Responsive Scrollable Menu

जगजीत सिंह के फैन हैं अमिताभ बच्चन, 'कौन बनेगा करोड़पति' पर बताया 'गजल सम्राट' का कौन सा गाना आज भी है पसंदीदा

अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर अपनी जिंदगी को लेकर दिलचस्प खुलासे करते रहते हैं. बिग बी ने केबीसी के मंच पर बताया कि वो गजल सम्राट जगजीत सिंह के फैन हैं. हॉट सीट पर विराजमान कंटेस्टेंट से बात करते हुए बिग बी कहते हैं कि वो आज भी जगजीत सिंह के गाने सुनते हैं.

Continue reading on the app

झारखंड में फंदे से लटका मिला BJP विधायक का कुक:परिजन ने MLA, उनकी पत्नी समेत 9 पर दर्ज कराया केस; बोले- हत्या कर के लटकाया

दुमका में जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के कुक की पंखे से झूलती लाश मिली। मृतक का नाम सोनू राउत है। परिवार ने इस मामले में केस दर्ज कराया है। इसमें बीजेपी विधायक समेत 9 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। परिवार का आरोप है कि सोनू सुसाइड नहीं कर सकता। उसकी हत्या कर के आत्महत्या बताने की कोशिश की गई है। सोनू की बॉडी हंसडीहा थाना क्षेत्र के नौनीहाट स्थित डाक बंगला परिसर में मिली है। SP का कहना है कि केवल घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर सोनू की मौत को हत्या या आत्महत्या नहीं माना जा सकता। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अनुसंधान के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह तक पहुंचेगी। हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाया मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि सोनू ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। आवेदन में विधायक के परिवार और निजी स्टाफ से जुड़े लोगों पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। विधायक की पत्नी, बेटे और साले पर भी केस नामजद आरोपियों में विधायक देवेंद्र कुंवर, उनकी पत्नी, बेटे रवि कुमार, बेटे की पत्नी, विधायक के साला मिथिलेश कुमार सिंह, सरहज, सरहज के बेटे, निजी चालक और निजी स्टाफ से जुड़े लोग शामिल हैं। हालांकि प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। पुष्टि होना अभी बाकी है। घटना के बाद SP पीतांबर सिंह खेरवार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से पूरी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। 2 महीने से विधायक के यहां बना रहा था खाना सोनू राउत देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के दोयम तेलियाडीह गांव निवासी अनिल राउत का बेटा था। वह करीब 2 महीने से नौनीहाट स्थित विधायक के यहां खाना बनाने का काम कर रहा था। मनसा पूजा के दौरान वह अपने गांव गया था। शनिवार को वापस नौनीहाट लौटा था। बताया गया कि सोमवार की सुबह सोनू ने नाश्ता बनाया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। दोपहर में खाना बनाने के लिए उसकी तलाश की गई तो कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदमे में पिता ने खाया जहर सोनू की मौत के बाद उसके पिता अनिल राउत ने जहर खा लिया। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया गया कि दोपहर दो बजे के बाद परिजन अस्पताल में बिना कुछ बताए उन्हें बेहतर इलाज के लिए कहीं ओर ले गए। अस्पताल से बिना सूचना मरीज को बाहर ले जाने के कारण वार्ड इंचार्ज ने उन्हें लामा (लिव्ड अगेंस्ट मेडिकल एडवाइस) घोषित कर दिया। संथाल से अकेले बीजेपी विधायक हैं देवेंद्र जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर संताल परगना की 18 विधानसभा सीटों में भाजपा के एकमात्र विजेता विधायक हैं। वे तीसरी बार निर्वाचित हुए हैं। हालिया विधानसभा चुनाव में संताल परगना की 18 सीटों में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज करने वाले वे एकमात्र विधायक रहे थे। विधायक समेत नामजद अन्य लोगों पर लगे आरोपों की सत्यता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Continue reading on the app

  Sports

स्टार्क ने बुमराह से छीना सिंहासन, आईसीसी रैंकिंग में बने नंबर 1 बॉलर, मानव सुथार की लंबी छलांग, बैटिंग में ब्रूक का बोलबाला

icc rankings starc no1: मिचेल स्टार्क ने मैट हेनरी और जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है. अब वह बुमराह से 10 रेटिंग अंक आगे हैं. इससे पहले स्टार्क की टेस्ट रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ स्थिति नंबर-2 थी, जो उन्होंने पिछले साल बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद हासिल की थी. वहीं, जसप्रीत बुमराह का नंबर-1 पर हालिया कार्यकाल सिर्फ दो महीने तक चला. हालांकि, भारतीय तेज गेंदबाज का टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 रहने का कुल समय 697 दिन है किसी भारतीय गेंदबाज के लिए यह सबसे ज्यादा और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 14वां सबसे लंबा समय है. Wed, 26 Aug 2026 14:37:35 +0530

  Videos
See all

फिल्मों जैसा बाढ़ का खौफनाक मंजर नेपाल में..चोरों ओर तबाही #nepalflood #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T09:34:00+00:00

Commonwealth Games 2026: पंचकूला में पदक विजेताओं को CM Nayab Saini ने बांटे नकद पुरस्कार #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T09:31:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers