Responsive Scrollable Menu

ग्रैंड चेस टूर फाइनल: कारुआना ने प्रज्ञानानंदा को हराया:पहले क्लासिकल गेम के बाद 6-0 की बढ़त; दूसरा आज

सेंट लुइस में खेले जा रहे 2026 ग्रैंड चेस टूर फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में अमेरिका के ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुआना ने भारत के आर. प्रज्ञानानंदा को पहले क्लासिकल गेम में हरा दिया। इस जीत से कारुआना ने मैच में 6-0 की बढ़त बना ली। मुकाबले में प्रज्ञानानंदा लंबे समय तक बराबरी पर थे, लेकिन 28वीं चाल में हुई गलती के बाद कारुआना ने गेम अपने नाम कर लिया। वहीं तीसरे स्थान के मुकाबले में विंसेंट कीमर और वेस्ली सो का पहला क्लासिकल गेम ड्रॉ रहा और दोनों का स्कोर 3-3 है। 28वीं चाल की गलती से हारे प्रज्ञानानंदा कारुआना और प्रज्ञानानंदा के बीच मुकाबला काफी देर तक बराबरी का रहा। कारुआना के मुताबिक उन्हें भी स्थिति में कोई खास बढ़त नहीं दिख रही थी और 26वीं चाल में वे स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इसके तीन चाल बाद प्रज्ञानानंदा ने गलत खेल दिया। इस गलती से कारुआना को निर्णायक बढ़त मिल गई और उन्होंने गेम जीत लिया। 8 साल बाद क्लासिकल गेम जीते कारुआना कारुआना ने कहा कि ग्रैंड चेस टूर फाइनल्स में 2018 के बाद यह उनकी पहली क्लासिकल जीत है। 6 अंकों की बढ़त मिलने के बाद उन्होंने कहा कि अगले क्लासिकल गेम में काले मोहरों से खेलते हुए अगर वह मुकाबला संभाल लेते हैं तो उनकी स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी। कीमर और सो के बीच ड्रॉ तीसरे स्थान के मुकाबले में विंसेंट कीमर और वेस्ली सो के बीच पहला क्लासिकल गेम ड्रॉ रहा। दोनों ने जटिल स्थिति में शानदार खेल दिखाया और आखिर में रूक एंडगेम में बाजी बराबरी पर खत्म हुई। कीमर ने मुकाबले से पहले प्रज्ञानानंदा के खिलाफ मिली हार के बाद कहा कि नया मैच शुरू होने से उन्हें फिर से ध्यान लगाने में मदद मिली। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि लंबे टूर्नामेंट के कारण खिलाड़ियों पर थकान का असर पड़ रहा है। बुधवार को दूसरा क्लासिकल गेम कारुआना-प्रज्ञानानंदा और कीमर-सो के बीच दूसरा क्लासिकल गेम 26 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे खेला जाएगा। बराबरी की स्थिति रहने पर बोनस टाई-ब्रेकर भी हो सकता है। गुरुवार को रैपिड और ब्लिट्ज मुकाबले खेले जाएंगे। 2026 ग्रैंड चेस टूर फाइनल्स 22 से 27 अगस्त तक सेंट लुइस में हो रहा है। टूर्नामेंट में कुल 4.5 लाख डॉलर की इनामी राशि है और विजेता को 2 लाख डॉलर मिलेंगे। ---------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… संजय बांगड़ की बेटी की क्रिकेट में वापसी:ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने विमेंस क्रिकेट में खेलने के योग्य माना; अनाया बोलीं-WBBL खेलने का लक्ष्य पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और बैटिंग कोच संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ के क्रिकेट में वापसी का रास्ता ऑस्ट्रेलिया में खुल गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें अपनी पॉलिसी के तहत मार्च 2027 से एलीट विमेंस क्रिकेट खेलने के लिए योग्य माना है। पूरी खबर

Continue reading on the app

AI खुद बनाएगा मीटिंग के Notes, भारत में आए Plaud के ये दो नए डिवाइस, गले में पहनकर भी कर सकेंगे रिकॉर्डिंग

AI नोट-टेकिंग डिवाइस बनाने वाली कंपनी Plaud ने भारत में Note Pro और NotePin S लॉन्च किए हैं. दोनों डिवाइस बातचीत और मीटिंग रिकॉर्ड करने के साथ AI की मदद से ट्रांसक्रिप्शन और सारांश तैयार करते हैं. 112 से ज्यादा भाषाओं के सपोर्ट के साथ जानिए Plaud Note Pro और NotePin S की कीमत, फीचर्स और उपलब्धता की पूरी जानकारी.

Continue reading on the app

  Sports

फाफ डु प्लेसी ने रहाणे की टीम पर नहीं किया रहम, ETPL के पहले ही मैच में जबरदस्त धमाका कर खेल किया खत्म

European T20 Premier League: फाफ डु प्लेसी की टीम ने ETPL का पहला मुकाबला जीत लिया है. कप्तान डु प्लेसी ने खुद पहले मैच में बड़ा धमाका कर टीम को जिताया. Thu, 27 Aug 2026 06:24:18 +0530

  Videos
See all

Viral Video | ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में उड़ी फरिया | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T02:10:02+00:00

Nepal Flash Flood News: नेपाल में भीषण बाढ़ से बड़ी तबाही, 750 से ज्यादा लोग लापता | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T02:09:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers