Responsive Scrollable Menu

घर को थिएटर बना देगा ये 85 इंच का स्मार्ट TV, साउंड इतना दमदार की पड़ोसी पूछेंगे कहां से लिया!

Haier ने भारत में अपनी नई Mini LED M70 TV Series लॉन्च कर दी है, जिसमें 43 इंच से 85 इंच तक के पांच स्क्रीन साइज मिलते हैं.टीवी में Mini LED डिस्प्ले, Dolby Vision, HDR10+, 120Hz Gaming, Dolby Atmos और Google TV जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Haier M70 सीरीज की शुरुआती कीमत ₹39,190 है, जबकि 85 इंच मॉडल ₹1,69,990 में आता है.

Continue reading on the app

कृति सेनन एड विवाद पर राहुल-कंगना आमने-सामने:कंगना बोलीं- ट्रिपल तलाक पर क्यों चुप रहे; राहुल ने कहा- महिलाओं के कपड़ों पर ट्रोलिंग बंद करो

अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने कृति सेनन के रक्षाबंधन एड विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने एक्ट्रेस कृति सेनन का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर ‘स्मैश द पेट्रियार्की’ का मैसेज लिखा था। इसके जवाब में कंगना ने बीजेपी के इंस्टाग्राम हैंडल का एक इलस्ट्रेटेड (कार्टून) पोस्ट री-शेयर किया। इसमें कंगना ने लिखा, "ब्रो, वेट। भारत माता की जय। शुरू करते हैं।" इस पोस्ट के जरिए बीजेपी ने ट्रिपल तलाक, शाह बानो केस, महिला आरक्षण और कर्नाटक कैबिनेट में महिलाओं की भागीदारी को लेकर कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाए हैं। राहुल बोले- महिला क्या पहनती है, यह उसकी पसंद दरअसल, ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन एडवर्टाइजमेंट में कृति सेनन के कपड़ों को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद में राहुल गांधी ने मंगलवार को कृति सेनन के बयान को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया। राहुल गांधी ने लिखा कि कोई महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, यह उसकी अपनी पसंद है। महिलाओं के कपड़ों और जीवनशैली की ऑनलाइन पुलिसिंग यानी पहरेदारी नहीं करनी चाहिए। राहुल ने अपने पोस्ट में ‘स्मैश द पेट्रियार्की' हैशटैग का इस्तेमाल किया था। बीजेपी के कार्टून पोस्ट से कंगना ने कसा तंज राहुल गांधी के इस बयान के बाद कंगना रनौत ने बीजेपी का एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में इलस्ट्रेशन (चित्रों) के जरिए राहुल गांधी के 'स्मैश द पेट्रियार्की' वाले नारे का जवाब दिया गया है। इलस्ट्रेशन में एक महिला राहुल गांधी से पूछती है कि ट्रिपल तलाक पर आपकी पार्टी ने क्या किया? जिस पर राहुल का कैरेक्टर कहता है कि वह तो वोट बैंक पॉलिटिक्स थी। इसके बाद महिला आरक्षण बिल, शाह बानो केस और कर्नाटक कैबिनेट का जिक्र होता है। पोस्ट में सवाल उठाया गया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के 33 मंत्रियों में एक भी महिला मंत्री क्यों नहीं है। कंगना ने कृति के कपड़ों पर भी उठाया था सवाल कंगना रनौत ने इससे पहले भी कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले एड पर सवाल उठाए थे। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था कि आज महिलाओं के पास पहनने के लिए हर तरह के कपड़े मौजूद हैं, फिर रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार पर भाई को राखी बांधते समय ऐसे कपड़े चुनने की क्या वजह थी। कंगना ने एड को अजीब बताया था। इसके जवाब में कृति सेनन ने कहा था कि किसी भी महिला की अपनी संस्कृति के प्रति निष्ठा को उसके कपड़ों की नेकलाइन से नहीं नापा जाना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया एडवर्टाइजमेंट यह पूरा विवाद जीवा (GIVA) ज्वेलरी ब्रांड के 36 सेकंड के रक्षाबंधन एडवर्टाइजमेंट से शुरू हुआ था। एड में कृति सेनन इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आई थीं और वे अपने भाई के साथ-साथ अपने पेट डॉग को भी राखी बांध रही थीं। सोशल मीडिया पर कपड़ों और पेट डॉग को राखी बांधने को लेकर विवाद बढ़ता देख ब्रांड ने आधिकारिक बयान जारी कर माफी मांगी और इस एडवर्टाइजमेंट को अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया है। पूरी खबर पढ़ें ये खबर भी पढ़ें 'भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधेंगी?':कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन में रिवीलिंग ड्रेस के बाद कंगना रनोट ने उठाए सवाल कृति सेनन हाल ही में रक्षाबंधन के लिए बने एक ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन में नजर आई थीं। विज्ञापन में उन्होंने इंडो-वेस्टर्न कपड़े पहने थे, जिसमें ब्रालेट जैसा ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट शामिल थी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान को इंग्लैंड में लगी ठंड, तेज गेंदबाज नहीं फेंक पा रहे बॉल, कोच उमर गुल का अटपटा तर्क

ENG vs PAK 2nd Test: उमर गुल का कहना है कि इंग्लैंड में पड़ रही ठंड का असर टीम के गेंदबाजों की तैयारी पर पड़ा है. ठंडे मौसम में शरीर को ढलने में समय लगता है और पहले टेस्ट के दौरान पाकिस्तानी गेंदबाज पूरी तरह सहज नहीं दिखे. अब देखना होगा कि मौसम बदलता है या नहीं, लेकिन पाकिस्तान को अपनी किस्मत बदलने के लिए मौसम से कहीं ज्यादा खुद के खेल में बदलाव करना होगा. Wed, 26 Aug 2026 16:00:14 +0530

  Videos
See all

Brahmastra Debate Show: 'बिकिनी ड्रेस' पर सवाल..क्यों मचा सियासी बवाल? | Kriti Sanon | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T10:43:10+00:00

Rashtravad | Rakesh Pandey | 'राष्ट्रवाद' में आज इन मुद्दों पर होगी बहस #rashtravad #debate #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T10:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers