Responsive Scrollable Menu

अभिनेत्री Kriti Sanon के रक्षाबंधन विज्ञापन को Giva ब्रांड ने विवाद के बाद हटाया

आभूषण बनाने वाले ब्रांड जीवा ने बुधवार को कहा कि उसने रक्षाबंधन के लिए अभिनेत्री कृति सैनन को लेकर बनाया गया अपना विज्ञापन हटा दिया है। विज्ञापन में अभिनेत्री द्वारा पहने गए कपड़ों पर सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जतायी थी। ब्रांड ने अपने सोशल मीडिया खातों पर जारी एक बयान में कहा कि उसका उद्देश्य ‘‘समाज के किसी भी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था’’, इसलिए उसने विज्ञापन वापस ले लिया है।

जीवा ने कहा, ‘‘हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का बहुत सम्मान करते हैं। एक ब्रांड के तौर पर हम हमेशा पूरे परिवार के साथ इन खुशी के अवसरों को मनाने में विश्वास करते रहे हैं। इस बार हम इस प्यार और उत्सव में अपने पालतू जानवरों को भी शामिल करना चाहते थे।’’ उसने कहा, ‘‘अगर हमारे हालिया विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो हमारा ऐसा कोई इरादा बिल्कुल नहीं था।

सम्मान के तौर पर हमने उस विज्ञापन को सभी मीडिया माध्यमों से हटा लिया है। इस त्योहारी मौसम में आप सभी के जीवन में प्रेम और सकारात्मकता बनी रहे।’’ विज्ञापन में फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की अभिनेत्री कृति सैनन ‘इंडो-वेस्टर्न’ पोशाक में नजर आई थीं। उन्होंने ‘ब्रालेट और स्कर्ट के साथ केप पहन रखा था और अपने भाई तथा पालतू कुत्ते को राखी बांधती दिखाई दी थीं।

विज्ञापन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। कई लोगों ने पारंपरिक त्योहार के दौरान अभिनेत्री के पहनावे की आलोचना की, जबकि कुछ लोगों ने कुत्ते को राखी बांधने पर भी आपत्ति जताई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कृति की पोशाक को ‘‘जानबूझकर असहज करने वाला’’ बताया।

अपने बेबाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाली रनौत ने कहा, ‘‘महिला होने के लिए यह शानदार समय है। हमारी अलमारियां तरह-तरह के कपड़ों से भरी हैं। आज की महिला ‘ग्लोबल’ महिला है-कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से साड़ी और बिकिनी से सलवार-कमीज तक।’’ रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘‘आज हमारे पास कपड़ों के इतने विकल्प हैं, फिर आप अपनी बिकिनी/अंतर्वस्त्र में अपने भाई को राखी क्यों बांधोगी?

आपके पास स्टाइल के सारे विकल्प कहां हैं? हा हा, यह विज्ञापन जानबूझकर असहज करने वाला लगता है।’’ कृति सैनन ने काफी समय तक चुप्पी साधे रहने के बाद दोपहर में इंस्टाग्राम पर जवाबी पोस्ट किया। उन्होंने कहा, ‘‘संस्कृति और परंपराएं दिल में होती हैं, नेकलाइन में नहीं!... साथ ही, महिलाओं को यह बताना हम कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए?

समय के साथ पारंपरिक पहनावे और फैशन में काफी बदलाव आया है। लेकिन अब भी किसी महिला के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से मापा जाता है।’’ अपने बयान में सैनन ने कहा कि त्योहारों की असली भावना व्यक्ति के पहनावे में नहीं, बल्कि उन परंपराओं के प्रति उसके मन में मौजूद भावनाओं और उनके महत्व में होती है। सैनन ने कुत्ते को राखी बांधने पर आपत्ति जताने वालों को जवाब देते हुए कहा, ‘‘रक्षाबंधन एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है।

मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधते हैं। हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे की उतनी ही रक्षा कर सकते हैं, जितनी एक भाई कर सकता है। हम एक-दूसरे के अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं।

और हमारे लिए यह प्रार्थना और वादा हमारे कुत्तों के लिए भी एक समान ही है। आखिरकार, वे भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं।

Continue reading on the app

Punjab में 'Mission 117' पर BJP, Satish Poonia बोले - ड्रग्स से मुक्ति दिलाएंगे

बीजेपी पंजाब के प्रभारी सतीश पूनिया ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पंजाब विधानसभा के आगामी चुनावों में जीत के मकसद से सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मीडिया से बात करते हुए, पूनिया ने पार्टी की अपनी ताकतों और नीतियों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई और पंजाब के सामने मौजूद ड्रग्स की समस्या को एक अहम मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि मकसद जीतना होगा... बीजेपी अपनी ताकतों और नीतियों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है; हम निश्चित रूप से 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और हमारा एकमात्र मकसद जीतना होगा।
 

इसे भी पढ़ें: Kangana की 'जवानी' पर सवाल उठाना Baba Ramdev को पड़ा भारी, Ranaut के करारे जवाब से सन्न रह गये Yoga Guru


पूनिया ने पंजाब को एक ऐसा राज्य बताया जिसे कभी अपने युवाओं, खिलाड़ियों, परंपराओं, शांति, समृद्धि और हरियाली के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जाता था, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि ड्रग्स ने राज्य की अर्थव्यवस्था, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव पर कितना बुरा असर डाला है। पूनिया ने कहा कि इसलिए, हम युवाओं और नागरिक समाज से अपील करते हैं कि वे ड्रग्स की समस्या के खिलाफ एकजुट हों और इस अभियान को सफल बनाएं।

मंगलवार को, वरिष्ठ वकील और बीजेपी नेता एच एस फूलका ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष की अध्यक्षता में हुई एक अहम संगठनात्मक बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और मीडिया से बात की। फूलका ने पंजाब में बीजेपी की संभावनाओं पर भरोसा जताया और दिवंगत पूर्व सांसद सज्जन कुमार से जुड़े कानूनी मामलों को लेकर कांग्रेस पार्टी की आलोचना की। चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों के बारे में फूलका ने कहा कि आज बीएल संतोष ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, ज़मीनी स्तर की सभी रिपोर्टों की समीक्षा की और आगामी चुनावों के लिए हमारी भूमिकाओं पर चर्चा की। यह बहुत उत्साहपूर्ण और सार्थक बैठक थी। बीजेपी अगले विधानसभा चुनावों में पंजाब में सरकार बनाएगी।
 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी संसदीय बोर्ड में बड़ा फेरबदल संभव, 4 CMs को मिलेगी जगह; Modi-Nabin के अलावा कौन-कौन?


शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ गठबंधन की अटकलों के बीच, संतोष ने सोमवार को कहा था कि BJP पंजाब में सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाएगी। इस बीच, सूत्रों का कहना है कि BJP और SAD 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अपने गठबंधन को फिर से शुरू करने की बातचीत के अंतिम चरण में हैं, जिसमें BJP के मुख्य सहयोगी (सीनियर पार्टनर) होने की उम्मीद है। खबरों के अनुसार, सीट-शेयरिंग पर बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और SAD ने अपने नेताओं को ग्रामीण इलाकों में उम्मीदवारी न मांगने का निर्देश दिया है।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

ट्रेंट बोल्ट को 17 साल लग गए, 316 मैच खेलकर मिली ये सफलता, पहली बार लिए इतने विकेट

यूरोप में नई-नई शुरू हुई ETPL लीग के पहले सीजन में ट्रेंट बोल्ट ने ये कमाल किया. न्यूजीलैंड के पूर्व पेसर को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला. Fri, 28 Aug 2026 19:54:29 +0530

  Videos
See all

Garjana: डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता ने की बदतमीजी तो एंकर ने सिखाया तगड़ा सबक ! | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T15:12:18+00:00

Debate With Arnab LIVE: Congress ‘Jhooth Ki Goonj’ Exposed, Nationalist Vs Cong Gen Z #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T15:16:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers