Responsive Scrollable Menu

Luxury Cars: बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज फेसलिफ्ट और i7 की लॉन्च डेट तय, जानें फीचर्स डिटेल

Luxury Cars: बीएमडब्ल्यू इंडिया 11 सितंबर को अपडेटेड 7 सीरीज और पूरी तरह इलेक्ट्रिक i7 को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। कंपनी ने इन दोनों फ्लैगशिप सेडान की बुकिंग 1 अगस्त से शुरू कर दी है। BMW के मुताबिक, 2026 में भारत में करीब 25 नए मॉडल लॉन्च करने की योजना है और 7 सीरीज व i7 इसी रणनीति का अहम हिस्सा हैं। फेसलिफ्ट मॉडल में एक्सटीरियर डिजाइन के साथ केबिन और फीचर्स में भी बड़े बदलाव किए गए हैं।

बदला हुआ एक्सटीरियर डिजाइन
अपडेटेड बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज के फ्रंट प्रोफाइल में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। इसमें नई इल्यूमिनेटेड किडनी ग्रिल के साथ स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है। ऊपर की पतली लाइट यूनिट में डे-टाइम रनिंग लाइट्स हैं, जबकि मुख्य हेडलैंप बंपर के निचले हिस्से में लगाए गए हैं।

कार का लंबा व्हीलबेस और फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल पहले की तरह बरकरार हैं, हालांकि नए डिजाइन के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके अलावा B-पिलर पर रोशनी वाला उभरा हुआ ‘7’ लोगो भी मिलता है।

रियर प्रोफाइल में पतले टेल-लैंप दिए गए हैं, जो टेलगेट तक फैले हुए हैं। नए डिजाइन के बंपर में डिफ्यूजर जैसी डिटेलिंग के साथ नए क्रोम एक्सेंट और स्मोक्ड लाइटिंग एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं।

केबिन में मिले कई नए फीचर्स
नई 7 सीरीज के इंटीरियर में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसमें 17.9-इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन, 14.6-इंच का पैसेंजर डिस्प्ले और विंडस्क्रीन के बेस पर पूरी चौड़ाई में फैला ड्राइवर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले दिया गया है। इंफोटेनमेंट सिस्टम बीएमडब्ल्यू ऑपरेटिंग सिस्टम एक्स पर काम करता है।

फीचर्स की बात करें तो कार में ओवर-द-एयर अपडेट, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ बेहतर वॉयस कंट्रोल सिस्टम मिलता है। इसके अलावा नया चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है।

बीएमडब्ल्यू ने रियर सीट के पैसेंजर कम्फर्ट पर भी खास ध्यान दिया है। इसमें बॉवर्स एंड विल्किंस सराउंड साउंड सिस्टम, अपडेटेड एम्बिएंट लाइटिंग, हीटेड और पावर्ड रियर आर्मरेस्ट तथा मसाज फंक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार की सबसे खास सुविधाओं में 31.3-इंच की थिएटर स्क्रीन शामिल है, जो स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉल और गेमिंग को सपोर्ट करती है।

पेट्रोल और डीजल इंजन में क्या बदला?
बीएमडब्ल्यू 740i xDrive और 740d xDrive में 3.0-लीटर, छह-सिलेंडर माइल्ड-हाइब्रिड इंजन का इस्तेमाल जारी रहेगा। दोनों मॉडल में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा।

740i xDrive पेट्रोल मॉडल की पावर बढ़कर 400 hp और अधिकतम टॉर्क 580 Nm हो गया है। वहीं 740d xDrive डीजल मॉडल 313 hp की पावर और 670 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इलेक्ट्रिक i7 में बड़ी बैटरी और ज्यादा पावर
इलेक्ट्रिक लाइनअप में i7 50 eDrive की जगह नया i7 50 xDrive पेश किया गया है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ बड़ी 112.4 kWh बैटरी दी गई है। यह मॉडल 455 hp की पावर और 660 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

परफॉर्मेंस पर फोकस करने वाली i7 M70 xDrive में भी बड़ी बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसकी पावर बढ़कर 680 hp और अधिकतम टॉर्क 1,100 Nm तक पहुंच गया है।

मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास और EQS से होगा मुकाबला
अपडेटेड बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और i7 की कीमतों का खुलासा 11 सितंबर को लॉन्च के दौरान किया जाएगा। भारतीय बाजार में इनका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास और इलेक्ट्रिक मर्सिडीज-बेंज ईक्यूएस जैसे लग्जरी फ्लैगशिप मॉडल से होगा।

बीएमडब्ल्यू ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कारों की रेंज को बढ़ाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए आई5 लॉन्ग व्हीलबेस भी पेश की है। यह कंपनी की भारत में स्थानीय स्तर पर निर्मित दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। शुरुआत में इसे फर्स्ट एडिशन के तौर पर पेश किया जाएगा, जिसकी बिक्री केवल पहले 99 ग्राहकों तक सीमित रहेगी।

(मंजू कुमारी)
 

Continue reading on the app

27 वीं मंजिल से कूदकर Phd छात्र ने किया सुसाइड | Ghaziabad Suicide Case | Uttar Pradesh

गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी में 23 वर्षीय पीएचडी छात्र वैभव सिंह की 27वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। वैभव दिल्ली के देशबंधु कॉलेज से पीएचडी कर रहा था और पिछले करीब एक सप्ताह से अपनी बुआ के घर रह रहा था। पुलिस शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जता रही है, लेकिन मौत के कारणों की विस्तृत जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। #ghaziabad #ghaziabadnews #uttarpradesh #upnews #breakingnews #crime news #phdstudent ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, 13 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 batsman Most runs for India in Test: भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों की कहानी शानदारी है . इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं, जिनके बाद राहुल द्रविड़ 'द वॉल' का नाम आता है . तीसरे स्थान पर लिटिल मास्टर सुनील गावस्करऔर चौथे पर रन मशीन विराट कोहली मौजूद हैं . वहीं वीवीएस लक्ष्मण पांचवें स्थान पर हैं, जिन्होंने अपनी कलात्मक पारियों से इतिहास रचा . Wed, 26 Aug 2026 17:44:44 +0530

  Videos
See all

सरकारी ड्राइवरों की भर्ती की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने खाई मिट्टी | #Kerala #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T12:39:00+00:00

Chakraview | Sumit Awasthi | ‘चक्रVIEW’ में आज खास क्या? #shorts #ytshorts #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T12:43:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers