Responsive Scrollable Menu

How To Age Gracefully : क्यों ढलती उम्र में और ज्यादा अट्रैक्टिव हो जाते हैं कुछ लोग? जानिए वो खूबियां जो खींचती हैं सबका ध्यान

Attractiveness With Age : क्या आप जानते हैं कि बढ़ती उम्र के साथ कुछ लोग और ज्यादा आकर्षक क्यों लगने लगते हैं? बात सिर्फ लुक्स की नहीं, बल्कि उस कॉन्फिडेंस और मैच्योरिटी की है जो समय के साथ निखरती है. पढ़िए एक्सपर्ट्स की राय और जानिए इसके पीछे की 5 खास वजहें.

Continue reading on the app

'आपने मेरी जिंदगी बदल दी': डायरेक्टक कुकू कोहली के निधन से टूटे अजय देवगन; 'फूल और कांटे' से किया था लॉन्च

Ajay Devgn on Kuku Kohli death: फिल्ममेकर कुकू कोहली के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले कुकू कोहली ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘फूल और कांटे’ से की थी। यही वह फिल्म थी, जिसने अजय देवगन को बतौर लीड एक्टर हिंदी सिनेमा में लॉन्च किया और उनके करियर की मजबूत नींव रखी।

कुकू कोहली के निधन के बाद अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया। अभिनेता ने बताया कि कुकू कोहली उन चुनिंदा लोगों में से थे, जिन्होंने उनकी जिंदगी की दिशा हमेशा के लिए बदल दी।

अजय देवगन ने कुकू कोहली को किया याद
बुधवार को अजय देवगन ने X पर कुकू कोहली को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- "कुछ लोग आपकी ज़िंदगी की दिशा हमेशा के लिए बदल देते हैं। कुकू जी मेरे लिए ऐसे ही लोगों में से एक थे। मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा। कुकू जी, आपकी बहुत याद आएगी। ओम शांति।"

‘फूल और कांटे’ ने बदल दी अजय देवगन की जिंदगी
साल 1991 में रिलीज हुई ‘फूल और कांटे’ अजय देवगन के अभिनय करियर की पहली फिल्म थी। कुकू कोहली के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता साबित हुई।

फिल्म में अजय देवगन के साथ मधू, अरुणा ईरानी, जगदीप और अमरीश पुरी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म की सफलता के साथ अजय देवगन को एक्शन हीरो के तौर पर पहचान मिलने लगी।

अपने डेब्यू के लिए अजय देवगन को फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उन्होंने तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में कई अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाईं।

कुकू कोहली के साथ दोबारा किया काम
‘फूल और कांटे’ के बाद अजय देवगन और कुकू कोहली ने एक बार फिर साथ काम किया। दोनों की अगली चर्चित फिल्म ‘सुहाग’ थी, जो 1994 में रिलीज हुई थी।

कुकू कोहली ने अपने करियर में कई व्यावसायिक फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म ‘वो तेरा नाम था’ साल 2004 में रिलीज हुई थी।

हार्ट अटैक के बाद हुआ निधन
रिपोर्ट्स के अनुसार, कुकू कोहली की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें 24 अगस्त को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार को उन्हें अचानक गंभीर हार्ट अटैक आया।

बताया गया कि उस समय वह परिवार के लोगों से बात कर रहे थे, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़े। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन शाम करीब 5 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अरुणा ईरानी ने दी पति को अंतिम विदाई
कुकू कोहली की शादी दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी से हुई थी। वह अपनी पहली शादी से हुई दो बेटियों पूजा और करिश्मा को पीछे छोड़ गए हैं।

बुधवार को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में कुकू कोहली का अंतिम संस्कार किया गया।  पति को अंतिम विदाई देते वक्त अरुणा ईरानी बेहद भावुक नजर आईं। इस मुश्किल घड़ी में परिवार और करीबी लोग उनके साथ मौजूद रहे।

अंतिम विदाई में पहुंचे बॉलीवुड सितारे
कुकू कोहली को श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां ओशिवारा श्मशान घाट पहुंचीं। रोहित शेट्टी, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, शाम कौशल और फिल्ममेकर अशोक पंडित समेत कई सितारों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

Continue reading on the app

  Sports

काइरन पोलार्ड ने 26 गेंदों में मचाया तूफान. सिर्फ 20 दिन में जॉस बटलर को छोड़ा पीछे, फिर बने नंबर 1

काइरन पोलार्ड सिर्फ 20 दिन में फिर से नंबर 1 बन गए हैं. उन्होंने जॉस बटलर को पछाड़ दिया है. पोलार्ड की कामयाबी क्या रही? आइए जानते हैं. Thu, 27 Aug 2026 10:26:54 +0530

  Videos
See all

Pakistan News: कंगाली से मर रहे पाकिस्तान? #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T05:15:03+00:00

Delhi Tilak Murder Case | Muskan Murder Case | Delhi Police | Crime News: मुस्कान की हत्य,मचा हड़कंप #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T05:14:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers