Responsive Scrollable Menu

Maharashtra के Nanded में मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी परभणी से गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली पांच साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार को सोनखेड़ थाना क्षेत्र में हुई और 30 साल के आरोपी को मंगलवार को पास के परभणी जिले से पकड़ा गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि लड़की घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी उसे चॉकलेट का लालच देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब आधे घंटे बाद लड़की रोते हुए घर लौटी, जिसके बाद इस अपराध का पता चला। उन्होंने बताया कि नांदेड़ पुलिस ने आरोपी को खोजने के लिए कई टीम बनाईं।

पुलिस की तलाश के दौरान आरोपी मंगलवार को परभणी की पालम तहसील में एक श्मशान घाट के पास झाड़ियों में छिपा मिला। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Continue reading on the app

Islamabad Hospital Fire | पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा! इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। अस्पताल के मैटरनिटी एंड चाइल्ड हेल्थ (MCH) वार्ड की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात शिशु देखभाल इकाई (Nursery) में भीषण आग लगने से कम से कम 15 नवजात बच्चों की झुलसने और दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स और स्थानीय मीडिया के अनुसार, आग लगने की मुख्य वजह एयर कंडीशनिंग (AC) सिस्टम में आई अचानक खराबी और उसके कंप्रेसर का जोरदार धमाके के साथ फटना माना जा रहा है।

जियो टीवी ने बताया कि पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल में यह आग रिपोर्ट आने से करीब दो घंटे पहले लगी थी। ब्रॉडकास्टर ने आगे कहा कि "कूलिंग ऑपरेशन" चल रहा था। जियो टीवी के मुताबिक, आग लगने के समय अस्पताल के गायनेकोलॉजी वार्ड में 16 नवजात बच्चे थे। उनमें से एक को बचा लिया गया।

इसे भी पढ़ें: Meerut Police ने हनुमान मंदिर से दानपेटिका चुराने वाले आरोपी को दबोचा, 2890 रुपये बरामद

 

PIMS अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय नर्सरी में 16 नवजात बच्चे थे, जिनमें से केवल एक को बचाया जा सका। रेस्क्यू सूत्रों ने जियो न्यूज़ को बताया कि संघीय राजधानी में स्थित अस्पताल की नर्सरी के अंदर एयर-कंडीशनर का कंप्रेसर फटने के बाद आग लगी।

रेस्क्यू अधिकारियों ने बताया कि आग बुझा दी गई है और टीमें घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन चला रही हैं। ज़िला प्रशासन के अनुसार, MCH वार्ड की तीसरी मंज़िल पर लगी आग में 14 बच्चे पूरी तरह जल गए।

ज़िला प्रशासन ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुँच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन में फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाँ और चार एम्बुलेंस शामिल हुईं।

इसे भी पढ़ें: Gurugram Waterlogging | गुरुग्राम में जलभराव पर सियासत गर्म! सांसद राव इंद्रजीत ने कांग्रेस के 'पुराने विकास' पर फोड़ा फोड़ा, विपक्ष ने पूछा- ₹1,400 करोड़ कहाँ गए?

 

उच्च स्तरीय जांच के आदेश

इस भयावह त्रासदी के बाद अस्पताल प्रशासन और स्थानीय सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला प्रशासन ने घटना की गहराई से जांच के लिए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है।

यह समिति इस बात की जांच करेगी कि क्या अस्पताल की नर्सरी में अग्निशमन उपकरण चालू स्थिति में थे, नियमित मेंटेनेंस हुआ था या नहीं, और AC कंप्रेसर फटने के पीछे क्या लापरवाही जिम्मेदार थी। मासूमों की इस अकस्मात मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

रफ्तार के सौदागर सिराज की 'धीमी चाल', किसके इशारे पर बदला पेसर ने अपना अंदाज, क्या बुझ गई मियां भाई की आग?

speed of siraj concern: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में  'मियां भाई' की रफ्तार गायब थी. स्पीड गन पर लगातार 129 किमी/घंटा की रफ्तार देखकर फैंस सोशल मीडिया पर पूछने लगे कि क्या सिराज की वो पुरानी आग बुझ गई है? लेकिन रुकिए, इस सुस्ती के पीछे कोई कमजोरी नहीं, बल्कि टीम इंडिया की एक सोची-समझी 'सीक्रेट मास्टरप्लान' है. Wed, 26 Aug 2026 19:23:50 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Latest Update: Tibet से आए Flash Flood से नेपाल तबाह | Flood 2026 | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T14:44:15+00:00

Bihar News: गंगा में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मजदूरों की तलाश जारी | Boat Accident | Navgachia #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T14:42:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers