दलीप ट्रॉफी- वेस्ट जोन को हराकर नॉर्थ जोन सेमीफाइनल में:गायकवाड के रनआउट से पलटा मैच, आबिद मुश्ताक को 9 विकेट
नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन को 52 रन से हराकर दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली। बेंगलुरु में 287 रन का पीछा कर रही वेस्ट जोन की टीम चौथे दिन 234 रन पर ऑलआउट हो गई। आबिद मुश्ताक ने मैच में 9 विकेट लिए। वेस्ट जोन के कप्तान ऋतुराज गायकवाड का रनआउट मैच का टर्निंग पॉइंट रहा। नॉर्थ जोन अब 30 अगस्त से साउथ जोन के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगा। आखिरी दिन 6.3 ओवर में सिमटा वेस्ट जोन वेस्ट जोन ने चौथे दिन 7 विकेट पर 220 रन से आगे खेलना शुरू किया था। टीम को जीत के लिए 67 रन चाहिए थे, लेकिन आबिद मुश्ताक और निशांत सिंधु ने 6.3 ओवर में बाकी तीन विकेट निकाल दिए। मुश्ताक ने दूसरी पारी में 22 ओवर में 60 रन देकर 4 विकेट लिए। मैच में उनके 9/99 के प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गायकवाड और मुशीर के बीच शतकीय साझेदारी वेस्ट जोन एक समय 3 विकेट पर 195 रन बनाकर मजबूत स्थिति में था। गायकवाड और मुशीर खान के बीच 111 रन की साझेदारी हो चुकी थी और टीम को जीत के लिए 92 रन चाहिए थे। गायकवाड़ 66 रन बनाकर रनआउट हुए। इसके बाद वेस्ट जोन ने 25 रन के अंदर गायकवाड़ और मुशीर समेत चार विकेट गंवा दिए। मुशीर 96 रन बनाकर शतक से चूक गए। नॉर्थ जोन के 251 और 222 रन नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 251 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में 222 रन बनाकर वेस्ट जोन के सामने 287 रन का टारगेट रखा। वेस्ट जोन पहली पारी में 187 रन पर ऑलआउट हुआ था और दूसरी पारी में 234 रन ही बना सका। ------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… संजय बांगड़ की बेटी की क्रिकेट में वापसी:ऑस्ट्रेलिया ने विमेंस क्रिकेट में खेलने के योग्य माना; अनाया बोलीं- WBBL खेलना लक्ष्य
तिब्बत की बाढ़ से नेपाल की भोटेकोशी नदी उफान पर:त्रिशूली नदी किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट किया; बॉर्डर पोस्ट के 9 पुलिसकर्मी लापता
चीन के तिब्बत क्षेत्र से आई बाढ़ मंगलवार को नेपाल के रसुवा जिले में पहुंच गई। इसके चलते भोटेकोशी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। बाढ़ के बीच रसुवा के टिमुरे बॉर्डर आउटपोस्ट में तैनात 9 पुलिसकर्मी लापता हो गए हैं। प्रशासन ने त्रिशूली नदी किनारे रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की चेतावनी दी है। PM बालेन ने सेना तैनात करने के आदेश दिए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने रसुवा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत के लिए नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस को तैनात करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित इलाकों में दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भेजे गए हैं। शाह ने कहा कि राहत और बचाव का काम तेजी से चल रहा है। आपदा प्रबंधन एजेंसी के साथ मेडिकल टीमें, स्काउट्स और रेड क्रॉस की टीमें मिलकर काम कर रही हैं। प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ भी भेजा जा रहा है। बालेन ने नदी किनारे के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित जगह पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील प्राधिकरण के कार्यकारी प्रमुख धर्मराज उप्रेती ने कहा कि तिब्बत से बाढ़ आने की सूचना मिलते ही प्रभावित इलाकों को अलर्ट भेज दिया गया था। बाढ़ के बाद टिमुरे स्थित बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) में तैनात 9 सशस्त्र पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। हालांकि चौकी पर मौजूद 25 से 30 अन्य लोग सुरक्षित हैं। भोटेकोशी और त्रिशूली नदियां नेपाल के उत्तरी इलाकों से होकर बहती हैं। तिब्बत में भारी बारिश या अचानक आई बाढ़ का असर इन नदियों के जरिए नेपाल के कई जिलों तक पहुंच सकता है। प्रधानमंत्री ने हाई लेवल बैठक बुलाई बालेन शाह के मुताबिक प्राइवेट हेलीकॉप्टर कंपनियों से भी विमानों को स्टैंडबाय पर रखने के लिए कहा गया है। वहीं कुछ हेलीकॉप्टर पहले ही प्रभावित इलाकों में तैनात किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थिति का जायजा लेने और आगे जरूरी कदम उठाने के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक भी बुलाई गई है। --------------------------- यह भी पढ़ें…… इस्लामाबाद के सरकारी अस्पताल में आग; 15 बच्चे जिंदा जले:सिर्फ 1 को बचाया जा सका; AC कंप्रेसर फटा, फिर पूरे वार्ड में आग फैली पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में बुधवार को आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 





.jpg)