Responsive Scrollable Menu

4 सितंबर को Infinix Hot 70 Pro 5G होगा लॉन्च: 6,000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

इनफिनिक्स भारतीय बाजार में अपना नया Infinix Hot 70 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने ऐलान किया है कि यह नया 5G स्मार्टफोन अगले महीने भारतीय बाजार में दस्तक देगा। फोन की बिक्री भारत में Flipkart के जरिए की जाएगी। इसके अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से भी फोन की बिक्री होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के डिस्प्ले, रियर डिजाइन और कलर ऑप्शन से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा कर दी हैं। देखिए इसके खास फीचर्स और अन्य सभी डिटेल्स।  

Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में कब होगा लॉन्च? 
Flipkart पर जारी स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट के मुताबिक, Infinix Hot 70 Pro 5G को भारत में 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। भारत में यह स्मार्टफोन Flipkart पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने फोन के डिजाइन को लेकर भी कई जानकारियां साझा की हैं।

Infinix Hot 70 Pro 5G को भारत में Dive Blue, Mirage Green, Silk Glow Purple और Thermo Orange कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। सभी कलर वेरिएंट का फिनिश अलग-अलग है। Thermo Orange वेरिएंट तापमान के हिसाब से अपना रंग बदल सकता है, जबकि Mirage Green कम रोशनी में अलग विजुअल इफेक्ट दिखाता है। Silk Glow Purple में शिफ्टिंग टेक्सचर दिया गया है और Dive Blue वेरिएंट मैट फिनिश के साथ आएगा।

Infinix Hot 70 Pro 5G के फीचर्स 
Flipkart लिस्टिंग के अनुसार, Infinix Hot 70 Pro 5G में 6.76 इंच का Full-HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। कंपनी फोन के स्लिम डिजाइन को भी प्रमुख फीचर के तौर पर प्रमोट कर रही है। इसकी मोटाई महज 7.85mm बताई गई है।

फोन के रियर पैनल पर कंपनी का खास Active Matrix Cube (AMC) दिया गया है। यह एक कस्टमाइज करने योग्य LED डिस्प्ले है, जो नोटिफिकेशन और अलग-अलग विजुअल इफेक्ट दिखाने में सक्षम होगा। यह फीचर फोन के रियर डिजाइन को दूसरे स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है।

ये भी पढ़े-ः Poco F9 Series की लॉन्च डेट कन्फर्म: 1 सितंबर को आएंगे F9 Pro और F9 Ultra, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Dimensity 7100 चिपसेट मिलने की उम्मीद
Infinix Hot 70 Pro 5G का ग्लोबल वेरिएंट पहले से ही चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध है। अगर भारतीय मॉडल में ग्लोबल वेरिएंट वाले ही स्पेसिफिकेशंस रखे जाते हैं, तो फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी भारतीय मॉडल के सभी हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए भारत में लॉन्च होने वाले वेरिएंट में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

50MP कैमरा और IP68 रेटिंग
कैमरा सेटअप की बात करें तो ग्लोबल मॉडल में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन को IP68 रेटिंग के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है, जिससे फोन को धूल और पानी से सुरक्षा मिलेगी।

6,000mAh तक की बैटरी और 45W चार्जिंग
बैटरी के मामले में भी Infinix Hot 70 Pro 5G दमदार हो सकता है। ग्लोबल मार्केट में फोन को अलग-अलग बाजारों के अनुसार 5,600mAh या 6,000mAh बैटरी के साथ उपलब्ध कराया गया है। दोनों वेरिएंट में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। हालांकि, भारतीय मॉडल में कौन-सी बैटरी क्षमता दी जाएगी, इसकी जानकारी लॉन्च के करीब सामने आ सकती है।

कंपनी लॉन्च से पहले फोन से जुड़ी और भी जानकारी जारी करेगी। Infinix की ओर से 26 अगस्त को एक और फीचर की घोषणा किए जाने की उम्मीद है। ऐसे में भारत में लॉन्च से पहले Hot 70 Pro 5G के बाकी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की तस्वीर और साफ हो सकती है।

Continue reading on the app

धर्म बदलो, सारे दुख खत्म होंगे... पालघर में धर्मांतरण कराने पहुंचीं 22 महिलाओं पर FIR, हैदराबाद से जुड़े तार?

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाकडपाड़ा गांव में धर्म परिवर्तन का कथित दबाव बनाने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में पुलिस ने 22 महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है. मोखाडा पुलिस स्टेशन में यह कार्रवाई 18 वर्षीय एक स्थानीय छात्र की शिकायत के आधार पर की गई है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup 2026 में टीम इंडिया के शेड्यूल समेत 5 बड़ी बातें, जानिए कब और कहां देख सकते हैं Live?

पिछला एशिया कप 2 साल पहले 2024 में खेला गया था, जिसमें फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराकर पहली बार खिताब जीता था. इस बार टीम इंडिया वो हिसाब बराबर करने के इरादे से उतरेगी. Fri, 28 Aug 2026 00:02:51 +0530

  Videos
See all

Nepal Natural Disaster: अचानक आए सैलाब में बहे सैकड़ों लोग, कई विदेशी नागरिक शामिल | Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T20:30:14+00:00

Who is winning the US-Canada trade war? | BBC Americast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T20:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers