Responsive Scrollable Menu

दलीप ट्रॉफी: नॉर्थ जोन सेमीफाइनल में पहुंचा:वेस्ट जोन को 52 रन से हराया; आबिद मुश्ताक ने 9 विकेट लिए

बेंगलुरु में नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन को 52 रन से हराकर दिलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली। 287 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही वेस्ट जोन की टीम चौथे दिन 234 रन पर ऑलआउट हो गई। आबिद मुश्ताक ने मैच में 9 विकेट लिए, जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का रनआउट मैच का टर्निंग पॉइंट रहा। नॉर्थ जोन अब 30 अगस्त से साउथ जोन के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगा। आखिरी दिन 6.3 ओवर में सिमटा वेस्ट जोन वेस्ट जोन ने चौथे दिन 7 विकेट पर 220 रन से आगे खेलना शुरू किया था। उसे जीत के लिए 67 रन चाहिए थे, लेकिन आबिद मुश्ताक और निशांत सिंधु ने 6.3 ओवर में बाकी तीन विकेट निकाल दिए। मुश्ताक ने 22 ओवर में 60 रन देकर 4 विकेट लिए। मैच में उनके 9/99 के प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गायकवाड़ के रनआउट से बदला मैच वेस्ट जोन एक समय 3 विकेट पर 195 रन बनाकर मजबूत स्थिति में था। गायकवाड़ और मुशीर खान के बीच 111 रन की साझेदारी हो चुकी थी और टीम को जीत के लिए 92 रन चाहिए थे। गायकवाड़ 66 रन बनाकर रनआउट हुए। इसके बाद वेस्ट जोन ने 25 रन के अंदर गायकवाड़ और मुशीर समेत चार विकेट गंवा दिए। मुशीर 96 रन बनाकर शतक से चूक गए। नॉर्थ जोन के 251 और 222 रन नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 251 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में 222 रन बनाकर वेस्ट जोन के सामने 287 रन का लक्ष्य रखा। वेस्ट जोन पहली पारी में 187 रन पर ऑलआउट हुआ था और दूसरी पारी में 234 रन ही बना सका। सेमीफाइनल में साउथ जोन से मुकाबला नॉर्थ जोन का सेमीफाइनल 30 अगस्त से साउथ जोन के खिलाफ होगा। दूसरे सेमीफाइनल में ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन आमने-सामने होंगे।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे तेज 600 विकेट लेने वाले दुनिया के 5 गेंदबाज, किसी को 13 तो किसी को लगे 17 साल

5 bowlers Fastest to 600 wickets in Test: टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट का आंकड़ा छूना किसी भी गेंदबाज के लिए पहाड़ पर चढ़ने जैसा है. टेस्ट इतिहास में मुथैया मुरलीधरन से लेकर स्टुअर्ट ब्रॉड तक कुछ ऐसे दिग्गज गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी और लंबी फिटनेस के दम पर यह महारिकॉर्ड अपने नाम किया. मुरलीधरन ने सबसे कम मैचों में यह मुकाम हासिल किया. किसी को 13 तो किसी को 17 साल का लंबा सफर तय करना पड़ा. Wed, 26 Aug 2026 18:33:40 +0530

  Videos
See all

Chakraview I Sumit Awasthi: ममदानी को भागवत के कार्यक्रम से क्यों आपत्ति? #chakraview #sumitawasthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T13:40:17+00:00

Garjana : AAP प्रवक्ता ने एंकर को क्या चुनौती दी ? #upnews #aamaadmiparty #ytshorts #cmyogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T13:42:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers