सुल्तानपुर की विरासत घंटाघर को 34 लाख से किया जाएगा जिंदा, बदलेगी सूरत, लगाई जाएगी फसाद लाइट
सुल्तानपुर के ऐतिहासिक घंटाघर का 34 लाख रुपये से होगा जीर्णोद्धार. घंटाघर में लगी पुरानी घड़ियों को हटाकर उनकी जगह चार नई डिजिटल घड़ियां लगाई जाएंगी. इसके साथ ही भवन की आवश्यक मरम्मत और जीर्णोद्धार का काम भी कराया जाएगा. आधुनिक सुविधाओं के साथ घंटाघर को आकर्षक स्वरूप देने की योजना है. गुरुवार को लखनऊ से आए अभियंता, तकनीकी विशेषज्ञ और विद्युतकर्मियों के दल ने घंटाघर का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया.
कैंसर के एक लाख के इंजेक्शन में केवल पानी और बैक्टीरिया; बीकानेर से दिल्ली तक ब्लैक मार्केट का खेल
Bikaner Cancer Injection: बीकानेर के सरकारी कैंसर अस्पताल से कथित तौर पर गायब किए गए करीब एक लाख रुपए कीमत के कैंसर इंजेक्शन की जांच में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है. दिल्ली में पकड़े गए सैंपल की जर्मनी की लैब में जांच कराई गई. रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें कैंसर से लड़ने वाला मूल एक्टिव इंग्रीडिएंट नहीं मिला, जबकि पानी और बैक्टीरिया पाए गए. आरोप है कि खाली वायल में पानी और बैक्टीरिया भरकर नकली दवा तैयार की जाती थी. मामले ने सरकारी दवा सप्लाई और मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18






