांव में पानी घुस गया है। मंत्री के घर से करीब 500m दूर बांध टूटा है। बताया जा रहा है कि नदी की धार बदलने से नाव का अपॉजिट प्रेशर बढ़ गया। इस कारण नाव पलट गई। SDRF की 6 वोट ने मजदूरों को बाहर निकाला। घटना भागलपुर-नौगछिया के राघोपुर तटबंध पर हुई है। Bhagalpur में 22 मजदूरों से भरी नाव डूबी, मंत्री के घर में पानी घुसने के बाद कटाव रोकने में लगे थे #BoatAccident #RiverErosion #RescueOperation #BhagalpurBoatAccident ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

किसी को मिला ‘जर्सी टैटू’ तो किसी के कंधे पर नीले निशान… कोलंबो टेस्ट के बाद टीम इंडिया के सूरमाओं ने दिखाया अपना हाल

IND vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसकी छलक खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर भी दिखाई. 5 दिनों की मेहनत के बाद भी ये मैच ड्रॉ रहा. Fri, 28 Aug 2026 08:02:35 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood News: नेपाल में बाढ़ से तबाही के बाद कैसे हालात|Ground Report। Flood 2026 |Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T02:45:03+00:00

Nepal Flood Ground Report | जहां दिखी सबसे भयानक तबाही.. वहां अब क्या हालात हैं? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T02:42:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers