Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज भी हो सकता है वर्क फ्रॉम होम, IMD का 19 राज्यों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: देश के विभिन्न हिस्सों में एक बार फिर से मानसून लौट आया है. इसी के मद्देनजर मौसम विभाग ने देश के 19 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. प्रभावित राज्यों में दिल्ली, यूपी और बिहार सहित अन्य शामिल हैं. मौसम विभाग की मानें तो प्रभावित राज्यों में भारी बारिश के साथ-साथ 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का खतरा बना हुआ है. मौसम के बदलाव को देखते हुए किसानों और पहाड़ी इलाकों में घूमने जाने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.  

IMD ने लोगों को दी ये सलाह

मौमस विभाग ने नदी और समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है. इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों में रहने वाले और पहाड़ी राज्य इस वीकेंड घूमने का प्लान बना रहे लोगों से भी मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने के लिए कहा है. भारी बारिश के चलते किसानों की फसलों को नुकसान भी हो सकता है. IMD ने चेतावनी दी है कि मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन, पेड़ों के गिरने और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. आइये जानते हैं, देश के विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम…

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

दिल्ली में आज मध्यम बारिश के साथ आंधी का अलर्ट है. हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. राजधानी में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भारी बारिश के आसार हैं. यहां हवा की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. लोगों को आज भी वर्क फ्रॉम होम करना पड़ सकता है. 

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम?

उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, इटावा, सीतापुर, औरैया, कानपुर, बिजनौर, मैनपुरी, हरदोई, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट है. लखनऊ में तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम?

बिहार के मधेपुरा, गोपालगंज, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया में तेज बारिश और आंधी की संभावना है. यहां हवा की गति करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है. 

उत्तराखंड और हिमाचल में कैसा रहेगा आज का मौसम?

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश-आंधी की चेतावनी है। वहीं हिमाचल प्रदेश के चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, किन्नौर और ऊना में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. 

देश के इन राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, जिन राज्यों में आज बारिश और तूफान के आसार हैं, उनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, मेघालय और केरल शामिल है. पूर्वी भारत में बिजली गिरने और वज्रपात का खतरा बना हुआ है. 

देश के प्रमुख शहरों में कैसा रहेगा आज का तूफान?

शहर अधिकतम तापमान (26 अगस्त) न्यूनतम तापमान (26 अगस्त)
दिल्ली 33°C 28°C
मुंबई 30°C 28°C
चेन्नई 36°C 28°C
कोलकाता 32°C 28°C
लखनऊ 31°C 27°C
पटना 32°C 27°C
रांची 29°C 24°C
भोपाल 28°C 24°C
जयपुर 33°C 26°C
शिमला 26°C 19°C
नैनीताल 24°C 21°C

 

Continue reading on the app

मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब मंत्री और महिला ने क्या कहा?

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें एक महिला कार से बाहर निकलती दिख रही थी. दावा किया गया कि वह मंत्री कीर्तना हैं. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

Continue reading on the app

  Sports

रफ्तार के सौदागर सिराज की 'धीमी चाल', किसके इशारे पर बदला पेसर ने अपना अंदाज, क्या बुझ गई मियां भाई की आग?

speed of siraj concern: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में  'मियां भाई' की रफ्तार गायब थी. स्पीड गन पर लगातार 129 किमी/घंटा की रफ्तार देखकर फैंस सोशल मीडिया पर पूछने लगे कि क्या सिराज की वो पुरानी आग बुझ गई है? लेकिन रुकिए, इस सुस्ती के पीछे कोई कमजोरी नहीं, बल्कि टीम इंडिया की एक सोची-समझी 'सीक्रेट मास्टरप्लान' है. Wed, 26 Aug 2026 19:23:50 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Latest Update: Tibet से आए Flash Flood से नेपाल तबाह | Flood 2026 | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T14:44:15+00:00

Bihar News: गंगा में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मजदूरों की तलाश जारी | Boat Accident | Navgachia #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T14:42:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers