Explainer: तिब्बत से आई तबाही, अब भारत पर खतरा! नेपाल बाढ़ के बाद हिमालय से लेकर दिल्ली तक अलर्ट!
नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह अचानक बाढ़ आ गई. जिसने भारी तबाही मचा दी है. अभी तक की रिपोर्टों के मुताबिक तिब्बत सीमा से सटे इस इलाके में भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक इतना बढ़ गया. जिससे आसपास के कई गांव पानी में समा गए हैं. बता दें इस हादसे ने एक बार फिर हिमालयी इलाकों में मौजूद प्राकृतिक खतरे को उजागर कर दिया है.
इस बाढ़ के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग ये सवाल कर रहें हैं कि क्या यही खतरा भारत के पहाड़ी राज्यों और यहां तक कि दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर भी असर डाल सकता है? आइए आपको बताते हैं कि आने वाले दिनों में देशभर में इस बाढ़ का क्या असर पड़ेगा?
बाढ़ की वजह क्या मानी जा रही है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक बाढ़ का सटीक कारण तो पता नहीं है. अभी तक की सूचना के मुताबिक मौसम विभाग के अधिकारी फिलहाल दो संभावनाओं पर आगे बढ़ रहे हैं. पहला तो तिब्बत क्षेत्र में हुई भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ आने की आशंका है. वहीं, दूसरा ग्लेशियर झील के अचानक फटने की घटना से बाढ़ आई है. गौरतलब है कि पिछले साल भी इसी नदी में इसी तरह की बाढ़ आई थी जो एक ग्लेशियर झील के फटने से जुड़ी पाई गई थी.
नेपाल में अभी तक क्या हुआ है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 9 बजे भोटे कोशी नदी में अचानक पानी का सैलाब आ गया था. बता दें ये इलाका तिब्बत सीमा के पास स्थित है और सूत्रों के अनुसार बाढ़ का पानी चीन की तरफ से आया है. बाढ़ के पानी से तिमुरे और स्याफ्रुबेसी जैसे इलाकों में भारी नुकसान हुआ है. अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि एक हजार से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका जताई गई है.
खबर अपडेट की जा रही है
महिला एशिया कप 2026 से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, रातों-रात स्टार तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास
Aiman Anwer Retirement : पाकिस्तान की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. अनवर ने एशिया कप 2026 से पहले संन्यास लिया है. उनके संन्यास के बाद से ही क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं. महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से होने जा रही है. वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम 5 सिंतबर को भारत के साथ अपना मुकाबला खेले वाली हैं. इससे पहले ही ऐमन अनवर ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कहा दिया है. उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया है. उनके संन्यास के ऐलान के बारे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पुष्टी की है.
ऐमन अनवर ने लिया संन्यास
ऐमन अनवर ने पाकिस्तान के लिए तीन टी20 वर्ल्ड कप और 2022 में हुए आईसीसी महिला क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है. वो कुल मिलाकर 4 आईसीसी वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. अब जाकर उन्होंने अपने करियर को विराम दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को पुष्टि करते हुए बताया कि जुलाई 2016 से फरवरी 2023 तक पाकिस्तान के लिए आठ वनडे और 37 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद ऐमन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है.
Aimen Anwar retires from international cricket with immediate effect. ????????
— Sohail Imran (@sohailimrangeo) August 26, 2026
The fast bowler represented Pakistan in 45 internationals, taking 33 wickets. ????
Wishing her all the best for the next chapter! ???? #cricketupdates pic.twitter.com/glDLv9pFvW
अनवर ने टी20 और वनडे में मचाया धमाल
अनवर दाएं हाथ की मध्यम गति की तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने जुलाई 2016 में साउथेम्प्टन में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वो टी20 कैप हासिल करने वाली पाकिस्तान की 37वीं महिला खिलाड़ी बनी थीं. इसके बाद साल 2017 में उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरा. उन्होंने फरवरी 2017 में कोलंबो में बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया और 50-ओवर के फॉर्मेट में चार विकेट हासिल कर धमाल मचाया.
???? AIMEN ANWAR RETIRES FROM INTERNATIONAL CRICKET!
— Parvezali. (@real_parvezali) August 26, 2026
Pakistan women’s fast bowler Aimen Anwar has announced her immediate retirement after 45 international appearances.
- 8 ODIs – 4 wickets
- 37 T20Is – 29 wickets
- 3 T20 World Cups pic.twitter.com/ZZBAnCR0Wh
ऐमन अनवर का इंटरनेशन करियर
ऐमन अनवर ने पाकिस्तान के लिए कुल 37 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 29 विकेट चटकाए. इस दौरान टी20 क्रिकेट में उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/30 रहा है. उन्होंने अपने करियर में 6.68 की इकॉनमी के साथ कुल 854 रन खर्च किए हैं. वहीं ऐमन अनवर ने वनडे में 8 मैचों की 8 पारियों में सिर्फ 4 विकेट अपने नाम किए हैं. वनडे में उनका बेस्ट प्रदर्शन 1/13 रहा है.
उनके पूरे करियर की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए 45 मैचों के अपने इंटरनेशनल करियर में सभी फॉर्मेट को मिलाकर कुल 33 विकेट हासिल किए. ऐमन 2018, 2020 और 2022-23 में महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम का हिस्सा थीं. उन्होंने न्यूजीलैंड में हुए आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 में भी पाकिस्तान के अभियान में हिस्सा लिया था.
नए रोल में नजर आएंगी ऐमन अनवर
घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बाद वो फिर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम में जगह नहीं बना पाई हैं. अब उन्होंने अपने करियर को विराम देना का फैसाल किया. संन्यास के बाद ऐमन ब्रॉडकास्टिंग के जरिए खेल से जुड़ी रहेंगी और अब एक अधिकारी के तौर पर एक नए रोल में नजर आएंगी. इस साल जनवरी में मैच रेफरी इंडक्शन कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, उन्होंने सोमवार को चल रहे नेशनल महिला अंडर-19 टूर्नामेंट में मैच रेफरी के तौर पर डेब्यू किया.
ये भी पढ़ें : 'हम एकतरफा मैच खेले...' भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर हरमनप्रीत कौर का बयान वायरल, जानिए एशिया कप से पहले क्या कहा?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







