Sensex में 285 अंकों की बढ़त, Nifty उछाल के साथ 24,356 के पार खुला
वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। विदेशी पूंजी के प्रवाह से भी घरेलू बाजारों को बल मिला। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 285 अंक चढ़कर 77,944.02 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 23.25 अंक की बढ़त के साथ 24,356.10 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इटर्नल, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। वहीं इन्फोसिस, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 2.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.22 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,593.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
सेंसेक्स मंगलवार को 286.98 अंक और निफ्टी 115.50 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
Meerut Police ने हनुमान मंदिर से दानपेटिका चुराने वाले आरोपी को दबोचा, 2890 रुपये बरामद
मेरठ के मुण्डाली थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर से दानपेटिका चोरी किए जाने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी की गई खाली दानपेटिका और 2,890 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहजाद (19) के रूप में हुई है, जो मुण्डाली थाना क्षेत्र के जिसौरी गांव का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई की रात शहजाद ने अपने एक साथी के साथ मिलकर मुण्डाली गांव स्थित हनुमान मंदिर से दानपेटिका चोरी की थी। दोनों ने दानपेटिका में रखी रकम आपस में बांट ली और खाली दानपेटिका को खेतों में फेंक दिया था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान आरोपी शहजाद को मंगलवार को जिसौरी मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की गई दानपेटिका तथा 2,890 रुपये बरामद किए गए। मुण्डाली पुलिस ने बताया कि इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल दूसरे आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








