Responsive Scrollable Menu

Delhi Lakshmi Yojana : हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, क्या महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹2,500?

दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना, जो पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 देने का वादा करती है, अब एक बड़ी कानूनी चुनौती का सामना कर रही है. योजना की एक शर्त, जिसके तहत स्थानीय सांसद या विधायक की मंजूरी आवश्यक है, को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है. कोर्ट ने सरकार से इस शर्त की आवश्यकता पर जवाब मांगा है,

The post Delhi Lakshmi Yojana : हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, क्या महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹2,500? appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Mother Teresa का 26 अगस्त को हुआ था जन्म, जानिए इस तारीख का पूरा इतिहास

बीसवीं सदी में जन्म लेने वाले लोगों को सदा इस बात का गुरूर रहेगा कि उन्होंने उस दौर में सांस ली है, जिसमें मदर टेरेसा जैसी महान विभूति इस दुनिया में थीं। 26 अगस्त, 1910 की तारीख इतिहास में भारत रत्न मदर टेरेसा के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। बर्मिंघम में 26 अगस्त 2023 को भारत की दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम ने आईबीएसए विश्व खेलों के फाइनल में आस्ट्रेलिया पर नौ विकेट की जीत से स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने आस्ट्रेलिया को निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 114 रन के स्कोर पर समेट दिया और फिर संशोधित लक्ष्य 3.3 ओवर में 42 रन बनाकर हासिल कर लिया। दृष्टिबाधितों के लिए क्रिकेट ने 2023 में ही अंतरराष्ट्रीय दृष्टिबाधित खेल महासंघ (आईबीएसए) विश्व खेलों में पदार्पण किया। विश्व खेलों में यह पहला फाइनल था और भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में आस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हरा दिया। 

फिल्म शोले में इमाम साहब का किरदार भला कौन भूल सकता है। फिल्म का डायलॉग इतना सन्नाटा क्यों है भाई? आज भी मशहूर है। इस एक डायलॉग ने एक्टर ए के हंगल को लोकप्रिय बना दिया था। करीब 225 फिल्मों में काम करने वाले हंगल का 26 अगस्त, 2012 को 98 साल की उम्र में निधन हो गया। 26 अगस्त 2024 को पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग हमलों में हथियारबंद हमलावरों ने कम से कम 37 लोगों की हत्या कर दी। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली। उग्रवादी समूहों ने अपनी हिंसा को ‘ऑपरेशन हेरूफ’ नाम दिया और एक साथ प्रांत के विभिन्न जिलों में सिलसिलेवार हमले शुरू कर दिए। बलूचिस्तान, पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है लेकिन अन्य प्रांतों से अधिक संसाधन होने के बावजूद यह सबसे कम विकसित है।

देश-दुनिया के इतिहास में 26 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1303 : अलाउद्दीन ख़िलजी ने चित्तौड़गढ़ पर क़ब्ज़ा किया। 1541 : तुर्की के सुल्तान सुलेमान ने बुडा और हंगरी को अपने कब्जे में लिया। 1910 : भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा का जन्म। यूगोस्लाविया में जन्मी मदर टेरेसा ने भारत को अपनी कर्मभूमि बनाया था। 1914 : बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर पिस्तौल और 46 हजार गोलियां लूटी। 1982 : नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया। 1988 : म्यांमा की अहिंसावादी नेता आंग सान सू ची मोर्चा लेकर रंगून पहुंचीं। 1993 : रूस के अल्दान हवाईअड्डे के पास सखा एविया फ्लाइट 301 अत्यधिक भार होने के कारण लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और इसमें सवार सभी 24 लोगों की जान चली गई थी। 2004 : इराक के कूफा शहर की मुख्य मस्जिद पर हुए मोर्टार हमले में लगभग 27 लोग मारे गए थे और 60 से अधिक घायल हुए। 2012 : हिंदी फिल्मों के वयोवृद्ध अभिनेता ए के हंगल का 98 साल की उम्र में निधन। 2019 : फ्रांस के पूर्वोत्तर में सुअरों को बूचड़खाना ले जा रही लॉरी पलटने से 180 से ज्यादा सुअरों की मौत। 2020 : नाइजीरिया के ग्वोज़ा में एक वृद्धाश्रम में बोको हराम के हमले में 75 बुजुर्गों की मौत। 2021 : काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर दो आत्मघाती धमाके हुए जिनमें 13 अमेरिकी सैन्यकर्मी और 169 से अधिक अफगान नागरिक मारे गए। 2023 : भारत की दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम ने बर्मिंघम में आईबीएसए विश्व खेलों के फाइनल में आस्ट्रेलिया पर नौ विकेट की जीत से स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। 2024 : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बंदूकधारियों के दो अलग-अलग हमलों में 37 लोगों की मौत।

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup 2026 में टीम इंडिया के शेड्यूल समेत 5 बड़ी बातें, जानिए कब और कहां देख सकते हैं Live?

पिछला एशिया कप 2 साल पहले 2024 में खेला गया था, जिसमें फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराकर पहली बार खिताब जीता था. इस बार टीम इंडिया वो हिसाब बराबर करने के इरादे से उतरेगी. Fri, 28 Aug 2026 00:02:51 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Tragedy | नेपाल में जलप्रलय का असली कारण क्या? CBRI वैज्ञानिकों से समझिए पूरी कहानी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T21:40:34+00:00

Sadhguru VIral Video: नेपाल त्रासदी पर छलके सद्गुरु के आंसू | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T21:30:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers