Rakhi Ad Controversy: GIVA ने हटाया कृति सेनन का विवादित राखी ऐड, बोले- ‘ठेस पहुंचाना मकसद नहीं था’
Kriti Sanon Rakhi Ad Controversy: अभिनेत्री कृति सेनन का रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) विज्ञापन विवादों में घिरने के बाद ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने इसे सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। ऐड में कृति के पहनावे और डॉग को राखी बांधने को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए गए थे। इस मामले में अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के बीच भी जुबानी जंग देखने को मिली थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर विज्ञापन को लेकर बहस तेज हो गई।
GIVA ने हटाया कृति सेनन का विवादित राखी ऐड
विवाद बढ़ने के बाद GIVA ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर बयान जारी किया। ब्रांड ने कहा कि वह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का बेहद सम्मान करता है। कंपनी ने साफ किया कि अगर उसके हालिया विज्ञापन से समाज के किसी वर्ग की भावनाएं अनजाने में आहत हुई हैं, तो ऐसा करना उसका उद्देश्य बिल्कुल नहीं था। इसी सम्मान को ध्यान में रखते हुए ब्रांड ने विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से वापस लेने का फैसला किया।
GIVA ने यह भी कहा कि वह हमेशा पूरे परिवार के साथ त्योहारों की खुशियां मनाने में विश्वास करता है और इस बार उसने इसी भावना को पालतू जानवरों तक पहुंचाने की कोशिश की थी।
कृति सेनन के राखी ऐड पर क्यों हुआ विवाद?
GIVA के इस विज्ञापन में कृति सेनन रक्षाबंधन सेलिब्रेट करती नजर आई थीं। उन्होंने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज के साथ केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी थी। विज्ञापन के एक हिस्से में वह अपने डॉग को भी राखी बांधती दिखाई दीं। विज्ञापन सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने कृति के आउटफिट पर आपत्ति जताई। कुछ लोगों ने डॉग को राखी बांधने को लेकर भी सवाल उठाए और GIVA पर हिंदू त्योहार की भावनाओं को हल्के में लेने का आरोप लगाया।
Kriti sanon wearing a bra while tying a rakhi to her brother in a new jewellery Ad by GIVA. You won't see them making fun of either Eid or Christmas. pic.twitter.com/EcSmwyhiNT
— smh (@seemhuh) August 22, 2026
Kangana Ranaut ने कृति पर साधा निशाना
विवाद के बीच अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी इस विज्ञापन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कृति सेनन के विज्ञापन की आलोचना करते हुए इसे लेकर सवाल उठाए और अभिनेत्री के पहनावे पर टिप्पणी की। कंगना की टिप्पणी के बाद विवाद और ज्यादा बढ़ गया और सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के बीच बहस तेज हो गई।
कृति के सपोर्ट में आए राहुल गांधी
विवाद में राजनीतिक प्रतिक्रिया भी देखने को मिली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कृति सेनन का समर्थन करते हुए कहा कि कोई महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, यह उसकी अपनी पसंद है। उन्होंने महिलाओं को उनकी पसंद और स्वतंत्रता के लिए ट्रोल करना बंद करने की अपील भी की।
Upcoming IPO: पैसे कर लें तैयार, 31 अगस्त से खुलेगा मधुसूदन केला के निवेश वाली कंपनी पर्पल स्टाइल का IPO, जानिए सभी डिटेल्स
Upcoming IPO: लक्जरी फैशन प्लेटफॉर्म 'परनियाज पॉप-अप शॉप' की पैरेंट कंपनी Purple Style Labs का ₹680 करोड़ का आईपीओ 31 अगस्त को खुल रहा है। मधुसूदन केला, आकाश भंसाली और मुकुल अग्रवाल जैसे दिग्गज इनवेस्टर्स के निवेश वाली इस कंपनी ने ₹546-575 का प्राइस बैंड तय किया है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol







