Responsive Scrollable Menu

अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर दुनिया भर में लगी रोक, H-1B विवाद के बीच ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी वीजा के अपॉइंटमेंट पर रोक लगा दी है. अगर आप भी अमेरिका जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इस खबर से झटका लग सकता है. दरअसल, इमिग्रेशन पर ट्रंप प्रशासन की सख्ती के बीच अमेरिका ने दुनिया भर में सभी वीजा आवेदनों और अपॉइंटमेंट पर रोक लगा दी है. यह रोक ट्रंप प्रशासन की ओर से पाबंदियां और सख्त करने के कदम के तहत लगाई गई है.

Continue reading on the app

‘भारत कोई धर्मशाला नहीं, यहां सिर्फ नागरिकों को रहने का अधिकार’, घुसपैठ के खिलाफ अमित शाह का कड़ा संदेश

ये देश कोई धर्मशाला नहीं है, यहां सिर्फ नागरिकों को रहने का अधिकार है…ये कहना है केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का. उन्होंने कहा कि घुसपैठिए भारत की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और डेमोग्राफी के लिए एक बड़ा खतरा हैं. बता दें, खुफिया ब्यूरो यानी आईबी ने आयोजित नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटेजी कांन्फ्रेंस आयोजित किया था. एक दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कान्फ्रेंस की क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल हुए थे. इस दौरान, उन्होंने कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और घुसपैठ के खिलाफ कड़ा संदेश दिया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय एजेंसियों के चीफ और विभिन्न राज्यों के पुलिस चीफ भी शामिल हुए थे. 

कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि यह देश कोई धर्मशाला नहीं है. यहां सिर्फ देश के नागरिकों को ही रहने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि पिछले 8 महीने में जमीन साझा करने वाले सभी राज्यों के दौरों के बाद राज्यों के साथ सीमा सुरक्षा के लिए एक 4 सूत्रीय दृष्टिकोण साझा किया गया. सरकार का उद्देश्य कम वक्त में देश को घुसपैठ मुक्त बनाना है. 

सुरक्षा नीति और आंतरिक सुरक्षा

गृहमंत्री शाह ने कहा कि भारत की वर्तमान सुरक्षा नीति वैश्विक अस्थिरता, ऊर्जा और संसाधनों की असुरक्षा, आपूर्ति श्रृंख्ला में बाधाओं, कट्टरता और साइबर दुष्प्रचार के परिवेश को ध्यान में रखकर तैयार की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि एक मजबूत आंतरिक सुरक्षा तंत्र विकसित भारत की पहली शर्त है. भारत को हर क्षेत्र में अगर अग्रणी बनना है तो वह अपनी आंतरिक सुरक्षा को लेकर और अधिक मजबूत बनेगा.

पुरानी सरकारों पर निशाना और भविष्य की रणनीति

शाह ने इस मौके पर पूर्व सरकारों पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि अगर पिछली सरकारों ने पूर्वोत्तर में नशीले पदार्थ, उग्रवाद और नक्सलवाद की समस्याओं को समय रहते सुलझा दिया होता तो देश को दशकों तक इसके परिणाम नहीं भुगतने पड़ते. उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस बलों, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, केंद्रीय एजेंसियों और सामूहिक प्रयासों से देश के इन तीनों अंदरूनी सुरक्षा हॉटस्पॉट की चुनौतियों को खत्म कर दिया गया है. 

ड्रग्स मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश

शाह ने अधिकारियों को अगले 15 से 20 वर्षों के रुझानों का अध्ययन करने की निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि भविष्य की संभावित समस्याओं की पहचान अभी से उनसे निपटने की रणनीति तैयार करनी चाहिए. साथ ही उन्होंने राज्यों की पुलिस को 'नारकोटिक्स कंट्रोल विजन डॉक्यूमेंट 2026-2029' को जमीन पर उतारने और ड्रग्स-मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए '3D' की नीति अपनाने का निर्देश दिया. 3D का अर्थ है- Detect, Disrupt and Destroy - पहचानो, बाधित करो और नष्ट करो.

 

Continue reading on the app

  Sports

Great Khali Birthday: कितने नंबर का जूता पहनते हैं खली? जानिए उनकी बॉडी से जुड़ी हैरतअंगेज बातें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में दलीप सिंह राणा के रूप में जन्मा ये शख्स अपने लंबे कद और वजन के कारण अलग ही पहचाना जाता था और इसके दम पर ही उन्होंने दुनियाभर में अपनी और भारत की एक खास पहचान बनाई. Thu, 27 Aug 2026 00:35:55 +0530

  Videos
See all

The six skills employers actually want | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T21:45:39+00:00

UP News: घर के बंटवारे से नाराज युवक परिवार संग पानी की टंकी पर चढ़ा, मचा हड़कंप! Jalaun News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T22:00:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers