भारत में इस्तेमाल हो रहा ऑफिस स्पेस 900 मिलियन स्क्वायर फीट के पार, बीते एक वर्ष में 6 प्रतिशत का हुआ इजाफा
मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में इस्तेमाल हो रहे कमर्शियल स्पेस 2026 की पहली छमाही (जनवरी-जून अवधि) में सालाना आधार पर 6 प्रतिशत बढ़कर 901.1 मिलियन स्क्वायर फीट हो गया है, जो कि 2025 की पहली छमाही में 847 मिलियन स्क्वायर फीट था। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, देश में कुल ऑफिस स्टॉक 1.05 बिलियन स्क्वेयर फीट दर्ज किया गया है। देश के शीर्ष आठ ऑफिस मार्केट में इस्तेमाल हो रहे ऑफिस स्पेस में वृद्धि, कंपनियों के लगातार विस्तार को दिखाती है।
नाइट फ्रैंक इंडिया में इंटरनेशनल पार्टनर और सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विरल देसाई ने कहा, जीसीसी के विस्तार और घरेलू कंपनियों के बढ़ते दायरे की वजह से ऑफिस की मांग बनी हुई है। कंपनियां ऐसे स्थापित बाजारों की ओर बढ़ रही हैं जहां उन्हें टैलेंट, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़े पैमाने पर काम करने की सुविधा मिलती है।
बेंगलुरु सबसे बड़े ऑफिस मार्केट के तौर पर सबसे आगे है, जहां 2026 की पहली छमाही में इस्तेमाल हो रहा ऑफिस स्पेस का आंकड़ा 222.4 मिलियन स्क्वायर फीट तक पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ दिखाता है।
दिल्ली-एनसीआर 178.1 मिलियन स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस के साथ दूसरे नंबर पर है, जहां सालाना आधार पर 2 प्रतिशत की मामूली ग्रोथ देखी गई। मुंबई में इस्तेमाल हो रहे ऑफिस स्पेस का आंकड़ा 146.6 मिलियन स्क्वायर फीट रहा, जिसमें सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की ग्रोथ हुई।
पुणे सबसे तेजी से बढ़ने वाले मार्केट में से एक बनकर उभरा है। यह शहर 100 मिलियन स्क्वायर फीट का आंकड़ा पार करने की राह पर है। रिपोर्ट के अनुसार, पुणे ने सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की और इस्तेमाल हो रहा ऑफिस स्पेस 98.8 मिलियन स्क्वायर फीट तक पहुंच गया।
वहीं, चेन्नई ने सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की अच्छी ग्रोथ बनाए रखी और कुल इस्तेमाल हो रहा ऑफिस स्पेस 88.9 मिलियन स्क्वायर फीट रहा, वहीं अहमदाबाद ने सभी ट्रैक किए गए शहरों में सबसे ज्यादा ग्रोथ दिखाई, जहां इस्तेमाल हो रहा ऑफिस स्पेस 9 प्रतिशत बढ़कर 27.5 मिलियन स्क्वायर फीट हो गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता में इस्तेमाल हो रहा ऑफिस स्पेस 24.4 मिलियन स्क्वायर फीट रहा, जिसमें सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की स्थिर बढ़ोतरी देखी गई।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
₹3,400 में Nokia का नया फीचर फोन लॉन्च: 3,700mAh बैटरी और Reverse Charging फीचर से है लैस
HMD ने अपनी फीचर फोन सीरीज में नया Nokia 300 Charge शामिल किया है। कंपनी ने इस नए फीचर फोन को फिलीपींस में लॉन्च किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 3,700mAh बैटरी और डेडिकेटेड Reverse Charging Button है। इसकी मदद से फोन को पावर बैंक की तरह इस्तेमाल करके दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।
Nokia 300 Charge को मजबूत और रग्ड डिजाइन के साथ पेश किया गया है। फोन के टॉप पर एक अलग टॉर्च भी दी गई है। HMD का कहना है कि यह सिर्फ कैमरा फ्लैश वाली LED नहीं, बल्कि एक Proper Torch है। फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
Nokia 300 Charge की कीमत और उपलब्धता
Nokia 300 Charge को फिलीपींस में PHP 2,190 की कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो भारतीय करेंसी में करीब ₹3,400 के बराबर है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, फोन को Black, Green और Sandstone तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। फिलहाल भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
ये भी पढ़े-ः 4 सितंबर को Infinix Hot 70 Pro 5G होगा लॉन्च: 6,000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स
Nokia 300 Charge फोन के फीचर्स
Nokia 300 Charge में 3,700mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। फोन के दाईं तरफ एक फिजिकल बटन मौजूद है, जिसे Reverse Charging के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में दिया गया USB Type-C पोर्ट 10W Reverse Charging को सपोर्ट करता है। इसी पोर्ट से फोन की बैटरी को भी चार्ज किया जा सकता है।
HMD के अनुसार, Nokia 300 Charge एक बार फुल चार्ज होने पर 37 घंटे तक का टॉक टाइम और 40 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। Nokia 300 Charge में 2.4-इंच QVGA डिस्प्ले दिया गया है। फोन के रियर पैनल पर QVGA रिजॉल्यूशन वाला कैमरा भी मौजूद है। फीचर फोन होने के कारण यह स्मार्टफोन की तरह Android पर नहीं चलता। इसमें HMD का S30+ सॉफ्टवेयर दिया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc SC6531E चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 4MB RAM और 4MB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन सिर्फ GSM 900/1800 2G बैंड को सपोर्ट करता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
Haribhoomi










