Responsive Scrollable Menu

UP में 50 हजार छात्राओं को Scooty देंगे CM Yogi Adityanath, अक्टूबर में वितरण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार छात्राओं को अक्टूबर-नवंबर में स्कूटी दी जाएंगी। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने यहां ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना की शुरुआत की, जिसके तहत 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर 27, 28 और 29 अगस्त को महिलाएं अपने एक सहयात्री के साथ रोडवेज और सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद 60 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। योगी ने कहा कि महिला स्वावलंबन और सम्मान की बात होने पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का नाम श्रद्धा से लिया जाता है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई साहस और स्वाभिमान की प्रतीक थीं, इसलिए योजना का नाम उनके नाम पर रखा गया है।

एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग साढ़े 12 करोड़ आधी आबादी है और सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन व नेतृत्व की यात्रा में सहभागी है। उन्होंने कहा, ‘‘हर बेटी-बहन-माता आत्मनिर्भर महसूस करे, यही हमारी नीति है। ‘डबल-इंजन’ सरकार ने बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई, सुरक्षा, रोजगार, आय और उसके सपनों की उड़ान को परिवेशी तंत्र से जोड़ने का काम किया है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश में मिशन शक्ति केंद्र, एआई आधारित ‘सेफ सिटी’ नेटवर्क तथा 1090 और 112 का एकीकृत प्रतिक्रिया प्रणाली मौजूद है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘देश जब मुगल आक्रांताओं की चपेट में था, उस समय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने सुशासन, आध्यात्मिक/सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण व महिला स्वावलंबन का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया था। काशी विश्वनाथ, सोमनाथ समेत देश में सैकड़ों मंदिर का पुनरुद्धार लोकमाता ने किया था।’’ उन्होंने कहा कि लखनऊ, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, झांसी सभी जनपदों में अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक हॉस्टल में 500 कामकाजी महिलाओं के निःशुल्क रहने की व्यवस्था रहेगी। योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘2017 के पहले ‘देख सपाई-बिटिया घबराई’ का नारा तत्कालीन शासन मॉडल का नाम था, जब हर बेटी की सुरक्षा पर संकट था। सुरक्षा, सम्मान नहीं था तो स्वावलंबन कहां से होता।

एकीकृत हेल्पलाइन, कमान प्रणाली, सीसीटीवी नेटवर्क, महिला बीट प्रणाली, महिला हेल्पडेस्क भी नहीं थी। पेंशन व छात्रवृत्ति बिचौलिए तय करते थे। पुष्टाहार पर माफिया का नियंत्रण था।

उत्सव से पहले उपद्रव होते थे। कर्फ्यू लगने पर माताओं-बहनों को सर्वाधिक परेशानी होती थी।’’ उन्होंने कहा कि देश में पहली बार उत्तर प्रदेश में महिला बीट पुलिस की तैनाती हुई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 में 10,000 महिला पुलिसकर्मी थीं, अब यह संख्या 45,000 हो गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पुलिस भर्ती में 20 फीसदी बेटियों की भर्ती अनिवार्य की। अभी 32 हजार भर्ती प्रक्रिया में है। पहले बेटी की सुरक्षा किस्मत पर निर्भर थी, आज सिस्टम, डेटा व टेक्नोलॉजी पर है।

बेटी घर से निकले, काम/कारोबार करे और रात में सुरक्षित घर लौट आए, सरकार यह गारंटी दे रही है।’’ योगी ने कहा कि सम्मान तब आता है, जब महिला के घर में शौचालय, बिजली, रसोई में धुआंमुक्त ईंधन, नल में जल और खाते में सीधे पैसा पहुंचे और विपत्ति में सरकार साथ खड़ी हो। उन्होंने कहा, ‘‘हर घर शौचालय माताओं, बहनों की गरिमा का आधार था। ‘उज्ज्वला’ ने केवल धुएं से राहत नहीं दी, बल्कि फेफड़े खराब होने वाली बीमारियों से भी मुक्ति दी।

पक्के घरों ने परिवारों को सुरक्षा दी तो जल जीवन मिशन ने समय व श्रम की दिशा में बड़ा बदलाव किया है। डीबीटी ने बिचौलियों को हटाकर सीधे लाभार्थियों के खाते में पैसा देना प्रारंभ किया।’’ इससे पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि जीवनभर परिवार और समाज की राह आसान बनाने वाली मातृशक्ति की यात्रा को सुगम और सम्मानपूर्ण बनाने का संकल्प सरकार साकार कर रही है।

Continue reading on the app

Akhilesh Yadav का ऐलान: 2027 UP Election में महिलाओं को BJP से ज्यादा टिकट देगी सपा

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में तो नारी केवल नारा बनकर रह गई है और उनकी पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं को भाजपा से अधिक टिकट देगी। यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने पर स्त्री सम्मान समृद्धि योजना शुरू करने की घोषणा करने के लिए यहां सपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी सरकार में तो नारी केवल नारा बनकर रह गई है।’’ उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण कानून पहले ही पारित हो चुका है और सवाल किया कि भाजपा सरकार इसे लागू करने में देरी क्यों कर रही है। यादव ने कहा, महिला आरक्षण पारित हो चुका है।

भारतीय जनता पार्टी क्यों देरी कर रही है? यादव ने मांग की कि भाजपा महिला आरक्षण कानून को अगले चुनाव में लागू करे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार रक्षा बंधन के अवसर पर विशेष उपायों की घोषणा कर सकती है और बसें चला सकती है, तो उसे महिला आरक्षण लागू करने के बारे में भी ईमानदार होना चाहिए।

यादव ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 के चुनाव में महिलाओं को भाजपा की तुलना में अधिक विधानसभा टिकट देगी। उन्होंने कहा, हम भाजपा से ज्यादा महिलाओं को टिकट देंगे। यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ सबसे अधिक अन्याय हो रहा है।

उन्होंने कहा, अगर कोई ऐसी जगह है जहां बेटियों के साथ सबसे ज्यादा अन्याय हो रहा है, तो वह उत्तर प्रदेश है। अगर आप सभी तरह की घटनाओं को देखें, तो उनमें से ज्यादातर ऊंची जाति की आबादी के साथ हो रही हैं। पार्टी द्वारा घोषित स्त्री सम्मान समृद्धि योजना का उल्लेख करते हुए यादव ने कहा कि सपा इस योजना को लोगों तक ले जाएगी और 2027 के चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में अपनी प्रतिबद्धताओं को शामिल करेगी।

उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आधी आबादी की प्रगति जरूरी है। यादव ने कहा कि पिछली सपा सरकारों द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सुरक्षा में लिए गए फैसले उदाहरण बनते रहे। यादव ने पिछली सपा सरकार के दौरान शुरू की गई महिला हेल्पलाइन 1090 और डायल 100 आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली का हवाला देते हुए कहा कि ये पहल महिला सुरक्षा के प्रति उनकी पार्टी की प्रतिबद्धता दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में एक जापानी प्रतिनिधिमंडल को महिला सुरक्षा उपायों के उदाहरण के रूप में 1090 प्रणाली भी दिखाई गई थी। उन्होंने कहा, मैं महिलाओं को आश्वस्त कर सकता हूं कि समाजवादी पार्टी सरकार में उनकी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रस्तावित योजना का जिक्र करते हुए यादव ने कहा कि प्रस्तावित योजना के तहत महिलाओं को हर साल 40,000 रुपये मिलेंगे, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत होने और आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, यह आधी आबादी की पूर्ण आजादी का संकल्प है। यादव ने महिलाओं के लिए समाजवादी सरकार की पेंशन योजना को भी याद किया, जिसके तहत 500 रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित किए गए थे, उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस राशि को उत्तरोत्तर बढ़ाने की योजना बनाई थी। उन्होंने सपा सरकार की लैपटॉप वितरण योजना का भी उल्लेख किया और कहा कि इसने छात्रों को उस समय प्रौद्योगिकी प्रदान की थी जब प्रौद्योगिकी तक पहुंच तुलनात्मक रूप से सीमित थी।

यादव ने कहा, भविष्य में इंटरमीडिएट पास करने वाली हर लड़की को समाजवादी सरकार में एक लैपटॉप दिया जाएगा ताकि उसे आगे बढ़ने का मौका मिले। भाजपा सरकार के टैबलेट वितरण कार्यक्रम पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि यदि उपकरण ठीक से काम नहीं करते हैं तो केवल उनका वितरण करना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा महिलाओं और लड़कियों में असुरक्षा की भावना को दूर करने के लिए भी काम करेगी।

यादव ने कहा कि पिछली सपा सरकार के दौरान छात्रों को जो साइकिल बांटी गई थीं, उन्हें भविष्य में फिर से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि अगर सपा सत्ता में लौटती है तो बंद किए गए 26,000 प्राथमिक विद्यालयों को फिर से खोला जाएगा, इससे लड़कियों को अपने घरों के करीब पढ़ने में मदद मिलेगी और शिक्षा के लिए कहीं और यात्रा करने से जुड़ी असुरक्षा कम होगी। उन्होंने कहा, सबसे बड़ा संकट या समस्या बेटियों में असुरक्षा की भावना है।

उन्हें पढ़ाई के लिए अपना गांव नहीं छोड़ना चाहिए। यादव ने आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति की भी आलोचना की और पिछले दशक में केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकारों के प्रदर्शन पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, अगर आप आंगनबाड़ियों के संबंध में सामने आ रहे आंकड़ों को देखेंगे तो आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे कि ‘डबल-इंजन’ सरकार ने उनके साथ क्या किया है।

उन्होंने पोषण मिशन का भी जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह की पहल पहले भी की गई है। यादव ने नारी वंदन की बात करने वाले भाजपा नेताओं से राज्य में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों और समस्याओं को भी याद रखने का आग्रह किया। सपा प्रमुख यादव ने कहा कि उनकी पार्टी के प्रस्तावित उपाय महिलाओं की गरिमा, आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा पर केंद्रित होंगे और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए उसके व्यापक एजेंडे का हिस्सा होंगे।

Continue reading on the app

  Sports

Team India: श्रीलंका में नहीं मिली पूरी सफलता, टीम इंडिया कब और कहां खेलेगी अगली टेस्ट सीरीज?

भारतीय टीम की अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड से होगी, जिसके लिए टीम इंडिया दौरे पर रवाना होगी. टीम इंडिया साढ़े 6 साल से भी ज्यादा वक्त के बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलने जाएगी. Thu, 27 Aug 2026 23:21:10 +0530

  Videos
See all

Bulandshahr Crime: अवैध संबंध के शक में पति का कत्ल? तौलिया बना हत्या का हथियार | Bulandshahr News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T22:00:21+00:00

Jury is considering verdicts in the case of Lindsay Clancy. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T22:00:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers