इस्लामाबाद के अस्पताल में आग, 15 नवजातों की मौत; AC कंप्रेसर फटने से हादसे की आशंका
इस्लामाबाद के एक बड़े अस्पताल में दर्दनाक हादसा हुआ है. PIMS अस्पताल की नवजात बच्चों की यूनिट में आग लग गई. हादसे में कम से कम 15 नवजातों की मौत हो गई.
The post इस्लामाबाद के अस्पताल में आग, 15 नवजातों की मौत; AC कंप्रेसर फटने से हादसे की आशंका appeared first on Prabhat Khabar.
मांजरेकर बोले- सूर्यवंशी-जायसवाल पर कार्रवाई करें:उन्हें छोड़ना यानी दूसरी बार बुरे बर्ताव के लिए तैयार करना; ICC-BCCI से अपील
भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के हालिया मैदान पर विवादों के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने BCCI और ICC को टैग कर खिलाड़ियों के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। मांजरेकर ने एक्स पर लिखा ,'प्रिय ICC और BCCI, पहले वैभव और अब जायसवाल. अगर आप उन्हें इस तरह के व्यवहार के लिए बार-बार छोड़ते रहेंगे, तो आप उन्हें दोबारा ऐसा बरताव दोहराने के लिए ही तैयार कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि ऐसा व्यवहार क्रिकेट और खिलाड़ियों के अपने भविष्य के लिए भी अच्छा नहीं है। यशस्वी का दूसरे टेस्ट में फर्नांडो से विवाद यशस्वी हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में असिथा फर्नांडो से उलझ गए थे। आउट होने के बाद दोनों के बीच बहस हुई और एक समय यशस्वी का हेलमेट फर्नांडो के माथे से टकराया। इस मामले में ICC ने दोनों खिलाड़ियों पर 25% मैच फीस का जुर्माना और एक-एक डिमेरिट अंक लगाया। यशस्वी ने बाद में अपने व्यवहार का बचाव करते हुए कहा था कि बिना यह जाने फैसला नहीं करना चाहिए कि फर्नांडो ने उनसे क्या कहा था। वैभव का श्रीलंका-A के खिलाड़ी से हुआ था विवाद वैभव सूर्यवंशी का भी हाल में श्रीलंका-A के खिलाफ मुकाबले के बाद विवाद हुआ था। मैच के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी विषेन हलांबागे और वैभव के बीच बहस बढ़ गई थी और वैभव ने उन्हें धक्का दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंकाई खिलाड़ी ने पूरी सीरीज के दौरान वैभव को उकसाया था, लेकिन मांजरेकर ने तब भी शारीरिक टकराव को गलत बताया था। मांजरेकर ने उस समय कहा था कि अगर वे इंडिया-A के कोच या मैनेजर होते तो अफगानिस्तान-A के खिलाफ अगले मैच में वैभव को बाहर रखते, ताकि उन्हें यह समझाया जा सके कि मैदान पर शारीरिक होना स्वीकार्य नहीं है। वैभव का पाकिस्तानी खिलाड़ी से भी हुआ था विवाद वैभव सूर्यवंशी का अंडर-19 स्तर पर पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान भी विवाद हुआ था। आउट होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी अली रजा के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई थी। इसके बाद वैभव ने जूते की ओर इशारा किया था, जिसे सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक इशारा बताया गया। ------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… संजय बांगड़ की बेटी की क्रिकेट में वापसी:ऑस्ट्रेलिया ने विमेंस क्रिकेट में खेलने के योग्य माना; अनाया बोलीं- WBBL खेलना लक्ष्य पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और बैटिंग कोच संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ के क्रिकेट में वापसी का रास्ता खुल गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें अपनी पॉलिसी के तहत मार्च 2027 से एलीट विमेंस क्रिकेट खेलने के लिए योग्य माना है। पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

