Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स: भारतीय टीम का पहला मैच 28 सितंबर को:महिला टीम 18 सितंबर को जापान से खेलेगी; दोनों सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेंगे

भारत की पुरुष टीम जापान में 28 सितंबर से एशियन गेम्स में अपना अभियान शुरू करेगी। महिला टीम 18 सितंबर को जापान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। दोनों भारतीय टीमों को सीडिंग मिली है और वे सीधे क्वार्टर फाइनल से प्रतियोगिता में उतरेंगी। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली पुरुष टीम और हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली महिला टीम गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार हैं। यह प्रतियोगिता नागोया के पास कोरोगी एथलेटिक पार्क में होगी। भारत ने चीन में हुए पिछले संस्करण में इस प्रतियोगिता पर कब्जा किया था। क्वार्टर फाइनल में ऐसा होगा मुकाबला महिला वर्ग में भारत के क्वार्टर फाइनल मुकाबले की विपक्षी टीम पहले ही तय हो चुकी है। पुरुष टीम का सामना ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल शामिल हैं। इन तीनों टीमों में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम भारत के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलेगी। फाइनल की तारीखें तय महिला वर्ग का फाइनल 22 सितंबर को खेला जाएगा। पुरुष वर्ग का फाइनल 3 अक्टूबर को होगा। पुरुष वर्ग में चार टीमें सीडेड पुरुष वर्ग में भारत के अलावा बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका को भी सीडिंग मिली है। महिला वर्ग में भारत समेत केवल आठ टीमें सीडेड हैं।

Continue reading on the app

यूपी कांग्रेस ने अयोध्या के महंत राजू दास के बहिष्कार का ऐलान किया: कहा- जिस डिबेट में शामिल होंगे, उसमें पार्टी प्रवक्ता नहीं जाएंगे

यूपी कांग्रेस ने अयोध्या के महंत राजू दास के बहिष्कार का ऐलान किया: कहा- जिस डिबेट में शामिल होंगे, उसमें पार्टी प्रवक्ता नहीं जाएंगे

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच कब और किसके खिलाफ? कितने बजे खेला जाएगा मुकाबला

Vaibhav Sooryavanshi next match: दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में 30 अगस्त से ईस्ट जोन का मुकाबला सेंट्रल जोन से होगा. बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में खेले जाने वाले इस मैच में सबकी नजरें ईस्ट जोन के उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी पर होंगी. क्वार्टर फाइनल में बल्ले से महज 8 रन बनाने के बाद वैभव ने गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाकर शानदार वापसी की थी. अब सेंट्रल जोन के खिलाफ वह बल्ले से बड़ी पारी खेलने की फिराक में हैं. Thu, 27 Aug 2026 07:01:03 +0530

  Videos
See all

Viral Video | ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में उड़ी फरिया | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T02:10:02+00:00

Punjab: पंजाब के फिरोजपुर अस्पताल की बिगड़ी हालत, करोड़ों खर्च करने के बाद भी बुरे हाल | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T02:12:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers