Responsive Scrollable Menu

‘एआई प्रोफेसर’ सुन रहे स्टार्टअप आइडिया, 24 घंटे उपलब्ध:हार्वर्ड बिजनेस स्कूल का प्रयोग; निवेशकों से मिलने से पहले सिखा रहे बिजनेस की बारीकियां

वीडियो कॉल शुरू होते ही हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के प्रसिद्ध प्रोफेसर जेफ बसगैंग मुस्कुराते हुए स्क्रीन पर दिखाई देते हैं और सामने बैठे व्यक्ति से आइडिया बताने को कहते हैं। वह छात्र मजाकिया अंदाज में फलों की तेज डिलीवरी के लिए उबर जैसे एप का आइडिया पेश करता है। प्रोफेसर ध्यान और धैर्य से उसकी बात सुनते रहते हैं। हालांकि वे बिल्कुल असली इंसान की तरह दिखते हैं, पर असल में यह उनके एआई आधारित डिजिटल क्लोन या अवतार हैं, जिन्हें कंप्यूटर तकनीक से तैयार किया गया है। इस ‘डिजिटल प्रोफेसर’ का उद्देश्य छात्रों से बातचीत करना और उन्हें मार्गदर्शन देना है। जब असली प्रोफेसर बसगैंग से इस अनुभव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि खुद का ऐसा डिजिटल रूप देखना थोड़ा अजीब लगता है, पर छात्रों को यह बेहद पसंद आ रहा है। दरअसल हार्वर्ड बिजनेस स्कूल ने ‘एचबीएस फाउंड्री’ नाम से आठ सप्ताह का एंटरप्रेन्योरशिप बूटकैंप शुरू किया है, ताकि वह अपने 900 एमबीए छात्रों से आगे दुनिया भर के उद्यमियों तक पहुंच सके। इस कोर्स में पढ़ाने का काम बड़े पैमाने पर प्रोफेसरों के एआई आधारित डिजिटल क्लोन करते हैं। छात्र इन अवतारों के साथ वीडियो कॉल पर पिचिंग, सेल्स कॉल और बोर्ड मीटिंग्स की बार-बार प्रैक्टिस कर सकते हैं। इसका उद्देश्य बिना झिझक व्यावहारिक स्टार्टअप ट्रेनिंग देना है।बोस्टन यूनिवर्सिटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पीएचडी छात्र प्रणव सुल्तानिया ने अपने अंडरवाटर रोबोटिक्स स्टार्टअप ‘मैग्नेसिस रोबोटिक्स’ के लिए इस एआई सिस्टम की मदद ली। उनका कहना है कि शोधकर्ता और उद्यमी होने के कारण उनका कोई तय समय नहीं होता, इसलिए एआई अवतार आधी रात में भी उनकी पिच सुनने के लिए उपलब्ध रहते हैं। इससे उन्हें निवेशकों के सामने तकनीकी डिटेलिंग के बजाय बिजनेस यूटिलिटी पर फोकस करना सीखने में मदद मिली। ऑटोइम्यून बीमारियों पर काम करने वाली कंपनी की फाउंडर द्रागाना साविक ने असली निवेशकों से मिलने से पहले ‘एआई बोर्ड मीटिंग्स’ में कई बार अभ्यास किया। इससे उनकी झिझक दूर हुई और आत्मविश्वास बढ़ा। इस कोर्स की फीस करीब 67 हजार रुपए है। हार्वर्ड की सख्त ग्रेडिंग परंपरा की तरह ही ट्रेंड हुए हैं ये ‘अवतार’ आमतौर पर चैटबॉट्स यूजर्स को खुश करने के लिए मीठी बातें करते हैं, लेकिन हार्वर्ड ने अपने एआई एजेंट्स को जानबूझकर सख्त मिजाज बनाया है। प्रोजेक्ट के फैकल्टी को-चेयर टॉम आइजनमैन बताते हैं कि हार्वर्ड की सख्त ग्रेडिंग परंपरा की तरह ही इन एआई बॉट्स को भी ट्रेंड किया गया है। किसी भी छात्र के आइडिया को पहली ही कोशिश में ‘हरी झंडी’ नहीं मिलती। कई बार छात्र अपने आइडिया को पास कराने के लिए एआई के साथ दस-दस घंटे तक माथापच्ची करते रहते हैं।

Continue reading on the app

Nepal Flood LIVE: नेपाल में अचानक आया सैलाब, भयानक तस्वीरें वायरल | Rescue | Casualties | Injured

Nepal Flood LIVE: नेपाल में अचानक आया सैलाब, भयानक तस्वीरें वायरल | Rescue | Casualties | Injured #nepal #flood #rescue #casualties #injured नेपाल में अचानक बाढ़ आ गई है. हजारों लोगों के हताहत होने की खबर है. देखिए पूरी खबर... news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, noida cmo swine flu advisory, western up 2027 elections, bijnor leopard hunt, nawada village leopard operation, kanpur adulterated roasted gram, mathura adulterated paneer, noida adulterated food crackdown, rae bareli adulterated sweets, western up jat gurjar pasmanda, uttar pradesh flood rain update news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

Fact Check: क्या सच में वैभव सूर्यवंशी ने विवादित भाषा का इस्तेमाल किया, मांजरेकर को जवाब देने का मुद्दा गरमाया, सच्चाई या बदनाम करने की कोशिश?

fact check: एक्स पर @Vaibhavsooryava नाम के एक हैंडल से ट्वीट आया "टॉक्सिसिटी, अपरिपक्व तर्कों और इस कड़वे व्यवहार को अब बंद करें. दूसरों को उपदेश देने से पहले पूरी कहानी जान लें. (Enough with the toxicity, immature arguments, and salty behaviour. Know the full story before preaching other) चूंकि इस फर्जी प्रोफाइल पर ब्लू टिक (वेरिफाइड सिंबल) लगा हुआ था, इसलिए फैंस और कई मीडिया रिपोर्ट्स ने इसे सच मान लिया. लोग हैरान रह गए कि महज 15 साल का खिलाड़ी अपने से 50 साल बड़े दिग्गज और पूर्व क्रिकेटर को इस लहजे में जवाब दे रहा है. Wed, 26 Aug 2026 16:34:24 +0530

  Videos
See all

गौमाता के सम्मान में नागपुर के गौभक्त और प्रशासन आमने-सामने | Maharashtra | Nagpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T11:09:48+00:00

Bansuri Swaraj का Rahul Gandhi पर हमला, 'उनके पास न विजन है...' #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T11:07:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers